<
Categories: हेल्थ

OMG: युवती के 2-2 प्राइवेट पार्ट! दुर्लभ बीमारी सुन हिल गए डॉक्टर, जानिए क्या पीरियड्स-प्रेग्नेंसी में होगी मुश्किल

What is Uterus Didelphys: लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में एक अजब-गजब मामला आया. यहां एक ऐसी युवती आई, जिसके 1 नहीं दो प्राइवेट पार्ट, गर्भाशय भी दो. एकबार तो इसको डॉक्टरों ने भी सुना तो चौंक गए. डॉक्टरों की टीम ने इसे गंभीरता से लेते हुए जन्म से दो बच्चेदानी और दो योनि से पीड़ित युवती का सफल ऑपरेशन किया है. डॉ. मीरा पाठक से जानते हैं इस बीमारी में होने वाली कठिनाइयों के बारे में-

What is Uterus Didelphys: अब इसे कुदरत का करिश्मा कहें या कोई गंभीर बीमारी! मामला सुनेंगे तो चौंक जाएंगे. शायद खुद के कानों भरोसा कर पाना तक मुश्किल हो. मामला लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान से निकल कर आया है. यहां एक ऐसी युवती आई, जिसके 1 नहीं दो प्राइवेट पार्ट, गर्भाशय भी दो. एकबार तो इसको डॉक्टरों ने भी सुना तो चौंक गए. हालांकि, डॉक्टरों की टीम ने इसे गंभीरता से लेते हुए जन्म से दो बच्चेदानी और दो योनि से पीड़ित युवती का सफल ऑपरेशन किया है. बता दें कि, तीन चरणों में हुई सर्जरी के बाद युवती अब सामान्य है. दावा है कि इस तरह का यह प्रदेश का पहला मामला है. अब सवाल है कि आखिर, कुछ महिलाओं की 2 वैजाइना क्यों होती हैं? इस दुर्लभ स्थिति को क्या कहा जाता है? किसी युवती के दो बच्चेदानी और दो योनि होना क्या कोई बीमारी है? ऐसा होने पर महिला को किस तरह की परेशानियां होती हैं? इस बारे में India News को बता रही हैं नोएडा की सीनियर मेडिकल ऑफिसर एवं गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. मीरा पाठक- 

डॉक्टर्स बताते हैं कि, मानें तो, इस युवती के जन्म से ही दो बच्चेदानी और दो योनियां थीं. युवती का अपनी पेशाब पर नियंत्रण नहीं था और शौच का रास्ता भी अविकसित था. लोहिया संस्थान के यूरोलॉजी विशेषज्ञ प्रो. ईश्वर राम धायल कहते हैं कि, बलिया निवासी इस युवती का जन्म से ही पेशाब पर नियंत्रण नहीं था. इसकी वजह से उसे बराबर डायपर पहनाया जाता था. उम्र बढ़ने पर भीस्थिति में सुधार नहीं हुआ. बाद उसे पेट साफ न होने की समस्या भी थी. इसके बाद घरवाले उसे लेकर लोहिया संस्थान आए थे.

तीन चरण में सफल ऑपरेशन

डॉ. ईश्वर राम धायल बताते हैं कि, युवती के दो बच्चेदानी और दो योनियां थीं. पेशाब की नलिकाएं गलत स्थान पर खुलीं थीं और गुदा मार्ग योनि के बेहद नजदीक था. ऐसे में सर्जरी करना बेहद जोखिम भरा था. इसके बाद भी टीम ने युवती का तीन चरण में ऑपरेशन करने का फैसला किया गया. पहले चरण में युवती के गुदा मार्ग को सर्जरी करके ठीक किया गया. इसके बाद पेशाब पर नियंत्रण लाने के लिए सर्जरी की गई. इसके बाद दो चरण में पेशाब पर नियंत्रण के लिए सर्जरी की गई. अब युवती सामान्य जीवन जी रही है.

क्या है 2 योनि और 2 बच्चेदानी वाली यह बीमारी?

डॉक्टर के मुताबिक, 2 प्राइवेट पार्ट वाली यह दुर्लभ बीमारी हजार युवतियों में किसी 3 को हो सकती है. इस बीमारी को यूटेरस डिडेलफिस नाम से जाना जाता है. बता दें कि, यूटेरस डिडेलफिस एक दुर्लभ जन्मजात स्थिति है, जिसमें एक महिला में दो गर्भाशय होते हैं. इसको “दोहरा गर्भाशय” भी कहा जाता है. यह तब होता है जब भ्रूण के विकास के दौरान दो मुलेरियन नलिकाएं, जो भविष्य के गर्भाशय का निर्माण करती हैं, ठीक से जुड़ नहीं पातीं हैं. ये नलिकाएं गर्भाशय, गर्भाशय ग्रीवा, फैलोपियन ट्यूब और ऊपरी वैजाइना का निर्माण करती हैं. इस स्थिति में दर्दनाक मासिक धर्म, गर्भावस्था संबंधी समस्याएं और कभी-कभी दो गर्भाशय ग्रीवा (सर्विक्स) और दो वैजाइना नलिकाएं भी हो सकती हैं.

