होम / बरसाने में कब है विश्‍व प्रसिद्ध लठ मार होली, जानें पूरा शेड्यूल

बरसाने में कब है विश्‍व प्रसिद्ध लठ मार होली, जानें पूरा शेड्यूल

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : February 3, 2023, 7:21 pm IST

(दिल्ली) : वैसे तो होली का त्‍यौहार देशभर में मनाया जाता है। रंग -गुलाल से भरे इस त्यौहार का इंतजार का देशवासी पूरे सिद्दत के साथ करते हैं। लेकिन होली में भी ब्रज की होली की बात करे तो अलग ही भाव प्रकट होता है। बरसाने की लठामार होली की बात की जाए तो उसका उत्‍साह और आनंद किसी से छिपा नहीं है। बता दें, यहां वसंत पंचमी से ही होली की शुरुआत हो जाती है लेकिन होली से 10 दिन पहले से होली का विशेष आयोजन होता है। पूरे ब्रज में 10 दिनों तक गुलाल और रंगों की बरसात होती है। यहां के मंदिरों में फाग- फागुन गायन शुरू हो जाता है। होली पर रंग-गुलाल से सराबोर होने के अलावा बरसाना की हुरियारिनों के प्रेम में पगे लठ्ठ खाने के लिए यहां देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं।

बता दें, वसंत पंचमी के आगमन के साथ ही ब्रज में होली की शुरुआत हो चुकी है। बरसाने सहित मथुरा, वृंदावन, नंदगांव, रावल सहित पूरे ब्रज में करीब 10 दिनों तक मनाई जाने वाली रंग-गुलाल की होली का पूरा शेड्यूल भी जारी हो चुका है। अगर आप भी इस बार ब्रज की होली का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो पूरा शेड्यूल जान लें।

ब्रज में होली का पूरा शेड्यूल

फाग आमंत्रण यानि नंदगांव की होली- 27 फरवरी
बरसाना की लड्डू होली- 27 फरवरी
संकीर्तन समाज रात्रि- 27 फरवरी
बरसाना की लठामार होली- 28 फरवरी
नंदगांव लठामार होली- 1 मार्च
रंग भरनी एकादशी वृंदावन- 3 मार्च
श्रीकृष्‍ण जन्‍मभूम‍ि होली मथुरा- 3 मार्च
छड़ीमार होली गोकुल- 4 मार्च
होलिका दहन- 6 मार्च
होली द्वारिकाधीश मथुरा- 7 मार्च
धुलेंडी- 7 मार्च
दाऊजी हुरंगा बलदेव- 8 मार्च
रावल हुरंगा- 8 मार्च
नंदगांव हुरंगा- 8 मार्च

बरसाने की लड्डू होली और लठामार होली के क्या ही कहनें

मालूम हो, बरसाने में होने वाली लड्डू होली में सैकड़ों क्विंटल लड्डू भक्‍तों के ऊपर लुटाए जाते हैं। इस दिन बरसाने के राधारानी मंदिर के बाहर भक्‍त भंडारा भी करते हैं। बता दें, ब्रज में इस बार लड्डू होली 27 फरवरी को है। वहीं इसके अगले दिन होने वाली लठामार होली 28 फरवरी को है। मालूम हो, इस दिन बरसाना की हुरियारिनें पूरा श्रंगार करके, लठ्ठ लेकर होली के हुरियारों पर लठ्ठ बरसाती हैं। सैकड़ों किलो गुलाल मंदिर के प्रांगण में उड़ता है। भक्त गण राधे -कृष्ण बन अद्भुत होली का आनंद लेते हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

अपनी सक्सेस पर Taapsee Pannu ने तोड़ी चुप्पी, कड़ी मेहनत को दिया श्रेय -Indianews
Prajwal Revanna Video: देश छोड़कर क्यों भाग गए एचडी देवेगौड़ा के पोते सांसद प्रज्जवल रेवन्ना! यहां जानें पूरा मामला-Indianews
फिल्मों में अपने किरदारों पर क्या बोल गई Nayanthara, महिला सशक्तिकरण पर कही ये बात- Indianews
America: अमेरिका में नहीं थम रहा फिलिस्तीन समर्थी विरोध प्रदर्शन, व्हाइटहाउस के सामने लगे ये नारे-Indianews
UP Crime: देवर ने किया रेप, पति ने कहा अब तुम मेरी भाभी हो; भाई के साथ मिल पत्नी की हत्या की कोशिश- indianews
जापान में Rakshit Shetty के फैंस के लिए खुशखबरी, इस दिन रिलीज़ होगी 777 Charlie -Indianews
Irrfan Khan की बरसी से कुछ दिन पहले भावुक हुए बाबिल खान, पोस्ट में लिखी ये बात -Indianews
ADVERTISEMENT