<
Categories: हेल्थ

Intimacy During Period: पीरियड्स में इंटीमेट होना कितना सुरक्षित, मैंने संबंध बनाए तो प्रेगनेंट हो जाऊंगी?

Intimacy During Period: सौम्या (काल्पनिक नाम) एक लड़के साथ रिलेशनशिप में थी. एक बार सौम्या पीरियड्स से थी. लेकिन, सिचुएशन कुछ ऐसी बनी कि, उसे दोस्त के साथ इंटीमेट होना पड़ा. ऐसे में उसके कई सवाल थे, जैसे- पीरियड्स में इंटीमेट होना कितना सुरक्षित? पीरियड्स में मैंने संबंध बना लिए तो क्या मैं प्रेगनेंट हो जाऊंगी? आइए जानते हैं इस पर डॉक्टर ने क्या कहा-

Intimacy During Period: सौम्या (काल्पनिक नाम) अब 22 साल की हो चुका थी. वो अविवाहित जरूर थी, लेकिन एक लड़के साथ संबंध स्थापित कर चुकी थी. एक बार की बात है कि, सौम्या पीरियड्स से थी. लेकिन, सिचुएशन कुछ ऐसी बनी कि, उसे दोस्त के साथ इंटीमेट होना पड़ा. सौम्या दोस्त का दिल दुखाना नहीं चाहती थी, इसलिए मना नहीं कर सकी. लेकिन, उसके अंदर सवाल तमाम पैदा हो चुके थे. दो दिन तक वो गहरी सोच में रही. दूर से देखने में समझ आ रहा था कि उसकी सेहत कुछ ठीक नहीं है. फिर उसने एक दिन डॉक्टर से बता करने की ठानी. फिर क्या था, अगले ही दिन डॉक्टर के पास जा धमकी. इस दौरान सौम्या का सबसे पहला सवाल था कि, पीरियड्स में इंटीमेट होना कितना सुरक्षित? पीरियड्स में मैंने संबंध बना लिए तो क्या मैं प्रेगनेंट हो जाऊंगी? आइए जानते हैं इस पर डॉक्टर ने क्या कहा-

अहमदाबाद, गुजरात में चीफ कंसल्‍टेंट सेक्‍सोलॉजिस्‍ट डॉ. पारस शाह ने इस मुद्दे पर पिछले दिनों नेटवर्क18 पर खुलकर बात रखी. डॉक्टर कहते हैं कि, यह सवाल बहुत कॉमन और महत्वपूर्ण है. ज्यादातर लड़कियों के मन में यह सवाल आता है कि, क्‍या पीरियड्स के दौरान असुरक्षित संबंध बनाने से भी प्रेगनेंट होने की आशंका होती है? कहने का मतलब आप अकेले नहीं हैं. इसलिए घबराने की बजाय विज्ञान को समझना होगा. 

2 स्टेप में समझें, पीरियड्स और प्रेग्नेंसी का विज्ञान

पीरियड्स और प्रेग्नेंट का संबंध जानने के लिए इसका विज्ञान समझिए. डॉक्टर कहते हैं कि, प्रेग्‍नेंसी होती कैसे है? इसके लिए दो चीजें जरूरी है, जिनमें से किसी भी एक की अनुपस्थिति में प्रेग्नेंसी मुमकिन नहीं. पहला, स्‍त्री और पुरुष के बीच यौन संबंध यानी संभोग और दूसरा शरीर में एग और स्‍पर्म की उपस्थिति और उनका मिलन.

अब दूसरा कि, महिलाओं को पीरियड्स होते क्‍यों हैं? डॉक्टर कहते हैं कि, स्‍त्री के प्रजनन अंग यानी अंडाशय से हर महीने अंडाणु बाहर निकलते हैं और फैलोपियन ट्यूब में जाते हैं. वहां आठ दिनों तक अंडाणु स्‍पर्म यानी शुक्राणु से मिलन की प्रतीक्षा करते हैं. पीरियड्स शुरू होने के बाद 12वें से लेकर 18वें दिन तक का समय सबसे उर्वर यानी फर्टाइल माना जाता है. इस दौरान संबंध बने तो गर्भ ठहरने की संभावना सबसे ज्‍यादा होती है. 25 दिनों के चक्र के दौरान जब अंडाणु और शुक्राणु का मिलन नहीं होता तो अंडाणु टूटकर गर्भाशय में आ जाते हैं और फिर मासिक चक्र यानी पीरियड्स शुरू हो जाते हैं. एक मासिक चक्र खत्‍म होने के बाद नए सिर से अंडाणु के बनने और फैलोपियन ट्यूब में आने की प्रक्रिया शुरू होती है.

पीरियड्स में प्रेग्नेंसी का चांस कितना

इस पूरे विज्ञान को देखने के बाद, पीरियड्स के दौरान असुरक्षित सेक्‍स से प्रेगनेंट होने की संभावना लगभग शून्‍य होती है. लेकिन फिर भी इस बात का दावा नहीं किया जा सकता कि प्रेग्नेंसी बिलकुल नहीं हो सकती है. कई बार किसी अन्‍य कारण से हो रही ब्‍लीडिंग को अगर पीरियड समझकर उस दौरान संबंध बनाया जाए तो भी प्रेग्नेंट होने के पूरे चांस हैं. इसलिए बेहतर होगा कि चाहे पीरियड हों या न हों, हर बार सुरक्षित यौन संबंध ही बनाया जाए. 

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

बुलंदशहर में बंदर बना ‘नोटों का बादशाह’! वकील के ₹2 लाख नकद छीन करने लगा नोटों की बारिश; ये अनोखी करतूत देख लोग हैरान

Bulandshahr Monkey Throws Money: बुलंदशहर में एक हैरतअंगैज घटना ने सबको चौंका दिया. दरअसल कचहरी…

Last Updated: May 31, 2026 23:06:42 IST

इम्युनिटी बूस्टर है यह फल का जूस! गर्मियों में रोजाना पीना करें शुरू, वायरल बीमारियां रहेंगी कोसों दूर!

Immuniy Booster Juice: कई लोग सालभर सर्दी, खांसी और जुकाम से पीड़ित रहते हैं. ऐसे…

Last Updated: May 31, 2026 20:57:30 IST

Tesla Model Y L vs Mercedes-Benz CLA: कौन है सेगमेंट की बेस्ट कार? फीचर्स और परफॉर्मेंस में क्या ज्यादा किफायती

दोनों कारों की कीमत में अंतर है. अगर आप इन दोनों ही कारों को लेकर…

Last Updated: May 31, 2026 20:36:28 IST

Toyota Taisor vs Jeep Compass: कौन सी कार है सेग्मेंट की बेस्ट? किसमें मिलते हैं एडवांस फीचर्स, किसे लेना रहेगा सही

अगर आप एक किफायती और बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे…

Last Updated: May 31, 2026 20:33:56 IST

Funny Jokes: तुमने कोई नेक काम किया है? टीचर के पूछने पर छात्र ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर सिर पकड़ लेंगे

Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…

Last Updated: May 31, 2026 19:03:38 IST

DRDA: मोबाइल से देखता था महिला वॉशरूम का फुटेज, एकतरफा प्यार में कर्मचारी ने पार की सारी हदें, अब सलाखों के पीछे

Jagatsinghpur DRDA Office Case: ओडिशा में डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट एजेंसी (DRDA) के दफ़्तर में महिलाओं…

Last Updated: May 31, 2026 18:29:10 IST