<
Categories: हेल्थ

Liver Detox: लीवर का फैट पिघलाने में रामबाण है ये पानी, डॉक्टर ने बताए सुबह खाली पेट पीने के जबरदस्त फायदे

Liver Detox Remedies: डॉ. पांडुरंगन बसुमणि ने बताया कि यदि सही स्टेज में इलाज शुरु हो जाए तो फैटी लिवर जैसी बीमारियों को भी समय रहते ठीक कर सकते हैं. ऐसे में मेथी का पानी वरदान साबित हो सकता है. सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने से लिवर में जमे फैट को निकाला जा सकता है. ये बॉडी फैट को भी काफी हद तक कंट्रोल कर सकता है. यहां जानें कैसे?

Liver Detox Remedies: भारत की आबादी का बड़ा हिस्सा फैटी लिवर की समस्या से ग्रस्त है. क्लिन लिवर डिस जर्नल में पब्लिश एक रिसर्च बताती है कि फैटी लिवर अल्कोहॉलिक और नॉन-अल्कोहॉलिक, दोनों ही कैटेगरी के लोगों को अपनी चपेट में से रहा है. इसके लिए सबसे पहले चिकित्सकीय जांच और सही इलाज कराने की हितायद दी जाती है, लेकिन इस समस्या से निपटने के लिए अब लोग साइंस बेस्ड हेल्दी डाइट को भी फॉलो करने लगे हैं.

इस बीमारी में आयुर्वेदिक उपाय भी अपना असर दिखाते हैं. हालांकि आयुर्वेदिक उपाय कितने कारगर साबित होंगे, ये पूरी तरह फैटी लिवर की स्टेज पर भी डिपेंड करता है. ओपन बायोलॉजी जर्नल और इंटरनेशनल जर्नल ऑफ होम साइंस  की रिसर्च की मानें तो ग्रेड 1 फैटी लिवर को ठीक करने में मेथी के पानी का भी अच्छा रोल है. लेकिन आप इसका कब और कैसे सेवन कर रहे हैं, ये समझना भी जरूरी हो जाता है.

ग्रेड-1 फैटी लिवर में मेथी के फायदे

साइंस और आयुर्वेद की कंबाइन दृष्टि से देखा जाए तो मेथी का पानी फैटी लिवर से शरीर होने वाले नुकसान को कंट्रोल करने में असरकारी है.

  • ये कम खर्च में  रक्त शर्करा और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किए रखता है.
  • मेथी दाने में घुलनशील फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिससे डायजेस्टिव सिस्टम को एक्टिव और हेल्दी रहता है.
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट से ऑक्सीडेटिव तनाव को कम किया जा सकता है जो लिवर सेल्स को कमजोर करते हैं.
  • मेथी दाना में मौजूद कंपाउंड ग्लूकोज और लिपिड मेटाबॉलिज्म से जुड़े होते हैं, जो फैट से जूझ रहे लिवर के लिए फायदेमंद है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

एनडीटीवी से बातचीत के दौरान गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. पांडुरंगन बसुमणि बताते हैं कि ग्रेड-1 फैटी लिवर को ट्रीट किया जा सकता है. ऐसा नहीं है कि सिर्फ मेथी का पानी ही फैट पिघला सकता है, लेकिन ऐसे प्रमाण मौजूद हैं जो बताते हैं कि यदि शुरुआती अवस्था में इलाज हो जाए तो ग्रेड 1 फैटी लिवर को ठीक किया जा सकता है।

मेथी में एंटीऑक्सीडेंट और कुछ ऐसे इंग्रीडिएंट मौजूद होते हैं, जो बॉडी में इंसुलिन के काम को बेहतर बनाते हैं और लीवर में एक्सट्रा फैट जमने से रोकते हैं.  डॉ. पांडुरंगन बसुमणि ने बताया कि मेथी का पानी पीना, विशेष रूप से एक चम्मच मेथी को रात भर भिगोकर सुबह पीने से ग्रेड-1 स्टेज के फैटी लिवर को कंट्रोल कर सकते हैं. इसके साथ हेल्दी डाइट और कुछ एक्सरसाइज भी करनी चाहिए.

