<
Categories: हेल्थ

कमाल है… औरतों को ज्यादा भाते हैं घर का काम करने वाले मर्द! रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला सच

Female Favourite Partner: स्टॉकहॉम यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के मुताबिक, घर के काम में अपने पार्टनर का साथ देना आपके रिश्ते पर अच्छा असर डालता है, जिससे रिश्ते में संतुष्टि और स्थिरता आती है. जो लोग घर के कामों में बहुत ज्यादा बिजी होते हैं वे नाखुश होते हैं और अपने पार्टनर से ब्रेकअप कर सकते हैं. लेकिन, बदलता दौर कहीं आगे निकल गया है. अब रिश्तों में मिठास के लिए घर में हाथ बटाना बेहद जरूर हो गया है. ऐसे पुरुष महिलाओं को ज्यादा पसंद आते हैं.

Female Favourite Partner: पति-पत्नी का हेल्दी रिलेशनशिप जीवन में मिठास घोलने का काम करता है. दोनों हर सुख-दुख को बांटकर जीते हैं. हालांकि, महिला और पुरुष दोनों की पसंद अलग-अलग हो सकती है. इसमें महिलाओं की पसंद बेहद अजीब और अलग होती है. महिलाओं पर हुई एक ऐसी ही रिसर्च चौंकाने वाली है. स्टॉकहॉम यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के मुताबिक, घर के काम में अपने पार्टनर का साथ देना आपके रिश्ते पर अच्छा असर डालता है, जिससे रिश्ते में संतुष्टि और स्थिरता आती है. जो लोग घर के कामों में बहुत ज्यादा बिजी होते हैं वे नाखुश होते हैं और अपने पार्टनर से ब्रेकअप कर सकते हैं. लेकिन, बदलता दौर कहीं आगे निकल गया है. अब रिश्तों में मिठास के लिए घर में हाथ बटाना बेहद जरूर हो गया है. ऐसे पुरुष महिलाओं को ज्यादा पसंद आते हैं.

कैसे संभव हो सकती रिसर्च

शोधकर्ताओं के अनुसार, पिछले एक दशक में शादी के मायने काफी बदल गए हैं. अब परिवार में केवल मर्द ही कमाने नहीं जाते, बल्कि महिलाएं भी नौकरी कर रही हैं. साथ ही, वे घर की जिम्मेदारी भी उठा रही हैं और बच्चों को संभाल रही हैं. इतनी सारी जिम्मेदारियां उठाते हुए वे तनाव महसूस करती हैं, जिससे उनकी शादी पर खतरा बढ़ता है. इसलिए जरूरी है कि उनका पार्टनर घर के काम में उनकी मदद करें. ऐसा करने से आप अपने पार्टनर की न सिर्फ मदद कर पाएंगे, बल्कि अपना प्यार और केयर भी दिखा पाएंगे. जो पुरुष घर के काम से बचते हैं, उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि इसका असर उनके साथी पर पड़ रहा है.

पार्टनर को बताएं उनके साथ की अहमियत

अगर आपका साथी आपके साथ काम में आपकी मदद नहीं करता/करती तो आप उन्हें प्यार से समझाएं कि आपको उनकी मदद की जरूरत है. एक बार काम खत्म होने के बाद उन्हें यह जरूर बताएं कि उनके साथ कि उनकी मदद से आपको क्या फायदा हुआ है. माना जाता है कि एक रिश्ते में जब दो लोग मिलकर साथ काम करते हैं तो यह उनके मजबूत रिश्ते की पहचान है. इसके साथ ही आपके बच्चे और परिवार प्यार और केयर का महत्व समझेंगे और खुद भी यह आदत सीखेंगे. जिससे आपका परिवार और मजबूत होगा.

हेल्दी रिलेशनशिप के टिप्स

  • अपने विचारों और भावनाओं के बारे में सच बोलें. सक्रिय श्रोता (Active Listener) बनें—सिर्फ अपनी न कहें, पार्टनर की भी सुनें.
  • एक-दूसरे पर विश्वास करें और निजी स्थान (Space) का सम्मान करें. पार्टनर को बदलने की कोशिश न करें.
  • व्यस्त दिनचर्या में से एक-दूसरे के लिए समय निकालें. साथ में नई चीजें आजमाएं या हॉबी साझा करें.
  • लड़ाई में पुराने मुद्दों को न उठाएं. समस्या पर ध्यान केंद्रित करें, न कि एक-दूसरे पर दोषारोपण करें.
  • पार्टनर की अहमियत बताएं, प्यार जताएं और छोटी-छोटी बातों के लिए शुक्रिया कहें.
  • रिश्ते के साथ-साथ अपने दोस्तों और रुचियों के लिए भी समय निकालें. स्वस्थ संबंध में दोनों का विकास जरूरी है.

ये भी पढ़ें: पार्टनर के साथ चरम सुख कैसे पाएं? इंटरकोर्स की कितनी टाइमिंग से मिलेगा ऑर्गेज्म, संतुष्टि के 5 तरीके

ये भी पढ़ें: सेक्स के वक्त मर्दों का ढीला क्यों पड़ जाता है? इरेक्शन पाने के लिए करें ये 5 उपाय, पहले जान लें कारण

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

Silver Price Today 30 May 2026: चांदी के दामों में हुआ इजाफा या गिरे दाम, फटाफट करें नोट

Silver Price Today 30 May 2026: शनिवार (30 मई, 2026) को देश के विभिन्न शहरों…

Last Updated: May 30, 2026 12:08:00 IST

Gold Price Today 30 May 2026: शनिवार को क्या हैं सोने के दाम, नोट करें अपने शहरों में ताजा रेट्स

Gold Price Today 30 May 2026: शनिवार (30 मई, 2026) को सोने के दाम स्थिर…

Last Updated: May 30, 2026 11:28:42 IST

RR vs GT: शतक से चूके, लेकिन ध्वस्त किए कई कीर्तिमान, वैभव सूर्यवंशी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Vaibhav Sooryavanshi Records: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने बल्ले से तबाही मचाई हुई है.…

Last Updated: May 29, 2026 22:34:55 IST

मेरी मौत का जिम्मेदार… शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध बना खुदकुशी की वजह? मरने से पहले किया था ये काम

Love Affair Suicide Case: लखीमपुर खीरी के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो…

Last Updated: May 29, 2026 21:54:21 IST

मुश्किल वक्त में जब न दिखे कोई रास्ता, टूटने लगे हौसला; तब सुंदरकांड की ये 5 चौपाइयां बदल देंगी आपकी किस्मत

सुंदरकांड की ये 5 शक्तिशाली चौपाइयां आपके मन से डर, चिंता और नकारात्मक विचारों को…

Last Updated: May 29, 2026 20:14:16 IST

PAK vs AUS: 30 मई को पहला वनडे, क्या भारत में देख पाएंगे लाइव, कैसा है दोनों टीमों का स्क्वॉड?

Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच कीरावलपिंडी में खेला जाएगा.…

Last Updated: May 29, 2026 20:09:24 IST