गर्भाशय डिडेलफिस क्या है?

रिपोर्ट के मुताबिक, यूटेरस डिडेल्फ़िस एक दुर्लभ स्थिति है, जिसमें महिला के 2 गर्भाशय विकसित हो जाते हैं. बता दें कि, दोहरा गर्भाशय एक जन्मजात असामान्यता है, जिसके साथ आप जन्म लेते हैं. हालांकि, दोनों गर्भाशय गुहा एक सामान्य गर्भाशय गुहा की तुलना में संकरे होते हैं. दोनों गर्भाशय की अपनी फैलोपियन ट्यूब और अंडाशय होता है. गर्भाशय गुहा सकरे होने से शारीरिक संबंध बनाना काफी दर्दनाक हो सकता है. इसके अलावा, गर्भावस्था संबंधी समस्याएं और मासिक धर्म दर्दनाक हो सकता है. कुछ लोगों को यूटेरस डिडेलफिस के इलाज के लिए सर्जरी करवानी पड़ती है, लेकिन ज़्यादातर मामलों में इलाज की ज़रूरत नहीं होती है.

क्या यह बीमारी प्रेग्नेंसी को प्रभावित करेगी?

गर्भाशय डिडेलफिस एक दुर्लभ बीमारी है और केवल 0.3% आबादी को प्रभावित करती है. ये सच है कि, गर्भाशय डिडेल्फ़िस आपकी गर्भावस्था को प्रभावित कर सकता है. दोहरे गर्भाशय वाली महिलाओं में गर्भपात और समय से पहले जन्म का खतरा ज़्यादा होता है. हालांकि, कई महिलाओं में गर्भावस्था सामान्य भी हो सकता है.

गर्भाशय डिडेलफिस के लक्षण क्या हैं?

– संबंध बनाने के दौरान दर्द होना.
– मासिक धर्म के दौरान दर्दनाक ऐंठन.
– मासिक धर्म के दौरान भारी रक्तस्राव.
– बार-बार गर्भपात होना.
– समय से पहले प्रसव.
– टैम्पोन यूज करते समय बल्ड का रिसाव होना (टैम्पोन केवल एक वैजाइना नलिका में होता है).

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

IIT से लेकर हार्वर्ड तक…, कितने पढ़े लिखे हैं Gyanesh Kumar? जानें वाराणसी से क्या है कनेक्शन

Who Is Gyanesh Kumar: 27 जनवरी 1964 को आगरा में जन्मे ज्ञानेश कुमार बचपन से…

Last Updated: April 9, 2026 15:01:19 IST

Shaktimaan vs Samay Raina: ‘शक्तिमान के अपमान’ भड़के मुकेश खन्ना, समय रैना को कहा ‘कुत्ते की दुम टेढ़ी की टेढ़ी’

Shaktimaan vs Samay Raina: शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक फनी पिक्चर के…

Last Updated: April 9, 2026 14:49:48 IST

पनीर खुरचन रेसिपी, घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल ये डिश, आपकी कुकिंग के फैन हो जाएंगे लोग

पनीर खुरचन एक देसी-पंजाबी स्टाइल की सेमी ड्राई पनीर वाली सब्जी है, जो पनीर को…

Last Updated: April 9, 2026 14:47:13 IST

8th Pay Commission DA Hike 2026: DA हाइक में देरी ने बढ़ाई बेचैनी, क्या एरियर से होगी भरपाई या मिलेगा झटका?

8th Pay Commission DA hike: केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए DA और पेंशनभोगियों के…

Last Updated: April 9, 2026 15:14:30 IST

धन, सुख और तरक्की चाहिए? गुरुवार की शाम करें इन खास मंत्रों का जाप, मिनटों में बदलेगी किस्मत

Guruwar Ke Upay:  सनातन धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना गया…

Last Updated: April 9, 2026 14:46:58 IST

इस सुपरस्टार की फैमिली का चौंकाने वाला सच: मशहूर तवायफ थीं दादी, कर्ज चुकाने के लिए बेटी ने की फिल्में

क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के सुपरस्टार की दादी एक बेहतरीन अदाकारा और म्यूजिशियन…

Last Updated: April 9, 2026 14:57:49 IST