Live TV
Search
Home > हेल्थ > इरेक्शन पाने के लिए करें ये 5 उपाय, पहले जान लें कारण

इरेक्शन पाने के लिए करें ये 5 उपाय, पहले जान लें कारण

किसी भी प्रेमी-प्रेमिका या पति-पत्नी का निजी पल जीवन का सबसे खूबसूरत होता है. यही वो पल होता है जब पार्टनर एक-दूसरे के प्यार में डूब जाते हैं. लेकिन, कभी-कभी संभोग के दौरान मर्दों का इरेक्शन खत्म हो जाता है. जानिए इसके पीछे क्या कारण हैं और तनाव पाने के लिए क्या करें? आइए जानते हैं इस बारे में-

Written By:
Edited By: JP YADAV
Last Updated: 2026-04-20 11:31:03

Mobile Ads 1x1

 किसी भी प्रेमी-प्रेमिका या पति-पत्नी का निजी पल जीवन का सबसे खूबसूरत होता है. इस वक्त रोमांस की कोई सीमा नहीं होती है. नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार होता है. सबसे अहम बात कहें, सृष्टि को आगे बढ़ाने के लिए ये पल बेहद अहम हो जाता है. यही वो पल होता है जब पार्टनर एक-दूसरे के प्यार में डूब जाते हैं. लेकिन, कभी-कभी संभोग के दौरान मर्दों का इरेक्शन खत्म हो जाता है. इसके पीछे तनाव या थकान जैसे कई कारण हो सकते हैं. हालांकि, अगर आपको हर बार सेक्स के दौरान इरेक्शन पाने और बनाए रखने में परेशानी होती है, तो यह इरेक्टाइल डिस्फंक्शन का संकेत हो सकता है. अब सवाल है कि आखिर, इरेक्शन कैसे होता है? संभोग के दौरान पुरुषों का इरेक्शन खत्म क्यों हो जाता है? तनाव पाने के लिए क्या करें? आइए जानते हैं इस बारे में- 

इरेक्शन कैसे होता है?

medexpress.co.uk की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तंत्रिका तंत्र, रक्त वाहिका तंत्र और हार्मोनल तंत्र सभी मिलकर इंसान को इरेक्शन प्राप्त करने में मदद करते हैं. ऐसे में जब आप यौन रूप से उत्तेजित होते हैं, तो तंत्रिका संकेत आपके लिंग की धमनियों में मौजूद चिकनी मांसपेशियों की कोशिकाओं को शिथिल कर देते हैं. इससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है, जिससे इरेक्टाइल ऊतक ब्लड से भर जाते हैं और पेनिट्रेटिव सेक्स के लिए पर्याप्त रूप से कठोर हो जाते हैं.

संबंध बनाते वक्त इरेक्शन क्यों खत्म होता?

रिपोर्ट में पुरुषों के इरेक्शन खत्म होने की कई वजह बताई गई हैं. क्योंकि, कई मनोवैज्ञानिक तो कई शारीरिक कारक इरेक्शन की प्रक्रिया में बाधा बन सकते हैं. इसमें सबसे पहला है, चिंता, तनाव, थकान या ध्यान का भटकना. ऐसा होने से आपके मस्तिष्क से आने वाले उत्तेजना संकेतों में रुकावट पैदा होती है. इसी का नतीजा है कि, मजबूत इरेक्शन प्राप्त करना अधिक कठिन हो जाता है. दूसरा, अत्यधिक शराब या कुछ नशीले पदार्थों का सेवन करना. इससे भी पेनिस का तनाव कम हो सकता है. वहीं तीसरा, हार्मोन के स्तर, रक्तचाप या हृदय संबंधी स्वास्थ्य में बदलाव आपके लिंग में रक्त प्रवाह को प्रभावित कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: संबंध बनाते समय… पार्टनर की संतुष्टि के चक्कर में न करें ये हरकत, निजी पल का आनंद कैंसर को देगा दावत!

ये भी पढ़ें: कितनी टाइट ‘ब्रा’ पहनती हैं आप? सेक्सी लुक की चाहत या बीमारी को दावत, क्या ब्रेस्ट कैंसर का होता खतरा?

क्या स्तंभन दोष (ईडी) है?

बता दें कि, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (स्तंभन दोष) वह स्थिति है, जिसमें यौन संबंध के लिए उपयुक्त इरेक्शन पाने या बनाए रखने में परेशानी होती है. ईडी कई कारणों से हो सकता है, जिनमें वैस्कुलर रोग, डायबिटीज, हार्मोनल असंतुलन, तंत्रिका संबंधी विकार या मनोवैज्ञानिक कारक शामिल हो सकते हैं. सबसे ज्यादा यह स्थिति हृदय रोग और चयापचय संबंधी परेशानियों में हो सकती है.

मजबूत इरेक्शन पाने के लिए क्या करें

  • शराब का सेवन कम से कम करें.
  • धूम्रपान और नशीली दवाओं से दूरी.
  • किसी भी तरह का तनाव लेने से बचें.
  • मानसिक स्वास्थ्य में बेहतर रखें.

MORE NEWS