रिसर्च में बताए मेथी के फायदे

हेलियॉन और फाइटोमेडिसिन प्लस में पब्लिश कुछ रिसर्च से सामने आया है कि मेथी का पानी पेट के डाइजेस्टिव इनवायरमेंट को सुधारता है, जिससे फैटी लिवर ग्रेड-1 को बढ़ने से रोका जा सकता है. मेथी का पानी सीधे तौर पर लिवर की चर्बी को साफ नहीं करता, लेकिन इलाज की प्रक्रिया में मदद जरूर करता है.

  • मेथी के पानी से इंसुलिन प्रतिरोध को कम करके ब्लड़ शुगर को बैलेंस करने में मदद मिलती है.
  • रेगुलर मेथी का पानी पीने से लिपिड प्रोफाइल में भी सुधार होता है जो हेल्दी डाइजेशन के लिए जिम्मेदार है.
  • ये ग्लूकोज कंट्रोल करने और पाचन की प्रक्रिया को सुधारने में भी काफी हद तक सहायक है.
  • सुबह रेगुलर मेथी का पानी पीने से ट्राइग्लिसराइड्स में कमी आती है.
  • आयुर्वेद में मेथी दाने को वजन घटाने की कारगर रेमेडी भी बताया गया है.

कैसे बनाएं मेथी का पानी

बेशक मेथी का पानी अपने आप में फैटी लिवर का संपूर्ण इलाज नहीं है, लेकिन ग्रेड1 के समय शरीर को होने वाले नुकसान को इससे रोका जा सकता है. यहां जानिए इसे बनाने और पीने का सही तरीका-

  • सुबह मेथी का पानी बनाने के लिए रात में 1-2 चम्मच मेथी दाना एक कप पानी में भिगोएं.
  • सुबह इस पानी से मेथी दाना को छानकर अलग कर दें औ बचा हुआ पानी पिएं.

किन लोगों को नहीं पीना चाहिए मेथी का पानी

मेथी दाना के पानी की ज्यादा मात्रा भी हानिकारक हो सकती है, इसलिए सावधानीपूर्वक और सही मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए. 

  • गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के बिना मेथी का पानी नहीं पीना चाहिए.
  • डायबिटीज की दवाओं के साथ भी मेथी दाना अवॉइड करना चाहिए, ये दवाओं के साथ रिएक्शन कर सकता है.
  • ज्यादा मात्रा में मेथी दाने का पानी पीने से पेट फूलना या एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

ऋषिकेश में हरियाणा के 2 युवकों को गुस्साई भीड़ ने पहले किया नंगा, फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, महिला से छेड़छाड़ का आरोप

Rishikesh Viral Video: उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के 2 युवकों को नंगा करके दौड़ा-दौड़ाकर…

Last Updated: May 22, 2026 00:00:48 IST

धार जिला बना किला! भोजशाला फैसले पर अफवाह फैलाने वालों को एसपी की अंतिम चेतावनी, कहा- हिम्मत है तो…

Dhar SP Last Warning: मध्य प्रदेश के धार जिले में भोजशाला मामले पर हाईकोर्ट का…

Last Updated: May 21, 2026 22:58:35 IST

Today Silver Rate 21 May 2026: चांदी के दाम में गिरावट हुई या बढ़े दाम, यहां करें नोट

Today Silver Rate 21 May 2026: सोने से ज्यादा चांदी का भाव कभी ऊपर चढ़…

Last Updated: May 21, 2026 22:29:32 IST

Gold Price Today 21 May 2026: क्या रहे सोने के दाम, नोट करें अपने शहरों के रेट्स

Gold Price Today 21 May 2026: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता के चलते सोने के दामों…

Last Updated: May 21, 2026 22:31:16 IST

आम खरीदते समय जरूर अपनाएं ये ट्रिक, केमिकल वाले फलों की ऐसे करें पहचान, जानें तरीका

गर्मियों के मौसम में आम लोगों को बहुत पसंद आते हैं. इसके लिए वे बाजारों…

Last Updated: May 21, 2026 20:16:44 IST

Yamaha Aerox-E vs VIDA VX2: कम बजट में फीचर्स के साथ मिलेगी जबरदस्त परफॉर्मेंस, कंपैरिजन में समझें अंतर

दोनों ही स्कूटर काफी पुराने और किफायती माने जाते हैं. कम मेनटेनेंस में आप एक…

Last Updated: May 21, 2026 19:04:35 IST