<

Alert: आसमान से बरसती आग और लू का कहर! शरीर को ‘Heat Stroke’ से बचाने के लिए नोट कर लें ये 5 जरूरी बातें!

Heat Protection Tips: देश के कई हिस्सों में गर्मी का पारा दिन-ब-दिन तेजी से बढ़ रहा है, जिसे लेकर हमारे हेल्थ एक्सपर्ट चिंता जाहिर कर रहे हैं. विशेषज्ञों ने बताया कि इन दिनों पानी की कमी, गर्मी से थकान और और लू लगने से बड़ी बीमारियां पैदा हो सकती हैं. हालांकि आप चाहें तो रोजाना कुछ आसान बातों को ध्यान में रखते हुए गर्मी की मार से बच सकते हैं. यहां जानें कैसे-

Heat Protection Tips: भारत के ज्यादातर राज्यों में लगातार बढ़ते तापमान और लू की चेतावनी जारी की जा रही है. दूसरी तरफ हमारे डॉक्टर्स भी इस बार की गर्मियों को गंभीरता से लेने और सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं. जाहिर है कि लंबे समय तक तापमान बढ़ने और गर्मी के संपर्क में रहने से फिजिकल और मेटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है. इससे हीट स्ट्रोक, डी-हाइड्रेशन, चक्कर, उल्टी, इनडाइजेशन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. अब सरकार और हेल्थ एक्सपर्ट की तरफ से तो हर साल अलर्ट जारी किया जाता है, लेकिन बावजूद इसके लोग लापरवाही बरतते हैं और अस्पतालों में गर्मी से पस्त लोगों की लाइनें लगी रहती हैं. आपको ऐसी कंडीशन न जाना पड़े, इसके लिए जान लें सेफ्टी टिप्स-

क्यों इतनी खतरनाक है लू?

जब शरीर लंबे समय तक उच्च तापमान में रहता है तो बॉडी के इंटरनल टैंप्रेचर को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है. इसी का नतीजा डीहाइड्रेशन, थकान, हीट स्ट्रोक के रूप में हर साल लाखों लोग भुगतते हैं. वैसे तो गर्मी से होने वाली समस्याएं एक ही दिन में पैदा नहीं होतीं. ये कुछ दिन पहले से ही अपने लक्षण दिखाने लगती हैं.

प्यास न लगना

कई दिन तक धूप के संपर्क में रहने के बाद अक्सर लोगों को प्यास लगना बंद हो जाता है, जिससे लोग पानी का सही मात्रा में सेवन नहीं करते और इसी का नतीजा है कि आगे जाके उल्टी, दस्त, चक्कर, घबराहट जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं. ऐसी स्थिति से बचने के लिए बिना प्यास के भी पानी पीते रहें. आप चाहें तो अपने साथ एक पानी की बोतल भी रख सकते हैं. गर्मी के दिनों में हेल्थ एक्सपर्ट भी ओआरएस, नारियल पानी और ताजे फलों का रस पीने की सलाह देते हैं.

इन चीजों से खतरा

जितना हो सके, गर्मी में दही, छाछ, फलों से रस,समूदी या देसी ड्रिंक्स पीना चाहिए. ये शरीर में इलेक्ट्रलाइट बैलेंस करते हैं, जबकि शराब, चाय, कॉफी, सॉफ्ट ड्रिंक्स और सोड़ा आदि से डीहाइड्रेशन या इनडायजेशन की समस्या जल्दी हो सकती है.

ये 5 घंटे बाहर न निकलें

वैसे तो गर्मी के दिन एक्सरसाइज, वॉक, साइक्लिंग जैसी फिजीकल एक्टीविटीज के लिए परफेक्ट होते हैं. ये एक्टीविटीज आउटडोर में की जा सकती है, लेकिन सिर्फ मॉर्निंग और इवनिंग आवर्स में. दोपहर में 12 से 4  बजे के बीच आउटडोर में निकलने से बचना चाहिए. 

क्या सावधानियां बरतें?

आम जनता गर्मी के बढ़ते कहर को तो नहीं रोक सकती, लेकिन अपनी लाइफस्टाइल में कुछ हेल्दी चेंजेस करके गर्मी से होने वाली बीमारियों और खतरों से तो बच ही सकते हैं. इसलिए पानी पीने से लेकर धूप के संपर्क में न आने तक के कई उपाय आपके लिए लाइफ सेविंग साबित हो सकते हैं..

  • धूप के सीधे संपर्क में आने से बचें.
  • यदि जरूरी हो तो बाहर जाने से पहले छाता, गमछा, चश्मा जैसे सेफ्टी टूल्स अवश्य रखें.
  • गर्मी में कॉटन जैसे हल्के फैब्रिक और सॉफ्ट कलर्स के कपड़े पहनें.
  • घर के वातावरण को ठंडा बनाए रखने के लिए आसपास पेड़-पौधे लगाएं.
  • पर्दे, पंखे और उपकरणों से घर के अंदर कूलिंग मेंटेन करें.
  • रोजाना ठंडे पानी से ही नहाएं. ज्यादा गर्मी पड़ने पर साथ में गीला तौलिया रखें.
  • बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं विशेष सावधानी बरतें
  • धूप में खड़ी कार के अंदर ज्यादा देर तक न बैठें.
  • ज्यादा  पसीना, चक्कर, थकान, मतली और घबराहट जैसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से मिलें.
  • कभी भी बहुत  देर तक खाली पेट न रहें. खासतौर पर सुबह और शाम के समय फलों का सेवन करते रहें.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है. 

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

लखनऊ स्टेशन पर सूटकेस में मिली युवती की क्षत-विक्षत लाश! सिर गायब, हाथ-पैर पॉलीथिन में पैक

Viral Video: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन से सनसनीखेज मामला…

Last Updated: May 18, 2026 13:37:28 IST

लो जी! अब इंटरनेट पर वायरल हुआ 700 किलो का ‘डोनाल्ड ट्रंप’, हेयरस्टाइल देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

इंटरनेट पर एक भैंस का नाम बदलकर 'डोनाल्ड ट्रंप' रख दिया गया है, क्योंकि उसकी…

Last Updated: May 18, 2026 13:28:35 IST

जिम-विम सब फेल! नंगे पैर सिर पर मटका रखके ऐसी दौड़ीं ‘सुपर दादी’, वीडियो देख लोग बोले- ‘इन्हें ओलंपिक भेजो’

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई बुजु्र्ग महिलाएं…

Last Updated: May 18, 2026 12:32:40 IST

Natural Air Purifier: न टहनियां, न पत्ते, फिर भी 25 पेड़ों जितनी ऑक्सीजन देता है Algae Tree, दिल्ली-NCR के लिए वरदान!

हम जिस जुगाड़ की बात कर रहे हैं वो एक इको फ्रेंडली तकनीक है. वैसे…

Last Updated: May 18, 2026 10:49:02 IST

पहले छिना फोन, फिर धोखे से ले गया… मामा के घर जा रही नाबालिग के साथ रेलवे स्टेशन पर हुआ दुष्कर्म

Mumbai Crime News: कल्याण इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने…

Last Updated: May 17, 2026 22:38:57 IST