होम / Sleep Speaking: क्यों होती है लोगों को नींद में बोलने की समस्या, कहीं यह डिप्रेशन का कारण तो नहीं?

Sleep Speaking: क्यों होती है लोगों को नींद में बोलने की समस्या, कहीं यह डिप्रेशन का कारण तो नहीं?

Divya Gautam • LAST UPDATED : August 30, 2023, 1:22 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Sleep Speaking: बिजी लाइफस्टाइल के कारण आजकल लोगों में एक समस्या बहुत ज्यादा देखी जा रही है और वह समस्या नींद में बोलने की है। नींद में बोलना एक तरह का ड्रीम डिसऑर्डर है, जिसको पैरासोम्निया (Parasomnia) पैरासोम्निया में लोग नींद में बोलने लग जाते हैं। वह कुछ ऐसा बोलने लगते हैं।जिसे दूसरे लोग नहीं समझ पाते। हालांकि, इस बात का पता लगाना बहुत जरूरी है कि नींद में बोलने की समस्या क्यों पैदा होती है। चलिए जानते हैं इसके पीछे कि वजह

नींद में क्यों बोलने लगते हैं लोग?

1. थकान

थकान और नींद के मध्य एक बहुत ही गहरा संबंध होता है। जब आप बहुत ज्यादा थक जाते हैं तब आपको गहरी नींद आती है। हालांकि, कुछ लोग थकान में होने के बावजूद नींद नहीं आने की समस्या से परेशान रहते हैं। यही वजह है कि ऐसे लोग अक्सर रात में सोते वक्त बोलते हुए पाए जाते हैं।

2. डिप्रेशन

डिप्रेशन एक ऐसी स्थिति है, जो पीड़ित व्यक्ति को सुकून से सोने नहीं देता। व्यक्ति सोते वक्त भी कई बार डिप्रेशन के कारणों के बारे में सोचता रहता है या उसी से संबंधित सपना देखता है। कई बार तो डिप्रेशन की वजह से उसे किसी बात का डर परेशान करने लगता है, जिसकी वजह से वह नींद में बोलने लगता है।

3. नींद की कमी

यदि कोई व्यक्ति 7 से 8 घंटे की भरपूर नींद नहीं ले पा रहा है तो उसे नींद में बोलने की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। जो कि आज कल के बिजी ज़िन्दगी में बहुत आम बात है। इसलिए आपके लिए जरूरी है कि आप पूरी 8 घंटे कि नींद लें।

क्या है उपाय?

भरपूर नींद लेने की कोशिश करें।

तनाव और चिंता से दूर रहें।

खुद पर डिप्रेशन को हावी मत होने दें।

पॉजिटिव सोचें।

योग या मेडिटेशन करें।

अपनी मनपसंदीदा एक्टिविटीज़ करें।

ये भी पढ़ें- Sugar free cubes side effects: क्या आप भी लेते हैं शुगर फ्री गोलियों, तो जाएं सावधान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Punjab Board 12th Result 2024: पंजाब बोर्ड ने किया रिजल्ट घोषित, एकमप्रीत सिंह और रवि उदय सिंह बने टॉपर
43 साल की उम्र में दूसरी बार पिता बने Harman Baweja, पत्नी साशा ने बेबी गर्ल को दिया जन्म -Indianews
कोटा में कब तक थमेगा सुसाइड का मामला? फिर एक छात्र ने की आत्महत्या
LSG vs MI Live Streaming: लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज, जानें कब और कहां देखें -Indianews
केजरीवाल के खिलाफ कोई ठोस तथ्य नहीं…, सुप्रीम कोर्ट में अभिषेक मनु सिंघवी ने दी दलील
Rahul Gandhi Old Video: पीएम पद पर कब बैठेंगे मुस्लिम उम्मीदवार, राहुल गांधी ने दिया था खास जवाब-Indianews
Deepika Padukone प्रेग्नेंसी के दौरान नहीं करेंगी कल्कि 2898 AD का प्रमोशन! इस दिन रिलीज होगी मूवी -Indianews
ADVERTISEMENT