High Cholesterol Problems: हाई कोलेस्ट्रॉल आज गंभीर समस्या बन चुकी है. एक बड़ी संख्या में युवा इस परेशानी का शिकार हैं. कोलेस्ट्रॉल ऐसी स्थिति है कि जब तक कंट्रोल में रहे तभी तक ठीक है. कोलेस्ट्रॉल की मात्रा हद से ज्यादा बढ़ जाए, तो यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह बन सकता है. अब सवाल है कि, अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल 270 है तो क्या होगा? क्या है कोलेस्ट्रॉल की गणित?
जानिए, कोलेस्ट्रॉल कब बन सकता खतरनाक.
High Cholesterol Problems: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल जीवन पर भारी पड़ रही है. इसी का नतीजा है कि, आज तमाम गंभीर बीमारियां जन्म ले सकती है. हाई कोलेस्ट्रॉल इनमें से एक है. हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या आज तेजी से बढ़ रही है. एक बड़ी संख्या में युवा इस परेशानी का शिकार हैं. कोलेस्ट्रॉल ऐसी स्थिति है कि जब तक कंट्रोल में रहे तभी तक ठीक है. अनकंट्रोल होने पर जानलेवा भी साबित हो सकती है. बता दें कि, कोलेस्ट्रॉल हमारे खून में पाया जाने वाला मोम जैसा पदार्थ होता है, जो नॉर्मल से ज्यादा हो, तो खून की धमनियों में जम जाता है. इससे हार्ट और ब्रेन में पहुंचने वाले खून की सप्लाई बाधित होती है. कोलेस्ट्रॉल की मात्रा हद से ज्यादा बढ़ जाए, तो यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह बन सकता है. खून में गुड कोलेस्ट्रॉल 60 mg/dL या इससे अधिक हो, तब इसे नॉर्मल माना जाता है. अब सवाल है कि, अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल 270 है तो क्या होगा? क्या है कोलेस्ट्रॉल की गणित? जानिए कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने का तरीका-
क्लीवलैंड क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक. कोलेस्ट्रॉल मुख्य तौर पर दो तरह का होता है. गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल. बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ना हार्ट हेल्थ के लिए नुकसानदायक माना जाता है और अधिकतर लोगों को यही समस्या होती है. गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर नॉर्मल रहना चाहिए, क्योंकि यह अक्सर कम हो जाता है. गुड कोलेस्ट्रॉल को हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) और बैड कोलेस्ट्रॉल को लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) कहा जाता है. इनके अलावा खून में ट्राइग्लिसराइड्स भी होता है, जिसे कंट्रोल करना चाहिए.
रिपोर्ट के मुताबिक, 270 mg/dL कोलेस्ट्रॉल बहुत ज़्यादा होता है. उच्च कोलेस्ट्रॉल आपकी धमनियों की दीवारों में प्लाक नामक वसा का जमाव कर सकता है. यह प्लाक आपकी धमनियों को संकरा और सख्त कर देता है, जिससे रक्त प्रवाह सीमित हो जाता है. ऐसी स्थिति हृदय रोग, स्ट्रोक और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को बढ़ा सकता है. अगर किसी में 270 कोलेस्ट्रॉल हो तो तुरंत अपने डॉक्टर से बात करें. लेकिन, इससे पहले जरूरी है कि, जीवनशैली में बदलाव (जैसे स्वस्थ आहार और व्यायाम) करें.
उम्र कुल कोलेस्ट्रॉल ट्राइग्लिसराइड एलडीएल एचडीएल
19 वर्ष व उससे कम 170 से कम 150 से कम 110 से कम 45 से अधिक
20 वर्ष से अधिक पुरुष 125 से 200 150 से कम 100 से कम 40 या अधिक
20 वर्ष से अधिक महिलाएं 125 से 200 150 से कम 100 से कम 50 या अधिक
सोशल मीडिया पर एक अनोखा और मजेदार वीडियो लोगों को हंसा रहा है, जिसमें एक…
Nagpur RSS Meeting: नागपुर में मीटिंग के दौरान, मीडिया से बात करते हुए RSS के…
RR vs GT: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के…
सनातन धर्म में दीपक प्रज्जवलित करने का विशेष महत्व है, लेकिन आपको पता होना चाहिए…
Theatre Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक थिएटर में…
RCB vs GT Final: आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच 31 मई को अहमदाबाद के…