Sugarcane Juice Side Effects: अक्सर कहा जाता है कि हर चमकती चीज सोना नहीं होती. गन्ने के जूस पर भी ये कहावत लागू होती है. एक ठंडा गिलास गन्ने का रस हर किसी के लिए ‘सेहतमंद’ नहीं होता. हालांकि ज्यादातर लोग मानते हैं कि इसे पीते ही बॉडी हाइड्रेटिड और एनर्जेटिक फील करने लगती है, जबकि ये पूरा सच नहीं है. साइंटिफिक तरीके से समझें तो न ही गन्ने का रस आपके लिवर को डिटॉक्स करता है और न ही ये कोई इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक है. कुछ लोगों के लिए तो ये जहर का भी काम करता है. यहाम समझिए किन लोगों को गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए और इसके पीछे क्या कारण है.
गन्ने के रस से जुड़ी भ्रांतियां
कई लोगों को लगता है कि गन्ने के रस की प्रॉपर्टीज लू से बचाती हैं, जबकि न्यूट्रिशन एक्सपर्ट अनीता गडरे ने गन्ने के जूस से जुड़ी गलतफहमियों को दूर किया है.
- एक गिलास गन्ने के जूस में 25 40 ग्राम चीनी पाई जाती है, जो आपके ब्लड ग्लूकोज लेवल को झटके से बढ़ा सकती है.
- गन्ने के रस का लिवर के टॉक्सिंस दूर करने में कोई रोल नहीं है, क्योंकि लिवर सेल्फ डिटॉक्सीफिकेशन कर लेता है.
- कुछ लोग गन्ने के जूस को इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक समझते हैं, जबकि इसमें 11-17 मिलीग्राम ही सोडियम होता है. इससे ज्यादा करीब 900 मिलीग्राम सोडियम तो पसीने में ही निकल जाता है.
- गर्मियों में गन्ने के रस में जिस बर्फ का इस्तेमाल किया जाता है, कई बार वो पानी भी पीने योग्य नहीं होता और जूस में मिलते ही ई. कोलाई, टाइफाइड और पीलिया जैसी हेल्थ प्रोबलम्स का कारण बनता है.
किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
डायबिटीज: गन्ने का जूस बल्ड शुगर लेवल बढा देता है. प्रेग्नेंसी में भी इससे गेस्टेशनल डायबिटीज का रिस्क रहता है. इसलिए डायबिटीज के मरीज और गर्भवती महिलाओं को इसे पीने से बचना चाहिए.
मोटापा: यदि आपको मोटापा या बढ़ने की शिकायत रहती है तो गन्ने का जूस भूलकर भी न पिए, क्योंकि इसमें कैलोरी और शुगर की भरपूर मात्रा होती है.
किडनी प्रॉबलम्स: गन्ने के जूस में मौजूद पोटैशियम क्रॉनिक किडनी डिजीज से जूझ रहे लोगों के लिए नुकसानदायक है. ये इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को भी बिगाड़ सकता है.
डायजेशन: जिन लोगों को एसिडिटी, गैस, अपच या डायरिया की प्रॉबलम बनी रहती है या गट हेल्थ सेंसीटिव है, गन्ने का जूस उनके पाचन को भी खराब कर सकता है. ये हेपेटाइटिस या फैटी लिवर में भी नुकसानदेह है.
यदि आप गर्मी में सोडियम की कमी को पूरा करना चाहते हैं तो काला नमक डालके नींबू पानी बना सकते हैं. इसे पीने से बॉडी में हाइड्रेशन और एनर्जी रीजनरेट करने में हेल्प मिल सकती है.