<
Categories: हेल्थ

सुबह खाली पेट कितना पानी पीना फायदेमंद, जानें फायदे और इससे जुड़ी ध्यान रखने वाली बातें

आपने अकसर सुना होगा कि सुबह खाली पेट पानी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन क्या आपको पता है कि कितने गिलास पानी पीना फायदेमंद है और इससे जुड़ी कौन सी बातें ध्यान रखनी चाहिए.

सुबह के समय खाली पेट पानी पीना एक अच्छी और आसान हेल्थ हैबिट मानी जाती है. हालांकि अगर पानी सीमित मात्रा में पिया जाए, तो ही ये आदत फायदेमंद है, अन्यथा इसके नुकसान भी होते हैं. ऐसे में बहुत से लोग ये जानते ही नहीं कि कितने गिलास पानी पीना सेहत के लिए वरदान है. इसके क्या फायदे होते हैं? साथ ही सुबह खाली पेट पानी पीने के बारे में कुछ बातें ध्यान रखनी भी बेहद जरूरी हैं.

सुबह खाली पेट कितना पानी पीना चाहिए?

बता दें कि सुबह के समय खाली पेट 1-2 गिलास (250-500 मि.ली.) पानी पीना फायदेमंद है. अधिकतम 3 गिलास पानी ही पीना चाहिए. अगर कोई व्यक्ति किडनी या दिल की समस्या झेल रहा है, तो उन्हें 2 गिलास से ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए. ये पानी सादा या हल्का गुनगुना हो तो और भी बेहतर है. पानी हमेशा बैठकर और धीरे-धीरे पीना चाहिए. 

सुबह खाली पेट पानी पीने के फायदे

  • सुबह के समय खाली पेट पानी पीने से पाचन में सुधार होता है. खाली पेट पानी पेट सक्रिय रखता है और कब्ज से बचाता है.
  • खाली पेट पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है.
  • वजन को कंट्रोल करने में सहायक होताहै.
  • शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक होता है. इससे विषाक्त पदार्थों और अपशिष्टों को बाहर निकालने में मदद करता है.
  • सुबह खाली पेट पानी मस्तिष्क में रक्त प्रवाह बढ़ाता है और एकाग्रता और सतर्कता को बढ़ाता है.
  • ये त्वचा से दाग धब्बे कम करता है और उसे चमकदार बनाता है. साथ ही बालों के लिए भी फायदेमंद है.
  • सुबह खाली पेट पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर होता है और आप दिनभर एक्टिव महसूस करते हैं.
  • सुबह खाली पेट पानी पीने से किडनी अच्छे से काम करती है और यूरिन के जरिए गंदगी बाहर निकलती है.

ध्यान रखें ये बातें

  • पानी सीमित मात्रा में ही पिएं. सुबह के समय 1 या 2 गिलास पानी पीना चाहिए.
  • गुनगुना पानी सेहत के लिए बेहतरीन विकल्प है लेकिन आप सादा पानी भी पी सकते हैं.
  • ठंडे पानी का सेवन करने से बचना चाहिए.
  • प्यास लगने पर पानी पीए.
  • हमेशा पानी धीरे-धीरे और बैठकर ही पिएं.
  • खाना खाने से पहले 1 गिलास पानी पीना चाहिए.

किन लोगों को लेनी चाहिए डॉक्टर की सलाह

अगर आप किडनी के पेशेंट हैं, तो सुबह पानी पीने की मात्रा और उसके कितनी देर बाद कुछ खाना है, इसके बारे में  डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए? इसके अलावा हार्ट पेशेंट, जिन लोगों को सूजन की समस्या रहती है. जिनका सोडियम लेवल लो और हाई रहता है और गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Gold Price Today 15 May 2026: सोने के दाम घटे या फिर बढ़े, नोट करें अपने शहरों का हाल

Gold Price Today 15 May 2026: सोने के दामों में उतार का दौर जारी है.…

Last Updated: May 15, 2026 15:36:34 IST

‘बैलगाड़ी चाहिए तो यहां संपर्क करें’… पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर EV वालों ने ली चुटकी, घोड़ा खरीदने की सलाह!

डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है.…

Last Updated: May 15, 2026 14:02:00 IST

Hanta Virus Outbreak: इंसानियत पर भारी पड़ेंगे अदृश्य दुश्मन! बाबा वेंगा की भविष्यवाणी और 2026 का कड़वा सच

बाबा वेंगा की उस भविष्यवाणी ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है, जिसमें साल…

Last Updated: May 15, 2026 13:28:02 IST

RBI ने एक ही झटके में 150 NBFC का रजिस्ट्रेशन क्यों किया रद्द? चौंकाने वाली वजह कर देगी हैरान

RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…

Last Updated: May 14, 2026 22:57:25 IST

QR कोड हिस्ट्री से रेस्तरां स्टाफ ने निकाला महिला का नंबर, फिर रात में किया ये कांड, Video देख सहम उठेगा कलेजा

Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…

Last Updated: May 14, 2026 22:34:19 IST

IPL के बीच क्रिकेटर का संन्यास, फर्स्ट क्लास को कहा अलविदा, 10000 से भी ज्यादा रन बनाए

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…

Last Updated: May 14, 2026 19:51:37 IST