सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन, इन चारों शाखाओं में नवरात्रि पर्व का उत्साहपूर्वक और पारंपरिक रंगों में उत्सव मनाया गया। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों के साथ विभिन्न क्रिएटिव थीम पर सुंदर तैयारियाँ करके नवरात्रि के उत्सव को विशेष रूप से आकर्षक बनाया। अभिभावकों ने भी बच्चों को अनोखी और रचनात्मक थीम के साथ तैयार करके भेजने में उत्साहपूर्वक सहयोग दिया।

इस अवसर पर बेस्ट कॉस्ट्यूम और बेस्ट खेलैया श्रेणियों में चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। गरबा और रास की धूम के साथ विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति और परंपरा का सुंदर प्रदर्शन किया।
गजेरा ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी तथा गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स, सूरत के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री चुनीभाई गजेरा भी आरती में शामिल हुए। बड़ी संख्या में उपस्थित बच्चों और अभिभावकों के सहयोग से नवरात्रि का उत्सव आनंदमय और यादगार बना।
(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)