<
Categories: हेल्थ

बच्चे को कितने मिनट तक कराएं स्तनपान? पीडियाट्रिशियन का खुलासा- इतनी देर में भर जाता है शिशु का पेट

बच्चे को कितनी देर तक दूध पिलाना चाहिए, या बच्चे का पेट भरने में कितना समय लगता है? इस सवाल का जवाब देते हुए, पीडियाट्रिशियन सैयद मुजाहिद हुसैन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. आइए जानते हैं कि डॉक्टर इस वीडियो में क्या कहते है.

How long should you breastfeed: मां बनने के बाद बच्चे की सेहत का ख्याल रखना हर महिला की पहली ज़िम्मेदारी होती है. इस दौरान उनके मन में कई सवाल आते है. इनमें से एक सवाल यह है कि बच्चे को कितनी देर तक ब्रेस्टफीडिंग करानी चाहिए, या बच्चे का पेट भरने में कितना समय लगता है? इस सवाल का जवाब देते हुए, पीडियाट्रिशियन सैयद मुजाहिद हुसैन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. आइए जानते हैं कि डॉक्टर इस वीडियो में क्या कहते है.

कितने मिनट तक दूध पिलाना चाहिए?

पीडियाट्रिशियन बताते हैं कि आमतौर पर एक बार में 20 से 25 मिनट की दूध पिलाना काफी होती है. इससे बच्चे का पेट ठीक से भर जाता है और मां पर भी ज़्यादा ज़ोर नहीं पड़ता है.

डॉ. हुसैन बताते हैं कि स्तनपान के दौरान दूध दो तरह से निकलता है- फोरमिल्क और हिंडमिल्क. जो दूध शुरू में निकलता है उसे फोरमिल्क कहते है. यह हल्का और पतला होता है और बच्चे की प्यास बुझाता है. इसके बाद जो हिंडमिल्क आता है, वह गाढ़ा और ज़्यादा पौष्टिक होता है, जो बच्चे की भूख मिटाता है और एनर्जी देता है। लगभग 20-30 मिनट के फीडिंग सेशन से बच्चे को दोनों तरह का दूध मिल जाता है, खासकर हिंडमिल्क, जो उनके विकास के लिए बहुत जरूरी है.

लंबे समय तक नुकसानदायक हो सकती है

ज़्यादातर बच्चे इस समय सीमा के अंदर ठीक से फीड कर लेते है. अगर कोई बच्चा बहुत लंबे समय तक, जैसे एक या दो घंटे तक फीड कर रहा है, तो यह कभी-कभी किसी समस्या का संकेत हो सकता है. उदाहरण के लिए गलत लैचिंग, दूध की कमी, या बच्चा ठीक से दूध न पी पा रहा हो. ऐसी स्थिति में मां को भी दिक्कतें हो सकती है. लंबे समय तक फीडिंग से निप्पल में दर्द, सूजन या फटने का खतरा बढ़ सकता है. लंबे समय तक बैठे रहने से थकान भी बढ़ती है और मानसिक तनाव हो सकता है.

बहुत लंबे फीडिंग सेशन का एक और नुकसान यह है कि बच्चा जरूरत से ज़्यादा दूध पी सकता है, जिससे गैस, पेट दर्द या बार-बार उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती है. दूसरी ओर अगर बच्चा गलत तरीके से लैच कर रहा है और उसे पर्याप्त दूध नहीं मिल रहा है, तो मां को ब्रेस्ट में सूजन या भारीपन महसूस हो सकता है, जिससे बाद में मास्टाइटिस जैसी समस्याएं हो सकती है.

इस बात का ध्यान रखें

पीडियाट्रिशियन कहते हैं कि अगर आपका बच्चा हर बार फीडिंग में 30 मिनट से ज़्यादा समय ले रहा है या फीडिंग के बाद भी असंतुष्ट लग रहा है, तो आपको लैक्टेशन कंसल्टेंट से सलाह लेनी चाहिए. वे सही लैचिंग पोज़िशनिंग और फीडिंग पैटर्न समझा सकते हैं, जिससे यह पक्का हो सके कि बच्चे को कम समय में पर्याप्त दूध मिले और मां को भी आराम महसूस हो.

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Share
Published by
Mohammad Nematullah

Recent Posts

बुलंदशहर में बंदर बना ‘नोटों का बादशाह’! वकील के ₹2 लाख नकद छीन करने लगा नोटों की बारिश; ये अनोखी करतूत देख लोग हैरान

Bulandshahr Monkey Throws Money: बुलंदशहर में एक हैरतअंगैज घटना ने सबको चौंका दिया. दरअसल कचहरी…

Last Updated: May 31, 2026 23:06:42 IST

इम्युनिटी बूस्टर है यह फल का जूस! गर्मियों में रोजाना पीना करें शुरू, वायरल बीमारियां रहेंगी कोसों दूर!

Immuniy Booster Juice: कई लोग सालभर सर्दी, खांसी और जुकाम से पीड़ित रहते हैं. ऐसे…

Last Updated: May 31, 2026 20:57:30 IST

Tesla Model Y L vs Mercedes-Benz CLA: कौन है सेगमेंट की बेस्ट कार? फीचर्स और परफॉर्मेंस में क्या ज्यादा किफायती

दोनों कारों की कीमत में अंतर है. अगर आप इन दोनों ही कारों को लेकर…

Last Updated: May 31, 2026 20:36:28 IST

Toyota Taisor vs Jeep Compass: कौन सी कार है सेग्मेंट की बेस्ट? किसमें मिलते हैं एडवांस फीचर्स, किसे लेना रहेगा सही

अगर आप एक किफायती और बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे…

Last Updated: May 31, 2026 20:33:56 IST

Funny Jokes: तुमने कोई नेक काम किया है? टीचर के पूछने पर छात्र ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर सिर पकड़ लेंगे

Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…

Last Updated: May 31, 2026 19:03:38 IST

DRDA: मोबाइल से देखता था महिला वॉशरूम का फुटेज, एकतरफा प्यार में कर्मचारी ने पार की सारी हदें, अब सलाखों के पीछे

Jagatsinghpur DRDA Office Case: ओडिशा में डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट एजेंसी (DRDA) के दफ़्तर में महिलाओं…

Last Updated: May 31, 2026 18:29:10 IST