Jaipur Road Accident: जयपुर में भांकरोटा पुलिया के पास कल देर रात बस और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और बीस से ज़्यादा घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव का काम शुरू किया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, टक्कर इतनी गंभीर थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही भांकरोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस राहत काम में जुट गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का इंतज़ाम किया. हादसा किन हालात में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.
6