होम / Bad Food Combination With Eggs: अंडे के साथ भूल कर भी ना करें इन चीजों का सेवन, वर्ना हो सकता है बड़ा नुकसान

Bad Food Combination With Eggs: अंडे के साथ भूल कर भी ना करें इन चीजों का सेवन, वर्ना हो सकता है बड़ा नुकसान

Shanu kumari • LAST UPDATED : September 28, 2023, 11:05 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Bad Food Combination With Eggs: आज के भागदौर की जिंदगी में लोग सेहत के साथ स्वाद के लिए भी अंडा खाना पसंद करते हैं। अंडा एक ऐसी चीज है जिसमें प्रोटीन, कैल्शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड भी पाया जाता है। इसे खाने के कई फायदे होते हैं। लेकिन कुछ चीजों के साथ इसका सेवन आपके स्वास्थ को खराब भी कर सकता है। जिसे जानना बेहद जरुरी है।

केला और अंडा

केला और अंडा दोनों ही लोग बॉडी बनाने के लिए खाते हैं। इसे तत्तवों का खजाना भी माना जाता है। लेकिन दोनों चीजें एक साथ खाने से आपके सेहत को नुकसान भी हो सकता है। अंडा और केला कम से कम दो घंटे के अंतराल में खाना चाहिए। जिससे की आपको इसका भरपूर फायदा मिल सके।

मिठाई और अंडा

लोग खाने के बाद मिठाई भी खाना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार खाना और मिठाई दोनों एक साथ भी खाते हैं। खाने में अगर अंडा हो तो मिठाई को अवॉइड करें। दोनों साथ खाने से आपके पेट को नुकसान हो सकता है। इससे बचने के लिए कम से कम एक घंटे का गैप जरुर लें।

सोयाबीन और अंडा

अंडा और सोयाबीन दोनों को प्रोटीन का खजाना माना जाता है। लेकिन कभी भी दोनों एक साथ नहीं लेना चाहिए। शरीर में प्रोटीन बढ़ने से जोड़ों में दर्द समेत कई अन्य तरह की भी बिमारीयां हो सकती है।

चाय-कॉफी और अंडा

बारिश के मौसम में लोग अंड और चाय-कॉफी बेहद पसंद करते हैं। अगर आपको भी अंडे के साथ चाय-कॉफी पसंद है तो इसके सेवन से बचें। ऐसा करने से आपका पाचन खराब हो सकता है। साथ ही पेट की भी परेशानी बढ़ सकती है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Supreme Court: ईडी के गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई-Indianews
Lok Sabha Election: अमित शाह ने वंशवाद की राजनीति को लेकर सपा पर बोला हमला, जानें क्या कहा
Virat Kohli: विराट कोहली के स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाने वालों को गंभीर ने दिया जवाब, जानें क्या कहा-Indianews
Mumbai: मुंबई में चिकन शावर्मा खाने के बाद 12 बीमार, सभी अस्पताल में भर्ती; जानें पूरा मामला-ं indianews
Israel Hamas War: रफा पर नहीं थम रहा इजरायल का हमला, हवाई हमले में 13 फिलिस्तीनियों की गई जान
अरनमनई 4 के सेट से Tamannaah Bhatia ने शेयर की तस्वीरें, डरावने लुक में दिखीं एक्ट्रेस -Indianews
AAP के प्रचार गीत ‘जेल का जवाब वोट से’ पर चुनाव आयोग, जताई 8 आपत्तियां-Indianews
ADVERTISEMENT