Hindi News / Health / Rumors Related To Periods

Rumors Related To Periods : पीरियड्स से जुड़ी इन अफवाहों पर विश्वास करते हैं लोग, जानें सच्चाई

Rumors Related To Periods आज भी महिलाएं Periods के बारे में खुलकर चर्चा करने से कतराती हैं। कुछ जगहों पर तो मासिक धर्म को अपवित्र माना जाता है। कम जानकारी के चलते पीरियड्स को लेकर लोगों के मन में कई धारणाएं बनी हुई हैं। इस बारे में सही जानकारी होना बहुत जरूरी है। किसी भी […]

BY: Mukta • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Rumors Related To Periods आज भी महिलाएं Periods के बारे में खुलकर चर्चा करने से कतराती हैं। कुछ जगहों पर तो मासिक धर्म को अपवित्र माना जाता है। कम जानकारी के चलते पीरियड्स को लेकर लोगों के मन में कई धारणाएं बनी हुई हैं। इस बारे में सही जानकारी होना बहुत जरूरी है। किसी भी अन्य स्वास्थ्य समस्या की तरह लड़कियों को पीरियड्स के बारे में बोलने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए ताकि लोगों के बीच भ्रम ना फैले। आइए जानते हैं पीरियड्स से जुड़े ऐसे ही कुछ मिथक के बारे में जिनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। लेकिन लोग इन्हें आज भी मानते हैं क्योंकि सदियों से इस पर विश्वास किया जाता रहा है।

Periods का रक्त गंदा खून नहीं होता

ऐसा माना जाता है कि Periods का रक्त गंदा है, लेकिन इसे गंदा नहीं कहा जा सकता है। इसमें किसी भी तरह के टॉक्सिन्स नहीं होते हैं। हालांकि, रक्त में गर्भाशय के टिशू, म्यूकस लाइनिंग और बैक्टीरिया होते हैं, लेकिन ये रक्त को गंदा नहीं करते हैं। ये एक शारीरिक प्रक्रिया है, जिसके बारे में किसी को भी शर्म महसूस नहीं होनी चाहिए।

हीट वेव का अटैक सिर्फ स्किन पर नहीं, आंखों पर भी पड़ सकता है भारी! जानिए गर्मियों में कैसे रखें इनका खास ख्याल

Rumors Related To Periods

Read Also : Kareena Kapoor Khan Birthday : मालदीव में सेलिब्रेट किया करीना ने अपना 41th Birthday

Periods चार दिनों तक होना चाहिए

हर महिला का मासिक धर्म एक अलग चक्र होता है और ये पूरी तरह शरीर पर निर्भर करता है कि महिलाएं कितने समय तक पीरियड्स होती हैं। सामान्य चक्र की अवधि 2 से 8 दिनों तक होती है। यदि आपको 2 से कम या 8 दिनों से अधिक पीरियड्स होते हैं, तो आपको डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

Periods के दौरान खट्टी चीजें न खाएं

कुछ महिलाएं पीरियड्स के दौरान खट्टी चीजें खाने से बचती हैं, लेकिन इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि आप ऐसा नहीं कर सकती हैं। महिलाओं के लिए ये महत्वपूर्ण है कि वे पीरियड्स के दौरान स्वस्थ और संतुलित आहार लें और पीरियड से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए जंक फूड खाने से बचें।

Periods में नहीं नहाना चाहिए

मासिक धर्म का नहाने, सिर धोने, मेकअप करने से कोई लेना-देना नहीं है। जबकि नियमित रूप से स्नान और इंटिमेट एरिया की सफाई रखने से स्वच्छता बनी रहती है और इंफेक्शन होने का खतरा कम हो जाता है।

Connect With Us:- Twitter Facebook

Tags:

Periods
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

आदित्य चौटाला ने हुड्‌डा पर साधा निशाना, कहा – ‘सब्जबाग’ दिखाकर बापू-बेटे ने कांग्रेस पर किया ‘कब्जा’, इनेलो की मजबूती को लेकर कही बड़ी बात
आदित्य चौटाला ने हुड्‌डा पर साधा निशाना, कहा – ‘सब्जबाग’ दिखाकर बापू-बेटे ने कांग्रेस पर किया ‘कब्जा’, इनेलो की मजबूती को लेकर कही बड़ी बात
मुर्शिदाबाद में हिन्दू पिता-पुत्र की हत्या मामले में बड़ा ऐक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार, अब इंसाफ दिलवाएंगी ममता बनर्जी?
मुर्शिदाबाद में हिन्दू पिता-पुत्र की हत्या मामले में बड़ा ऐक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार, अब इंसाफ दिलवाएंगी ममता बनर्जी?
‘ये बदले की राजनीति…; नेशनल हेराल्ड केस में ED की चार्जशीट पर जमकर आगबबूला हुई कांग्रेस, बीजेपी को लपेट दिया!
‘ये बदले की राजनीति…; नेशनल हेराल्ड केस में ED की चार्जशीट पर जमकर आगबबूला हुई कांग्रेस, बीजेपी को लपेट दिया!
बड़ी खबर! वक्फ संशोधन एक्ट पर कल होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, 3 चीफ जस्टिस की बैंच के सामने होगी मामले की सुनाई, जानिए किस-किस ने डाली याचिका
बड़ी खबर! वक्फ संशोधन एक्ट पर कल होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, 3 चीफ जस्टिस की बैंच के सामने होगी मामले की सुनाई, जानिए किस-किस ने डाली याचिका
दिल्ली में कोई ऑटो बंद नहीं होगा, इन्हें बिजली पर मिलती रहेगी सब्सिडी, कैबिनेट मीटिंग में CM रेखा गुप्ता ने लिए बड़े फैसले
दिल्ली में कोई ऑटो बंद नहीं होगा, इन्हें बिजली पर मिलती रहेगी सब्सिडी, कैबिनेट मीटिंग में CM रेखा गुप्ता ने लिए बड़े फैसले
Advertisement · Scroll to continue