Hindi News / Himachal Pradesh / Big Relief To 19 5 Lakh Ration Card Holder Families Know Full Details Here

19.5 लाख राशनकार्ड धारक परिवारों को बड़ी राहत,जानें यहां पूरी डिटेल

India News (इंडिया न्यूज),Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को फरवरी में 3 महीने के सरसों तेल का कोटा एक साथ मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने तेल के टेंडर फाइनल कर कंपनियों को सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया है। एपीएल और गरीब परिवारों को सरसों तेल 146 और आय करदाताओं को 153 रुपये प्रति […]

BY: Prakhar Tiwari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue
India News (इंडिया न्यूज),Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को फरवरी में 3 महीने के सरसों तेल का कोटा एक साथ मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने तेल के टेंडर फाइनल कर कंपनियों को सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया है। एपीएल और गरीब परिवारों को सरसों तेल 146 और आय करदाताओं को 153 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से बजट सत्र में उपभोक्ताओं को जरूरत के अनुसार तेल देने की घोषणा को भी इसमें शामिल किया गया है। डिमांड के अनुसार उपभोक्ताओं को तेल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को शादी और अन्य समारोह का कार्ड दिखाना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए डिपो होल्डर पहले लोगों से डिमांड लेगा। सरसों तेल के बाद अब खाद्य आपूर्ति निगम रिफाइंड तेल के टेंडर करने जा रहा है।

फरवरी महीने में एक साथ मिलेगा

हिमाचल  में 19.5 लाख राशनकार्ड परिवार हैं, प्रदेश सरकार की तरफ से उपभोक्ताओं को सब्सिडी में राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। 4  बार टेंडर रद्द होने के बाद 5वीं बार तेल का टेंडर फाइनल हुआ है। पिछले तीन महीने से उपभोक्ताओं को डिपुओं में तेल नहीं मिला है। खाद्य आपूर्ति निगम का मानना है कि उपभोक्ताओं को सरसों तेल बाजार मूल्य से 30 से 35 रुपये सस्ता मिलेगा। डिपो में यह तेल फरवरी के पहले वीक  से मिलना शुरू हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार 3 दालें (मलका, माश और दाल चना) 2 लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों) चीनी और 1 किलो नमक सब्सिडी पर दिया जा रहा है, जबकि गेहूं और चावल केंद्र सरकार उपलब्ध करा रही है। प्रदेश सरकार गेहूं की पिसाई कर उपभोक्ताओं को आटा उपलब्ध करवा रही है। खाद्य आपूर्ति निगम के निदेशक राजेश्वर गोयल ने कहा कि उपभोक्ताओं को 3 महीने तेल का कोटा फरवरी महीने में एक साथ मिलेगा।

Tags:

himachal pradesh

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue