<
Categories: हेल्थ

आपके नजदीकी अस्पताल में Ayushman Card से इलाज होता है या नहीं? इन आसान स्टेप्स में घर बैठे लगाएं पता

इसे देखते हुए सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत लोगों को सरकारी हेल्थ कार्ड की सुविधा दी है. लेकिन, सवाल यह है कि आपको कैसे पता चलेगा कि आप अपने आयुष्मान कार्ड पर किन अस्पतालों में इलाज करा सकते हैं. चलिए जानते हैं इस बारे में.

Ayushman Card Hospitals List: आजकल खराब खान-पान और असंतुलित जीवनशैली फॉलो करने से कम उम्र में ही लोग बीमारियों के शिकार होने लगे हैं. ऐसे में लोग अस्पतालों के चक्कर काटने पर मजबूर रहते हैं. वहीं, कुछ लोगों को सही इलाज नहीं मिल पाने के चलते उनकी स्वास्थ्य समस्याएं कम होने के बजाय और बढ़ जाती हैं. कुछ लोग प्राइवेट अस्पतालों की फीस अफॉर्ड नहीं कर पाते हैं और तंगी के चलते अपना इलाज नहीं करा पाते हैं.

इसे देखते हुए सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत लोगों को सरकारी हेल्थ कार्ड की सुविधा दी है. लेकिन, सवाल यह है कि आपको कैसे पता चलेगा कि आप अपने आयुष्मान कार्ड पर किन अस्पतालों में इलाज करा सकते हैं. चलिए जानते हैं इस बारे में. 

कैसे पता चलेगी अस्पताल की लिस्ट

इलाज कराने से पहले आपको यह देख लेना चाहिए कि आपके घर के पास वाले अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड चलेगा या नहीं. इसके लिए आपको नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना होगा. अब हॉस्पिटल के सेक्शन में जाकर फाइंड Find Hospital के ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद आपको सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल में से किसी एक का चुनाव करना है. अब आपको अपनी बीमारी के बारे में जानकारी देनी है. यह सभी जानकारियां देने के बाद आपको कैप्चा कोड डालकर सर्च करना है. अब आपके सामने आपके शहर के उन सभी अस्पतालों की लिस्ट आ जाएगी, जो आयुष्मान कार्ड स्वीकार करते हैं. हालांकि, आप कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए भी इसका पता लगा सकते हैं. 

कैसे उठा सकते हैं कार्ड का लाभ?

अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है तो इसके लिए आपको हॉस्पिटल में इलाज कराने के बाद इसका बिल देने की जरूरत नहीं है. आपकी बीमारी मुफ्त में आयुष्मान कार्ड में कवर होगी. इसके लिए आपको हॉस्पिटल में अपना कार्ड दिखाना है, जिससे आपका कैशलेस इलाज होगा. आप चाहें तो अस्पताल में आयुष्मान मित्र या क्लेम डिपार्टमेंट में किसी की मदद ले सकते हैं. इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 14555 या 1800-111-565 पर भी कॉल कर सकते हैं. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Share
Published by
Kunal Mishra

Recent Posts

RBI ने एक ही झटके में 150 NBFC का रजिस्ट्रेशन क्यों किया रद्द? चौंकाने वाली वजह कर देगी हैरान

RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…

Last Updated: May 14, 2026 22:57:25 IST

QR कोड हिस्ट्री से रेस्तरां स्टाफ ने निकाला महिला का नंबर, फिर रात में किया ये कांड, Video देख सहम उठेगा कलेजा

Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…

Last Updated: May 14, 2026 22:34:19 IST

IPL के बीच क्रिकेटर का संन्यास, फर्स्ट क्लास को कहा अलविदा, 10000 से भी ज्यादा रन बनाए

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…

Last Updated: May 14, 2026 19:51:37 IST

महंगे प्रोडक्ट्स नहीं चेहरे पर लगाएं मैंगो फेस पैक, 10 मिनट में घर पर करें तैयार

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…

Last Updated: May 14, 2026 18:38:34 IST

वाह रे भैया स्कूटी पर स्कूटी! सड़क पर निकली ऐसी सवारी कि दंग रहे लोग, महिला ने खींचा ध्यान

Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: May 14, 2026 18:32:37 IST

Joke of the Day: दादी मां आप टे बोलकर दिखाओ… वजह पूछने पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…

Last Updated: May 14, 2026 16:04:32 IST