<
Categories: हेल्थ

30 दिन शराब पीना छोड़ दें तो क्या होगा? 90% लोगों का हो सकता सवाल, रिसर्च से बड़ा खुलासा

Health Benefits to Quit Drinking Alcohol: शराब पीना सेहत के लिए खतरनाक है. शराब पीने के नुकसान आज किसी से छुपे नहीं है. जहां इसके कारण हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, लिवर डिजीज, डाइजेशन प्रोब्लम खा खतरा बढ़ता है. तो वहीं, कई तरह के कैंसर का भी जोखिम बढ़ सकता है. पर यकीन मानिए आप सिर्फ एक महीने के लिए शराब छोड़ कर देखिए.

Health Benefits to Quit Drinking Alcohol: शराब पीना सेहत के लिए खतरनाक है. शराब पीने के नुकसान आज किसी से छुपे नहीं है. जहां इसके कारण हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, लिवर डिजीज, डाइजेशन प्रोब्लम खा खतरा बढ़ता है. तो वहीं, कई तरह के कैंसर का भी जोखिम बढ़ सकता है. डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों के मुताबिक, हर साल करीब 30 लाख लोग शराब पीने की वजह से असमय मौत के शिकार हो जाते हैं. इतना सब जानते हुए भी लोग इसका सेवन करते हैं. ये तो अधिकांश लोग जानते हैं, लेकिन फिर भी लोग शराब पीते ही हैं. पर यकीन मानिए आप सिर्फ एक महीने के लिए शराब छोड़ कर देखिए. इतने तरह के फायदे देखेंगे कि अगले महीने से आप खुद ही शराब से दूरी बना लेंगे. जानिए शराब छोड़ने के नुकसान क्या हैं?

शराब छोड़ने का बॉडी पर क्या असर होगा

ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया है कि वैज्ञानिकों ने यह समझने की कोशिश की कि जब कोई व्यक्ति सिर्फ एक महीने तक शराब छोड़ देता है तो उसकी बॉडी पर क्या असर पड़ता है. इसके लिए वैज्ञानिकों ने 94 लोगों पर एक छोटा सा प्रयोग किया. इन लोगों की औसत आयु 45 साल थी. इन लोगों से एक महीने तक शराब को छोड़ देने के लिए कहा गया. दूसरी ओर कुछ लोगों को पहले की तरह कम मात्रा में शराब पीने की छूट दे दी गई. इन लोगों में किसी को भी लिवर या अल्कोहल संबंधी बीमारियां नहीं थी.

शराब छोड़ने वालों पर क्या हुए फायदे

30 दिन के बाद जब इन लोगों के कई तरह के टेस्ट किए गए तब पाया गया कि शराब को छोड़ देने वालों में ब्लड प्रेशर 6 प्रतिशत तक कम हो गया. इतना ही नहीं, इन लोगों ने सिर्फ एक महीने के अंदर अपना 1.5 किलो वजन घटा लिया. इसके साथ ही इंसुलिन रेजिस्टेंस में 25 प्रतिशत तक कमी आ गई. यानी जिस इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण डायबिटीज का जो खतरा था वह 25 प्रतिशत तक कम हो गया. 

इस अध्ययन के लेखक और यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन के प्रोफेसर डॉ. केविन मूरे ने बताया कि यह रिजल्ट सिर्फ टेस्ट का नहीं था बल्कि इन लोगों ने यह भी बताया कि वे हर मायने में पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं. उन्हें शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से फायदा मिला. शराब छोड़ने के बाद व्यक्ति के लाइफस्टाइल में भी सकारात्मक बदलाव आया है और वे पहले के मुकाबले कम सिगरेट पीने लगे और ज्यादा एक्सरसाइज करने लगें. अध्ययन में यह भी पाया गया कि जिस प्रोटीन के कारण शरीर में कैंसर पनपने का अंदेशा रहता है और हार्ट डिजीज होने का जोखिम रहता है उसमें भी 73 प्रतिशत की कमी आ गई.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

अगर साथ जी नहीं सकते तो… मांग में सिंदुर भर प्रेमी जोड़े ने खाया जहर; वीडियो बना मां को भेजा

Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…

Last Updated: May 16, 2026 23:08:25 IST

Maruti Breeza vs Toyota Hyryder: लेना चाहते हैं बड़े साइज की Compact SUV? क्या है वेल्यू फॉर मनी

परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…

Last Updated: May 16, 2026 22:14:46 IST

Honor 400 vs Oppo Find X9 Ultra: फीचर्स से लेकर बैटरी तक क्या है अंतर? कौन सा फोन ज्यादा किफायती

कुछ ही हजार की कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन ले सकते है, जो वास्तव…

Last Updated: May 16, 2026 22:12:26 IST

Silver Import Rules Change: सोने के बाद अब चांदी को लेकर सरकार ने बदल दिया नियम, जानें क्या पड़ेगा असर

Silver Import Rules Change: चांदी के व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने…

Last Updated: May 16, 2026 21:29:03 IST

दरवाजे के पीछे भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें,  छोटी आदतें बन सकती हैं आर्थिक और मानसिक तनाव की वजह

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…

Last Updated: May 16, 2026 20:36:07 IST

आंध्र प्रदेश के सीएम ने आखिर क्यों कि ज्यादा बच्चे करने की मांग? वजह जान चौंक जाएंगे

Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…

Last Updated: May 16, 2026 20:24:34 IST