<
Categories: हेल्थ

सर्दियों में क्यों खाना चाहिए बाजरे की रोटी? फायदे जान आप भी कर देंगे इस आटे को डाइट में शामिल

Bajra Roti Benefits: सर्दियों के मौसम में ज़्यादातर लोग बाजरा खाना पसंद करते हैं, इसके सेवन से ठंड में गर्मी का एहसास होता है. इसमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और कई तरह के विटामिन होते हैं, जो शरीर को अंदर से मज़बूत बनाते हैं .

Bajra Roti Benefits in Winter: सर्दियों के मौसम में ज़्यादातर लोग बाजरा (Pearl Millet) खाना पसंद करते हैं, इसके सेवन से ठंड में गर्मी का एहसास होता है. इसमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और कई तरह के विटामिन होते हैं, जो शरीर को अंदर से मज़बूत बनाते हैं और कई बीमारियों से बचाते हैं. सर्दियों में इसका सेवन करने से कई परेशानियां दूर हो सकती हैं. ऐसे में मन में यह सवाल खड़ा होता है कि क्या हम रोज बजारे की रोटी का सेवन कर सकते है या नहीं? तो इसका जवाब है बिल्कूल कर सकते है. इसलिए, अगर आप अपनी रोज़ की डाइट में कुछ बदलाव करके हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं, तो बाजरे की रोटी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. आइए इसे खाने के खास फ़ायदों के बारे में जानें.

बाजरे के क्या फायदे हैं?

पाचन के लिए रामबाण: बाजरे में फाइबर भरपूर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है. सर्दियों में बाजरे की रोटी खाने से कब्ज दूर करने में मदद मिल सकती है. यह उन लोगों के लिए बहुत फ़ायदेमंद हो सकता है जिन्हें पेट में भारीपन या गैस की समस्या होती है.

डायबिटीज: बाजरे में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो इसे ब्लड शुगर लेवल को तेज़ी से बढ़ने से रोकता है. इसलिए, सर्दियों में इसका सेवन डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए फ़ायदेमंद हो सकता है.

हड्डियां: बाजरा कैल्शियम, मैग्नीशियम और फ़ॉस्फ़ोरस का एक बेहतरीन सोर्स है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं को रोकने में मदद कर सकता है.

कोलेस्ट्रॉल: बाजरे में पाए जाने वाले तत्व कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है. रेगुलर बाजरे की रोटी खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. बाजरा दिल की सेहत बनाए रखने के लिए फायदेमंद माना जा सकता है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Khallari Mata Mandir: छत्तीसगढ़ का चमत्कारी मंदिर, जहां निसंतान दंपती को मिलता है संतान सुख, यहीं हुआ था हुआ था भीम और हिडिंबा का विवाह

Khallari Mata Mandir Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के महासमुन्द में स्थित खल्‍लारी माता मंदिर के बारे में…

Last Updated: April 8, 2026 19:34:38 IST

‘धुरंधर 2 से सबकी जली’, जाकिर खान के बयान से आगबबूला हुए सिद्धार्थ आनंद; कह दिया डफर

Siddharth Anand: कॉमेडियन जाकिर खान ने फिल्म 'धुरंधर 2' पर कुछ ऐसा बोला कि बवाल…

Last Updated: April 8, 2026 19:33:03 IST

OnePlus: Nord 6 आया नए फीचर्स के साथ, Nord 5 से कितना है बेहतर, या सिर्फ मामूली बदलाव

OnePlus Nord 6 vs Nord 5: OnePlus Nord 6 में 165Hz डिस्प्ले, 9000mAh की बैटरी…

Last Updated: April 8, 2026 19:07:45 IST

इस पवित्र धाम में स्नान करने से नहीं होती अकाल मृत्यु? सूर्यदेव की पुत्री से जुड़ा रहस्य जानकर चौंक जाएंगे

Yamunotri Dham: देश में कई ऐसे पवित्र तीर्थस्थल हैं, जहां पूजा-अर्चना करने से पुण्य की…

Last Updated: April 8, 2026 19:07:16 IST

Patna Rape Case: 7 साल की बच्ची का उसके 13 साल के चचेरे भाई ने किया रेप, हालत बिगड़ने पर छोड़कर भागा, पुलिस ने की ये अपील

Bihar Rape Case: बिहार के पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सात…

Last Updated: April 8, 2026 19:02:13 IST