<

खेल-खेल में बच्चों की मेमोरी होगी सुपरफास्ट, बस कराने शुरू करें ये 6 ब्रेन डेवलपमेंट एक्टिविटीज, फिर देखिए कमाल

Brain Games and Activities for Kids: ये सच है कि, छोटे बच्चों के लिए कोई भी खेल कुछ सीखने का तरीका होता है. ये ब्रेन गेम्स सिर्फ खेल नहीं, बल्कि सीखने का मज़ेदार तरीका हैं. इस उम्र में अगर सही ब्रेन गेम्स और एक्टिविटीज़ कराई जाएं, तो बच्चे की मेमोरी, फोकस, मोटर स्किल्स और सीखने की क्षमता बेहतर हो सकती है. तो आइए जानते हैं कुछ ब्रेन गेम्स के बारे में-

Brain Games and Activities for Kids: हर माता-पिता की चाहत होती है कि उसका बच्चा हेल्दी और इंटेलीजेंट हो. इसके लिए बच्चे को वो सभी सुख-सुविधाएं देता है, जो उसके लिए जरूरी होती हैं. दरअसल छोटे बच्चों की यह उम्र बहुत सेंसटिव होती है. इस वक्त न उनको बोलकर कुछ समझा सकते और न डांट कर. हां, खेल-खेल में उसको कुछ जरूर सिखा सकते हैं. ये सच है कि, छोटे बच्चों के लिए कोई भी खेल कुछ सीखने का तरीका होता है. ये ब्रेन गेम्स सिर्फ खेल नहीं, बल्कि सीखने का मज़ेदार तरीका हैं. दरअसल, छोटे बच्चों के दिमाग का विकास तेजी से होता है. इस उम्र में अगर सही ब्रेन गेम्स और एक्टिविटीज़ कराई जाएं, तो बच्चे की मेमोरी, फोकस, मोटर स्किल्स और सीखने की क्षमता बेहतर हो सकती है. तो आइए जानते हैं छोटे बच्चों के लिए कुछ असरदार ब्रेन गेम्स और उससे होने वाले फायदों के बारे में-

बच्चों का दिमाग तेज करने वाली गेम्स एक्टिविटीज

रेखाओं पर चलाना (Tracing): पैरेंट्स को चाहिए कि वे अपने छोटे बच्चों को डॉटेड लाइन्स, अक्षर या शेप्स पर पेंसिल या उंगली से चलवाएं. ऐसा करने से बच्चे के हाथ-आंख का तालमेल बेहतर होगा. साथ ही, लिखने की तैयारी होगी और बच्चे का फोकस भी तेजी से बढ़ेगा.

चीजों का एक से दूसरी जगह रखना (Transferring): छोटे बच्चों से किसी भी चीज को एक से दूसरी रखवाना भी उनकी मेमोरी बढ़ाने का स्मार्ट तरीका है. इसके लिए आप चम्मच से दाल, बीन्स या बॉल्स एक कटोरी से दूसरी में डलवाएं. ऐसा करने से फाइन मोटर स्किल्स मजबूत होगी. इसके साथ ही, धैर्य, सतर्कता और एकाग्रता बढ़ेगी.

कप में पानी डालना (Pouring): बच्चे से अपनी निगरानी में एक कप से दूसरे कप में पानी या अनाज डालने को कहें. इससे भी उनकी मेमोरी को बढ़ावा मिलेगा. ऐसा करने से हाथों पर कंट्रोल बढ़ता है और बच्चों को कॉन्सेप्ट ऑफ क्वांटिटी समझ में भी आता है.

छीलना और खींचना (Peel and Pull): पैरेंट्स अपने बच्चे से स्टिकर हटाना, टेप खींचना या केले का छिलका उतारने जैसी एक्टिविटी भी करा सकते हैं. ऐसा करने से उंगलियों की ताकत बढ़ेगी और
आत्मनिर्भरता भी आएगी.

गोला बनाना (Rolling): बच्चों की मेमोरी बढ़ाने का एक और स्मार्ट तरीका है. वो है बच्चे से आटे या फिर क्ले से बॉल बनवाएं. ऐसा कराने से बच्चे के हाथों की मसल्स मजबूत होती हैं. साथ ही, क्रिएटिविटी में भी बढ़ोतरी संभव है.

Color Matching (रंग मिलाना): बच्चों से रंग मिलवाना भी एक अच्छी प्रैक्टिस है. इसके लिए यह एक जैसे रंग की चीज़ों को मिलाने का खेल कर सकते हैं. इसके लिए आप अलग अलग तरह की बॉल या चीजें रख सकते हैं. ऐसा करने से रंगों की पहचान होगी. साथ ही, याददाश्त और सोचने की शक्ति भी बढ़ेगी. 

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

RBI ने एक ही झटके में 150 NBFC का रजिस्ट्रेशन क्यों किया रद्द? चौंकाने वाली वजह कर देगी हैरान

RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…

Last Updated: May 14, 2026 22:57:25 IST

QR कोड हिस्ट्री से रेस्तरां स्टाफ ने निकाला महिला का नंबर, फिर रात में किया ये कांड, Video देख सहम उठेगा कलेजा

Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…

Last Updated: May 14, 2026 22:34:19 IST

IPL के बीच क्रिकेटर का संन्यास, फर्स्ट क्लास को कहा अलविदा, 10000 से भी ज्यादा रन बनाए

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…

Last Updated: May 14, 2026 19:51:37 IST

महंगे प्रोडक्ट्स नहीं चेहरे पर लगाएं मैंगो फेस पैक, 10 मिनट में घर पर करें तैयार

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…

Last Updated: May 14, 2026 18:38:34 IST

वाह रे भैया स्कूटी पर स्कूटी! सड़क पर निकली ऐसी सवारी कि दंग रहे लोग, महिला ने खींचा ध्यान

Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: May 14, 2026 18:32:37 IST

Joke of the Day: दादी मां आप टे बोलकर दिखाओ… वजह पूछने पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…

Last Updated: May 14, 2026 16:04:32 IST