<
Categories: हेल्थ

किडनी में बार-बार क्यों हो जाता है स्टोन? इन चीजों से परहेज से कर सकते हैं बचाव

आज के समय में कई मरीजों को किडनी स्टोन का इलाज करवाने के बाद भी दोबारा समस्या हो जाती है. अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव के बाद आप इन्हें बदल सकते हैं.

Kidney Stones: आज के समय में लोगों को अक्सर किडनी में स्टोन होने की समस्या का सामना करना पड़ता है. इसके कारण उन्हें गुर्दे की पथरी निकलवानी पड़ती है. लोगों को लगता है कि एक बार किडनी से पथरी निकालने के बाद वो वापस नहीं आती. इसके कारण वे दोबारा से अपने खराब खानपान पर वापस आ जाते हैं. इसके कारण उनकी किडनी में दोबारा स्टोन होने का खतरा बढ़ जाता है. कई बार किडनी स्टोन वापस भी आ जाता है. बता दें कि गलत खानपान, कम पानी पीना, ज्यादा नमक, जंक फूड और ऑयली फूड के साथ ही मोटापा और कुछ मेटाबॉलिक समस्याओं के कारण दोबारा से किडनी स्टोन हो सकता है. हालांकि इससे बचाव किया जा सकता है.

एक्सपर्ट्स की मानें, तो सही डाइट न ली जाए और सही लाइफस्टाइल को फॉलो न किया जाए, तो 40 से 50 फीसदी मरीजों में किडनी में स्टोन की समस्या दोबारा हो सकती है. 

क्यों दोबारा हो जाता है स्टोन?

बता दें कि जब पेशाब में मौजूद मिनरल और साल्ट गुर्दे में क्रिस्टल के रूप में जमा हो जाते हैं. इससे स्टोन बनते हैं. एक्सपर्ट्स की मानें, तो कम पानी पीने, यूरिक एसिड बढ़ने और कैल्शियम ऑक्सालेट का लेवल बढ़ने से भी दोबारा पथरी होने का खतरा बढ़ जाता है. हाई प्रोटीन फूड और ओवर प्रोसेस्ड फूड और खराब लाइफस्टाइल के कारण भीी दोबारा किडनी स्टोन वापस आ सकता है.

करें बदलाव

अगर किडनी के स्टोन का इलाज कराने के बाद आप चाहते हैं कि ये दोबारा न हो, तो आपको रोजाना लगभग 3 लीटर पानी पीना चाहिए. इसके साथ ही कम नमक का सेवन करना चाहिए. बैलेंस्ड डाइट जैसी आदतें अपनानी चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं, तो 60 फीसदी मामलों में इससे बचा जा सकता है.

इन चीजों को छोड़ें

  • ज्यादा नमक खाना छोड़ें.
  • हाई ऑक्सालेट वाले फूड जैसे पालक, चुकंदर चॉकलेट जैसी चीजें खाने से बचें.
  • हाई प्रोटीन डाइट जैसे- रेड मीट आदि से बचें.
  • आपको पैकेज्ड फूड और सॉफ्ट ड्रिंक से बतना चाहिए क्योंकि इसमें शुगर और फॉस्फेट होता है.
  • आपको कॉफी और चाय जैसी चीजों से भी बचना चाहिए क्योंकि ये ड्रिंक्स ड्यूरेटिक होती हैं.

खाने में जोड़ें ये चीजें

  • आपको चाहिए कि आप दिन भर में 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए.
  • इसके अलावा आपको नींबू, संतरा और मोसंबी जैसी चीजें खाने में शामिल करनी चाहिए.
  • आपको अपने खाने में दूध, दही और छाछ जैसी चीजें ऐड करनी चाहिए क्योंकि इनमें भरपूर कैल्शियम होता है.
  • आपको अपनी डेली डाइट में फल, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करना चाहिए.
  • आपको रोजाना नारियल पानी और छाछ भी पीना चाहिए.

एक्सरसाइज समेत करें ये काम

  • आपको रोजाना हल्की से मध्यम एक्सरसाइज करनी चाहिए. सही एक्सरसाइज के लिए डॉक्टर से बात करें.
  • लंबे समय तक पेशाब को न रोकें.
  • वजन को कंट्रोल रखें.
  • डॉक्टर्स द्वारा बताए गए टेस्ट जरूर कराएं.
Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Arkestra Dance Video: बटनियां खोला ए राजा… गाने पर स्टेज पर डांस कर रही थी लड़की, तभी चढ़ें बुजुर्ग और फिर…

Arkestra Dance Video: सोशल मीडिया पर ऑर्केस्टा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी…

Last Updated: May 27, 2026 23:01:27 IST

बिहार के CM सम्राट चौधरी ने किया ऐलान, जमीन दान करने वालों के नाम पर बनेंगे डिग्री कॉलेज

Bihar News: सम्राट चौधरी ने ऐलान किया कि बिहार में जमीन दान करने वालों के…

Last Updated: May 27, 2026 19:03:29 IST

बिना महंगे लिक्वि़ड के इस तरह साफ करें टॉयलेट, बर्फ हटा देगा पीले दाग, ऐसे करें इस्तेमाल

अगर आपके घर में भी टॉयलेट की सीट पर दाग पड़ गए हैं और वो…

Last Updated: May 27, 2026 18:58:19 IST

Oppo Find X10 vs OPPO Find X9: दोनों स्मार्टफोन्स एक दूसरे से कितने अलग? किस फोन में मिलेंगे ज्यादा दमदार फीचर्स

दोनों ही फोन्स अपने सेगमेंट के बेस्ट और किफायती मोबाइल माने जाते हैं. लेकिन, इन्हें…

Last Updated: May 27, 2026 18:53:02 IST

UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, लेकिन इससे पहले करने होंगे ये जरूरी काम, खाते में सीधे आएगा अमाउंट

अब जल्दी ही EPFO जल्द ही यूपीआई (UPI) के जरिए सीधे बैंक खाते में पीएफ…

Last Updated: May 27, 2026 18:50:17 IST

बुजुर्गों से बदतमीजी करना पड़ेगा भारी, खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Maharashtra News: महाराष्ट्र के गोंदिया शहर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे इंसानियत…

Last Updated: May 27, 2026 18:38:01 IST