होम / Do Bhai Dooj Tilak for Brothers Long Life लंबी उम्र के लिए भाई दूज पर ऐसे करें तिलक

Do Bhai Dooj Tilak for Brothers Long Life लंबी उम्र के लिए भाई दूज पर ऐसे करें तिलक

Neelima Sargodha • LAST UPDATED : November 5, 2021, 4:36 pm IST

इंडिया न्यूज :
Do Bhai Dooj Tilak for Brothers Long Life : भैया दूज के दिन बहनें अपने भाई के माथे पर रोली और अक्षत से तिलक कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना करती हैं। इस दिन बहनें अपने भाइओं को अपने घर भोजन के लिए बुलाती हैं। माना जाता है कि इससे भाई की उम्र बढ़ती है। इसके साथ ही भाई अपनी बहन को कुछ उपहार या दक्षिणा देते हैं।

Read Also : Bhaiya Dooj Auspicious Time and Worship Method भैया दूज का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

भाईदूज का पर्व 06 नवंबर 2021 है (Do Bhai Dooj Tilak for Brothers Long Life)

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाईदूज का पर्व मनाया जाता है। भाईदूज को भैया दूज, भाई टीका, यम द्वितीया, भ्रातृ द्वितीया आदि नामों से भी जाना जाता है। इस बार भाईदूज का पर्व 06 नवंबर 2021 (शनिवार) को मनाया जाएगा। भैया दूज का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है।

इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर रोली और अक्षत से तिलक कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना करती हैं। इस दिन बहनें अपने भाईओं को अपने घर भोजन के लिए बुलाती हैं। माना जाता है कि इससे भाई की उम्र बढ़ती है। इसके साथ ही भाई अपनी बहन को कुछ उपहार या दक्षिणा देते हैं।

भाईदूज के दिन यमराज का पूजन किया जाता है और इस दिन यमुना में डुबकी लगाने का विशेष महत्व है। पौराणिक कथा के अनुसार मान्यता है कि इस दिन यम देव अपनी बहन यमुना के कहने पर घर पर भोजन करने गए थे।

भाईदूज पर भाई को तिलक लगाने की विधि (Do Bhai Dooj Tilak for Brothers Long Life)

इस दिन सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें और भगवान की पूजा करें।
अब भाई का तिलक करने के लिए थाल सजा लें।
पूजा की थाली में कुमकुम, सिंदूर, चंदन, फल, फूल, मिठाई, अक्षत और सुपारी रख लें। भाई को तिलक करने से पहले पिसे हुए चावल के आटे या घोल से चौक बनाएं और शुभ मुहूर्त में इस चौक पर भाई को बिठाएं। इसके बाद भाई को तिलक लगाएं। भाई को तिलक करने के बाद फूल, पान, सुपारी, बताशे और काले चने भाई को दें और उनकी आरती उतारें।
तिलक और आरती करने के बाद भाई को मिठाई खिलाएं और अपने हाथों से बना भोजना कराएं।

Read Also : How to Make Hair Grow Longer बालों को लम्बा कैसे करें

भाई दूज से जुड़ी पौराणिक कथा (Do Bhai Dooj Tilak for Brothers Long Life)

भगवान सूर्यदेव की पत्नी का नाम छाया है। उनकी कोख से यमराज तथा यमुना का जन्म हुआ। यमुना अपने भाई यमराज से बड़ा स्नेह करती हैं। वह उनसे बराबर निवेदन करतीं कि वह उनके घर आकर भोजन करें, लेकिन यमराज अपने काम में व्यस्त रहने के कारण यमुना की बात टाल जाते थे।

कार्तिक शुक्ल द्वितीया को यमुना ने अपने भाई यमराज को भोजन करने के लिए बुलाया। बहन के घर जाते समय यमराज ने नरक में निवास करने वाले जीवों को मुक्त कर दिया। भाई को देखते ही यमुना ने हर्ष-विभोर होकर भाई का स्वागत सत्कार किया तथा भोजन करवाया।

इससे प्रसन्न होकर यमराज ने बहन से वर मांगने को कहा। बहन ने भाई से कहा कि आप प्रतिवर्ष इस दिन मेरे यहां भोजन करने आया करेंगे तथा इस दिन जो बहन अपने भाई को टीका करके भोजन खिलाये, उसे आपका भय न रहे। यमराज तथास्तु कहकर यमुना को अमूल्य वस्त्राभूषण देकर यमपुरी चले गये।

ऐसी मान्यता है कि जो भाई आज के दिन यमुना में स्नान करके पूरी श्रद्धा से बहनों के आतिथ्य को स्वीकार करते हैं, उन्हें यम का भय नहीं रहता।

Do Bhai Dooj Tilak for Brothers Long Life

Read Also : How to Treat a Headache or Migraine सिरदर्द या माइग्रेन का इलाज कैसे करें

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Modi & Meloni: पीएम मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से की बात, जी-7 सम्मेलन के निमंत्रण के लिए दिया धन्यवाद- Indianews
Govinda ने भांजे के साथ खत्म किया 8 साल पुराना झगड़ा, कृष्णा की बहन आरती सिंह की शादी में हुए शामिल- Indianews
Top 5 Lucky Zodiac Sign: 25 अप्रैल के दिन शुभ संयोग, इन 5 राशियों को होगा लाभ ही लाभ- Indianews
Jhadu Vastu tips: इस दिन झाड़ू खरीदने से भाग्य लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज, जानें कब खरीदना होता है शुभ- Indianews
AC Cost: घर में लगवाना चहाते हैं AC तो जान लें यह जरूरी बात, कैसे होगी बचत? जानें यहां- Indianews
Infinix Note 40 Pro Plus 5G: इस खास फीचर वाले 5G फोन की बिक्री हो चुकी है शुरू, खरीदें मात्र 22,999 रुपये में-Indianews
बिना परीक्षा के नागरिक उड्डयन मंत्रालय में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 746000 सैलरी पाएं- Indianews
ADVERTISEMENT