<
Categories: हेल्थ

घर पर अकेले हों और अचानक आ जाए हार्ट अटैक? घबराएं नहीं- जानें एक्सपर्ट की जरूरी सलाह

Heart Attack Problem: हार्ट अटैक अक्सर बिना किसी चेतावनी के आता है. आज के समय में जब अधिकतर लोग न्यूक्लियर फैमिली में रहते हैं, ऐसे में बुजुर्गों या अकेले रहने वालों के लिए यह स्थिति और भी खतरनाक हो सकती है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर कोई व्यक्ति घर पर अकेले रहते हुए हार्ट अटैक महसूस करे, तो उसे तुरंत क्या करना चाहिए?

Heart Attack Problem: आज के समय में हार्ट अटैक सिर्फ उम्र से जुड़ी समस्या नहीं रह गई है, लेकिन 45 साल से ज्यादा उम्र के पुरुषों और 55 साल से ऊपर की महिलाओं में इसका खतरा ज्यादा देखा जाता है. डायबिटीज, मोटापा, ज्यादा तनाव, हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं  हार्ट अटैक की आशंका को बढ़ा देती है.

हार्ट अटैक के दौरान सीने के बीच में दबाव या दर्द महसूस हो सकता है, जो हाथों, कंधे, गर्दन या जबड़े तक फैल सकता है. इसके साथ सांस लेने में परेशानी, घबराहट, मतली, अत्यधिक पसीना आना और दिल की धड़कन तेज होना भी संकेत हो सकते हैं. अगर यह तकलीफ 20 मिनट से ज्यादा बनी रहे और पहले कभी ऐसा अनुभव न हुआ हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

घर पर अकेले हों तो सबसे पहले क्या करें

अगर अकेले रहते हुए हार्ट अटैक का शक हो, तो घबराने की बजाय खुद को शांत रखना बेहद जरूरी है. डॉक्टरों की सलाह है कि ऐसी स्थिति में जीभ के नीचे सोरबिट्रेट रखी जा सकती है. साथ ही तुरंत एस्पिरिन, क्लोपिडोग्रेल और एटोरवास्टेटिन जैसी दवाएं लेना मददगार साबित हो सकता है. इन दवाओं को चबाकर लेने से वे जल्दी असर करती हैं और खून के थक्के बनने की प्रक्रिया को धीमा कर सकती हैं.

किन हालात में दवा लेने से बचें

अगर अचानक ब्लड प्रेशर बहुत गिर जाए, चक्कर आएं या कमजोरी महसूस हो, तो सोरबिट्रेट नहीं लेनी चाहिए क्योंकि इससे बीपी और कम हो सकता है. ऐसे में व्यक्ति को लेट जाना चाहिए और पैरों के नीचे तकिया रखकर शरीर को स्थिर रखना बेहतर होता है.

अस्पताल पहुंचना क्यों है सबसे जरूरी

दवाएं लेने के बाद भी खुद को सुरक्षित समझना गलती हो सकती है. हार्ट अटैक के शक में तुरंत एंबुलेंस बुलानी चाहिए और नजदीकी अस्पताल जाकर ईसीजी कराना जरूरी है. डॉक्टर बताते हैं कि हार्ट अटैक के पहले एक घंटे को गोल्डन आवर कहा जाता है और इसी दौरान इलाज मिलने से दिल को होने वाला नुकसान कम किया जा सकता है.

सांस लेने में परेशानी हो तो क्या करें

ऐसी स्थिति में सीधे बैठना फायदेमंद होता है क्योंकि इससे फेफड़ों को फैलने की जगह मिलती है और शरीर को ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर होती है. गहरी और धीमी सांसें लेने से दिल पर दबाव भी कुछ हद तक कम हो सकता है.

बुजुर्गों के लिए खास सलाह

अकेले रहने वाले बुजुर्गों को हमेशा पड़ोसियों, दोस्तों या रिश्तेदारों के फोन नंबर अपने पास रखने चाहिए. जरूरत के समय किसी भरोसेमंद व्यक्ति को बुलाने से घबराहट कम होती है और अस्पताल पहुंचने में मदद मिलती है.

हार्ट अटैक के बाद क्या सावधानियां जरूरी हैं

हार्ट अटैक से उबरने के बाद नियमित दवाएं लेना, खानपान और लाइफस्टाइल में सुधार करना, तनाव से दूरी बनाना और समय-समय पर डॉक्टर से जांच करवाना बेहद जरूरी होता है. यही आदतें भविष्य में दोबारा हार्ट अटैक के खतरे को कम कर सकती हैं.

हार्ट अटैक का खतरा किन लोगों को ज्यादा होता है?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक,

  • 45 साल से ऊपर के पुरुष
  • 55 साल से अधिक उम्र की महिलाएं
  • डायबिटीज, मोटापा, तनाव या हाई बीपी से पीड़ित लोग
  • जिनके परिवार में पहले किसी को हार्ट अटैक हो चुका हो
  • जो शारीरिक रूप से एक्टिव नहीं हैं

हार्ट अटैक के आम लक्षण क्या हैं?

हार्ट अटैक के दौरान शरीर कुछ संकेत देता है, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. जैसे-

  • सीने के बीच में दर्द या दबाव
  • दर्द का बाएं या दाएं हाथ, कंधे, गर्दन या जबड़े तक फैलना
  • सांस लेने में दिक्कत
  • सीने में जकड़न, जलन या भारीपन
  • मतली, घबराहट, ज्यादा पसीना आना
  • दिल की धड़कन तेज होना

अगर ऐसा दर्द 20 मिनट से ज्यादा बना रहे और पहले कभी ऐसा महसूस न हुआ हो, तो तुरंत सतर्क हो जाएं.

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. INDIA News इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

लखनऊ स्टेशन पर सूटकेस में मिली युवती की क्षत-विक्षत लाश! सिर गायब, हाथ-पैर पॉलीथिन में पैक

Viral Video: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन से सनसनीखेज मामला…

Last Updated: May 18, 2026 13:37:28 IST

लो जी! अब इंटरनेट पर वायरल हुआ 700 किलो का ‘डोनाल्ड ट्रंप’, हेयरस्टाइल देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

इंटरनेट पर एक भैंस का नाम बदलकर 'डोनाल्ड ट्रंप' रख दिया गया है, क्योंकि उसकी…

Last Updated: May 18, 2026 13:28:35 IST

जिम-विम सब फेल! नंगे पैर सिर पर मटका रखके ऐसी दौड़ीं ‘सुपर दादी’, वीडियो देख लोग बोले- ‘इन्हें ओलंपिक भेजो’

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई बुजु्र्ग महिलाएं…

Last Updated: May 18, 2026 12:32:40 IST

Natural Air Purifier: न टहनियां, न पत्ते, फिर भी 25 पेड़ों जितनी ऑक्सीजन देता है Algae Tree, दिल्ली-NCR के लिए वरदान!

हम जिस जुगाड़ की बात कर रहे हैं वो एक इको फ्रेंडली तकनीक है. वैसे…

Last Updated: May 18, 2026 10:49:02 IST

पहले छिना फोन, फिर धोखे से ले गया… मामा के घर जा रही नाबालिग के साथ रेलवे स्टेशन पर हुआ दुष्कर्म

Mumbai Crime News: कल्याण इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने…

Last Updated: May 17, 2026 22:38:57 IST