<
Categories: हेल्थ

महिलाओं का परफेक्ट वजन कितना होना चाहिए? अब हाइट के हिसाब से जान सकेंगे वेट, डॉ. एसके सरीन ने बताई ईजी ट्रिक

Dr S K Sarin  Female Weight Tips: कई रिसर्च बताती हैं कि, मोटापे की समस्या पुरुषों के बजाय महिलाओं में अधिक देखी जाती है. इसलिए वजन पर कंट्रोल करना बेहद जरूरी हो जाता है. ऐसे में महिलाओं का सवाल होता है कि आखिर परफेक्ट वजन क्या होना चाहिए? बिना किसी ताम-झाम के कैसे जानें अपना सही वजन. इसपर इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बाइलेरी साइंसेज नई दिल्ली के डायरेक्टर डॉ. एस के सरीन ने ईजी ट्रिक बताई है-

Dr S K Sarin  Female Weight Tips: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल में शरीर का बढ़ता वजन सिरदर्दी बन चुका है. दुनियाभर में इससे शिकार पीड़ितों की फेहरिस्त लंबी है. कई रिसर्च बताती हैं कि, मोटापे की समस्या पुरुषों के बजाय महिलाओं में अधिक देखी जाती है. इसलिए वजन पर कंट्रोल करना बेहद जरूरी हो जाता है. हालांकि, कई महिलाएं ऐसी भी होंगी, जिन्हें सही वजन के बारे में जानकारी नहीं होगी. ऐसे में कई महिलाओं का सवाल होता है कि आखिर परफेक्ट वजन क्या होना चाहिए? इसी बात को लेकर इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बाइलेरी साइंसेज नई दिल्ली के डायरेक्टर डॉ. एस के सरीन ने पिछले दिनों आजतक के एजेंडे पर खुलकर बात की. बता दें कि, डॉ. सरीन देश के सबसे बड़े लिवर डॉक्टरों में से एक हैं. उन्होंने इस कार्यक्रम में बताया कि महिलाओं का हाइट के अनुसार महिलाओं का वजन कितना होना चाहिए? आइए जानते हैं मोटापे की वजह और वजन जानने की ईजी ट्रिक-

क्यों बढ़ रहा मोटापा

डॉक्टर कहते हैं कि, भारत में महिलाओं के बीच मोटापे की समस्या काफी कॉमन है. इसका सबसे बड़ा कारण अनहेल्दी लाइफस्टाइल, हार्मोनल चेंजेज, कम फिजिकल एक्टिविटी, पोषण की कमी और तली-भुनी चीजों का अधिक सेवन है. कई महिलाओं में एक उम्र या डिलीवरी के बाद तेजीसे वजन बढ़ने की समस्या देखी जाती है. ये ऐसी स्थिति हैं, जिसमें वजन कंट्रोल कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है.

अब तक बीएमआई से निकालते थे वजन

डॉ. सरीन कहते हैं कि, वजन कम है या ज्यादा… यह जानने के लिए अब तक मेडिकल साइंस में बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) फॉर्मूला की मदद की जाती है. डॉक्टर ये भी क्लियर करते हैं कि, बीएमआई वयस्कों और बच्चों पर लागू नहीं होता है. यह तरकीब आयु, ऊंचाई और लिंग के आधार पर तय की जा सकती है. इसके लिए पूरी गणित की जरूरत होती है. लेकिन, डॉ. एसके सरीन ने महिला-पुरुष को हाइट के हिसाब के अपना वजन जानने का बहुत आसान तरीका बताया है.

वजन नापने की ईजी ट्रिक

एक्सपर्ट कहते हैं कि, हाइट के अनुसार सही वजन पता करने का सबसे अच्छा तरीका है कि सबसे पहले अपनी हाइट सेंटीमीटर में नाप लें. अब आपकी जो भी सेंटीमीटर में हाइट बने उससे 100 घटा देना है. उदाहरण के लिए यदि किसी महिला की हाइट 160 सेमी है तो उससे 100 घटा देना है. यानी अब जो बचा 60 किलो ही आपका सही वजन है.

परफेक्ट वजन निकालने उदाहरण

अपनी लंबाई सेंटीमीटर में मापें (जैसे 160 सेमी).
उसमें से 100 घटा दें (160 – 100= 60).
इस तरह से आपका परफेक्ट वजन 60 किलो है.

इनके लिए वजन का पैमाना अलग

लिवर के सबसे बड़े डॉ. सरीन कहते हैं कि, यदि किसी की फैमिली हिस्ट्री में डायबिटीज, हार्ट या कैंसर जैसी घातक बीमारियां हैं तो 5 से 6 किलो वजन और कम होना चाहिए. यही उनका परफेक्ट वजन होगा.

महिलाओं का हाइट के अनुसार सही वजन

4′ 10″(147 सेमी): 41- 52 किलो
5′ 0″ (152 सेमी): 44- 56 किलो
5′ 2″ (157 सेमी): 47 – 59 किलो
5′ 4″ (163 सेमी): 49 – 63 किलो
5′ 6″ (168 सेमी): 53 – 67 किलो
5′ 8″ (173 सेमी): 56 – 71 किलो 

महिला-पुरुष का उम्र के अनुसार सही वजन

19-29 साल तक का वजन
पुरुष- 83.4 किलो तक
महिला- 73.4 किलो तक
30-39 साल तक का वजन
पुरुष- 90.3 किलो तक
महिला- 76.7 किलो तक
40-49 साल तक का वजन
पुरुष- 90.9 किलो तक
महिला- 76.2 किलो तक
50-60 साल तक का वजन
पुरुष- 91.3 किलो तक
महिला- 77.0 किलो तक

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

ऋषिकेश में हरियाणा के 2 युवकों को गुस्साई भीड़ ने पहले किया नंगा, फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, महिला से छेड़छाड़ का आरोप

Rishikesh Viral Video: उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के 2 युवकों को नंगा करके दौड़ा-दौड़ाकर…

Last Updated: May 22, 2026 00:00:48 IST

धार जिला बना किला! भोजशाला फैसले पर अफवाह फैलाने वालों को एसपी की अंतिम चेतावनी, कहा- हिम्मत है तो…

Dhar SP Last Warning: मध्य प्रदेश के धार जिले में भोजशाला मामले पर हाईकोर्ट का…

Last Updated: May 21, 2026 22:58:35 IST

Today Silver Rate 21 May 2026: चांदी के दाम में गिरावट हुई या बढ़े दाम, यहां करें नोट

Today Silver Rate 21 May 2026: सोने से ज्यादा चांदी का भाव कभी ऊपर चढ़…

Last Updated: May 21, 2026 22:29:32 IST

Gold Price Today 21 May 2026: क्या रहे सोने के दाम, नोट करें अपने शहरों के रेट्स

Gold Price Today 21 May 2026: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता के चलते सोने के दामों…

Last Updated: May 21, 2026 22:31:16 IST

आम खरीदते समय जरूर अपनाएं ये ट्रिक, केमिकल वाले फलों की ऐसे करें पहचान, जानें तरीका

गर्मियों के मौसम में आम लोगों को बहुत पसंद आते हैं. इसके लिए वे बाजारों…

Last Updated: May 21, 2026 20:16:44 IST

Yamaha Aerox-E vs VIDA VX2: कम बजट में फीचर्स के साथ मिलेगी जबरदस्त परफॉर्मेंस, कंपैरिजन में समझें अंतर

दोनों ही स्कूटर काफी पुराने और किफायती माने जाते हैं. कम मेनटेनेंस में आप एक…

Last Updated: May 21, 2026 19:04:35 IST