<

Running vs Walking: 30 मिनट दौड़ना या 1 घंटा चलना, क्या है ज्यादा असरदार? किससे मिलेगा ज्यादा फायदा

Walking Or Running: हर कोई अपने आप को फिट रहना चाहता है, लेकिन सही वर्कआउट चुनने में अक्सर उलझन होती है. ऐसे में देखें, क्या 30 मिनट तक दौड़ना ज्यादा फायदेमंद है, या एक घंटे तक चलना?

Weight Loss Health Tips: क्या आप भी अपने वजन को लेकर चिंतित हैं, लेकिन इस बात को लेकर उलझन में हैं कि वॉकिंग और रनिंग में से कौन सा विकल्प बेहतर है? तो आप अकेले नहीं हैं. चलने और दौड़ने के बीच की बहस अक्सर होती है. कुछ लोग तेज चलने को पसंद करते हैं, जबकि दूसरों के लिए, वजन कम करने का एकमात्र असरदार तरीका दौड़ना या जॉगिंग करना है. ये दोनों ही व्यायाम सेहत के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन ये शरीर पर अलग-अलग तरह से असर डालते हैं. अगर आप भी एक फिट शरीर, बेहतर स्टैमिना और एक सेहतमंद जीवनशैली चाहते हैं, तो यह जानना जरूरी है कि आपके लिए कौन-सा विकल्प ज्यादा असरदार साबित होगा.

वेट लोस के लिए कैलोरी बर्न जरूरी

हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के अनुसार, वन घटाने के लिए कैलोरी बर्न करना बहुत जरूरी है. दौड़ने से आप तेी से कैलोरी बर्न कर पाते हैं. अगर आप 30 मिनट तक चलते हैं, तो आप लगभग 120 से 150 कैलोरी बर्न करते हैं; जबकि, 30 मिनट तक दौड़ने से 250 से 300 कैलोरी तक बर्न हो सकती हैं. इसलिए, अगर आपका लक्ष्य वज़न घटाना है, तो दौड़ना एक बेहतर विकल्प हो सकता है.

50% दौड़न लगने वालों को चोट

हालांकि, अगर आप दौड़ नहीं सकते, तो तेज चलना एक बेहतरीन विकल्प है. जहां एक ओर दौड़ना बहुत फायदेमंद हो सकता है, वहीं यह एक ‘हाई-इम्पैक्ट’ (शरीर पर ज्यादा जोर डालने वाला) व्यायाम भी है. इसका मतलब है कि यह आपके घुटनों, टखनों और पीठ पर काफी जोर डालता है. सही तकनीक के बिना लगातार दौड़ने से चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है. आंकड़ों के अनुसार, हर साल लगभग 50% धावकों को किसी न किसी तरह की चोट लगती है.

आधे घंटे दौड़ने के फायदे

30 मिनट तक दौड़ने से आप कम समय में ही काफी मात्रा में कैलोरी बर्न कर सकते हैं. इससे वज़न घटाने की प्रक्रिया तेज़ होती है और साथ ही, दिल मज़बूत होता है और स्टैमिना भी बढ़ता है. यह आपके मेटाबॉलिज़्म को भी तेज़ी से बढ़ावा देता है. अगर आपका लक्ष्य जल्दी वज़न घटाना और फ़िटनेस पाना है, तो दौड़ना एक बेहतरीन विकल्प है.

एक घंटे वॉक के फायदे

एक घंटा चलने से जोड़ों पर कम दबाव पड़ता है. अगर आप अभी-अभी शुरु कर रहे हैं, तो चलना आपके लिए एक बेहतर विकल्प है. लंबे समय तक लगातार चलने से दिल की सेहत बेहतर होती है. अगर आप कम ज़ोर वाली और सुरक्षित कसरत की तलाश में हैं, तो चलना सबसे अच्छा विकल्प है.

Share
Published by

Recent Posts

गलत टाइम पर खाएंगे तो ‘अमृत’ भी बनेगा जहर! एक्सपर्ट से जानें कद्दू, अलसी और चिया सीड्स खाने का सही समय और तरीका

न्यूजीलैंड हार्ट फाउंडेशन के एक शोध से पता चलता है कि सप्ताह में 3-4 मुट्ठी…

Last Updated: June 1, 2026 14:19:37 IST

RCB की जीत के रोमांस में डूबे अनुष्का-विराट, मैदान पर दिखा दिल जीतने वाला पल, वीडियो वायरल

Kohli-Anushka Romantic Moment: आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी की जीत…

Last Updated: June 1, 2026 14:12:45 IST

Marble vs Tiles: घर की फ्लोरिंग के लिए क्या है बेहतर? मजबूती और कीमत में कौन ज्यादा किफायती, समझें अंतर

घर का फर्श न केवल उसकी खूबसूरती बढ़ाती हैबल्कि, कहीं न कहीं फर्श को लंबे…

Last Updated: June 1, 2026 13:55:29 IST

प्रेग्नेंसी में ‘देवी’ और बाद में मोटी.. मां बनते ही बदल जाता है लोगों का नजरिया; कियारा आडवाणी का छलका दर्द

Kiara Advani: अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने मां बनने के बाद का अनुभव साझा किया है.…

Last Updated: June 1, 2026 13:53:35 IST

पूर्व सेलेक्टर का बयान, बोले- वैभव सूर्यवंशी को जल्द टीम इंडिया में मौका दो, अजीत अगरकर को दी सलाह

आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप जीतने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को जल्द टीम इंडिया…

Last Updated: June 1, 2026 13:50:40 IST

Video: थाली को बनाया टोपी, फिर लड़के ने स्टेज पर किया ऐसा डांस; देखते ही माइकल जैक्सन की आ गई याद

Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी समारोह का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल…

Last Updated: June 1, 2026 13:01:04 IST