होम / Lal Bahadur Shastri Jayanti 2021 : जब अमेरिका ने दी गेहूं रोकने की धमकी, तो लाल बहादुर शास्त्री ने दिया ये करारा जवाब

Lal Bahadur Shastri Jayanti 2021 : जब अमेरिका ने दी गेहूं रोकने की धमकी, तो लाल बहादुर शास्त्री ने दिया ये करारा जवाब

Sunita • LAST UPDATED : September 30, 2021, 11:08 am IST

Lal Bahadur Shastri Jayanti 2021 : 2 October  को पूरा देश Former Prime Minister Lal Bahadur Shastri की जयंती मना रहा है। 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ उनका जन्म। शास्त्री जी Mahatma Gandhi को अपना गुरु मानते थे। उन्हें गांधी जी के असहयोग आंदोलन में हिस्सा लेने के चलते कुल सात वर्षों की जेल हुई थी। गरीबों की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले शास्त्री देश के रेल मंत्री, परिवहन एवं संचार मंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, गृह मंत्री एवं नेहरू जी की बीमारी के दौरान बिना विभाग के मंत्री रहे। नेहरू जी के निधन के बाद वह 1964 में देश के प्रधानमंत्री बने। लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान नारा का दिया था। उनके इस नारे के पीछे बड़ी ही दिलचस्प कहानी है। 1962 के भारत-चीन युद्ध से देश आर्थिक रूप से कमजोर हो चुका था। जब शास्त्री जी प्रधानमंत्री बने तब देश में खाने का संकट था। उस समय देश में भयंकर सूखा पड़ा और खाने की चीजों को निर्यात किया जाने लगा।

ऐसे थे शास्त्री जी, जेब से भरते थे सरकारी मकान का बिजली बिल

Also Read : Happy Gandhi Jayanti messages and wishes in Hindi for 2021

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध

इसी दौरान 1965 में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू हुआ। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के हमलों का जोरदार जवाब दिया। भारत ने 6 सितंबर को पंजाब फ्रंट खोला और भारतीय सैनिक बरकी तक जा पहुंचे, लाहौर अब दूर नहीं था। भारतीय सेना लाहौर के हवाई अड्डे पर हमला करने की सीमा के भीतर पहुंच गयी थी। घबराकर अमेरिका ने अपने नागरिकों को लाहौर से निकालने के लिए कुछ समय के लिए युद्धविराम की अपील की। उस समय हम अमेरिका की पीएल-480 स्कीम के तहत हासिल लाल गेहूं खाने को बाध्य थे।

रेल हादसे पर दे दिया था इस्तीफा, ऐसे थे लाल बहादुर

US President Lyndon Johnson ने Lal Bahadur Shastri जी को कहा कि अगर युद्ध नहीं रुका तो गेहूं का निर्यात बंद कर दिया जाएगा। वहीं, शास्त्री जी ने कहा- बंद कर दीजिए गेहूं देना। इसके बाद अक्टूबर 1965 में दशहरे के दिन दिल्ली के रामलीला मैदान में शास्त्री जी ने देश की जनता को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों से एक दिन का उपवास रखने की अपील की। साथ ही कृषि उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए उन्होंने पहली बार जय जवान जय किसान का नारा दिया। शास्त्री जी का ये नारा जवान एवं किसान के श्रम को दशार्ता है। उनके इस नारे का प्रयोग आज भी रैलियों और सभाओं में किया जाता है।

अनूठा था पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का राष्ट्रप्रेम

Read Also : 1st Navratri Maa Shailputri Messages in Hindi

Read Also : October 2021 Vrat Festival List जानें अक्टूबर में कब कौन सा त्योहार है?

Ajwayan Ka Podha घर पर ही आसानी से उगा सकते हैं अजवाइन का पौधा, पत्तियों के पकौडे होते है स्वादिष्ट

Connact Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Pannun Murder Plot: भारत ने पन्नुन हत्या की साजिश मामले में की अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट की निंदा, जानें क्या कहा-Indianews
Walking Tips: वॉक करना होता है सेहत के लिए फायदेमंद, लेकिन भूलकर भी न करे ये गलतियां-Indianews
TS SSC 10th Results: आज जारी होंगे तेलंगाना 10वीं बोर्ड्स के रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक-Indianews
UK Board Result: आज जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम, जानें कैसे करें चेक
IPL 2024, DC vs KKR: मैच के दौरान खलील अहमद पर चिल्लाए कप्तान ऋषभ पंत, जानें क्या कहा-Indianews
Rohit Sharma: हिटमैन रोहित शर्मा का आज 37वां जन्मदिन, जानें कैसे की थी करियर की शुरुआत-Indianews
Rishi Kapoor: चौथी पुण्यतिथि पर परिवार वालो ने किया याद, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर ने शेयर की स्टोरी – Indianews
ADVERTISEMENT