16 अगस्त को सूरत में आयोजित होगा EVOLVE 2.0 | गुजरात टूरिज्म का सहयोग | देश के प्रमुख इवेंट एवं वेडिंग इंडस्ट्री विशेषज्ञ करेंगे मार्गदर्शन
गुजरात की इवेंट मैनेजमेंट और वेडिंग इंडस्ट्री तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रही है। स्थानीय स्तर पर काम करने वाले इवेंट प्रोफेशनल्स अब राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना रहे हैं। इसी बदलती तस्वीर और गुजरात को वैश्विक इवेंट डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से South Gujarat Event Management Association (SGEMA) द्वारा EVOLVE 2.0 का आयोजन 16 अगस्त को Advaitaa Banquet Hall, Surat में किया जाएगा।
इस वर्ष EVOLVE 2.0 की थीम ‘Journey from Local to Global’ रखी गई है। यह थीम न केवल गुजरात की इवेंट इंडस्ट्री की वर्तमान यात्रा को दर्शाती है, बल्कि उसके भविष्य के सपनों, महत्वाकांक्षाओं और वैश्विक संभावनाओं को भी सामने रखती है।
SGEMA पिछले 13 वर्षों से दक्षिण गुजरात के इवेंट मैनेजमेंट और उससे जुड़े क्षेत्रों के प्रोफेशनल्स को एक मंच पर लाने का कार्य कर रहा है। वर्तमान में एसोसिएशन के 340 से अधिक सदस्य हैं। संस्था का उद्देश्य इवेंट प्रोफेशनल्स, सर्विस प्रोवाइडर्स, आर्टिस्ट्स, प्रोडक्शन हाउसेज़, हॉस्पिटैलिटी पार्टनर्स, वेन्यू ओनर्स और इंडस्ट्री से जुड़े अन्य स्टेकहोल्डर्स के बीच सहयोग, ज्ञान और नेटवर्किंग को मजबूत करना है।
EVOLVE की सफलता के बाद EVOLVE 2.0
पिछले वर्ष SGEMA ने पहली बार EVOLVE कॉन्क्लेव का आयोजन किया था, जिसमें देश के जाने-माने इवेंट एवं वेडिंग इंडस्ट्री विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया था। कार्यक्रम को इंडस्ट्री से व्यापक प्रतिक्रिया मिली।
इस वर्ष EVOLVE 2.0 को पहले से कहीं बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। देशभर से बड़ी संख्या में विशेषज्ञ और स्पीकर्स इस आयोजन से जुड़ने के इच्छुक हैं। स्पीकर्स की संख्या और कार्यक्रम के व्यापक स्वरूप को देखते हुए इसे दो दिवसीय आयोजन बनाने की संभावना भी थी, लेकिन लॉजिस्टिक चुनौतियों के कारण इस वर्ष इसे एक दिवसीय कॉन्क्लेव के रूप में आयोजित किया जा रहा है।
टूरिजम कॉर्पोरेशन ऑफ़ गुजरात लिमिटेड का सहयोग:
EVOLVE 2.0 को इस वर्ष Gujarat Tourism का सहयोग प्राप्त हो रहा है।
कार्यक्रम के प्रमुख सहयोगियों में Culture Media, दक्षिण गुजरात की प्रमुख ऑडियो-विजुअल कंपनियों में से एक, लगातार दूसरे वर्ष Title Sponsor के रूप में जुड़ा है।
Advaita Ballroom & Lawn लगातार दूसरे वर्ष Venue Partner है, जबकि Le Méridien Surat इस आयोजन का Hospitality Partner है।
इसके अलावा सूरत और दक्षिण गुजरात की लगभग 15 अन्य कंपनियां भी अपने मटेरियल, इन्वेंटरी और विशेषज्ञता के माध्यम से SGEMA को सहयोग दे रही हैं। SGEMA के अनुसार, इंडस्ट्री के विभिन्न खिलाड़ियों का यह सामूहिक सहयोग इस क्षेत्र में बढ़ती एकजुटता और सहयोग की भावना को दर्शाता है।

सूरत से दुनिया तक पहुंच रही इवेंट इंडस्ट्री
‘Journey from Local to Global’ की थीम इस तथ्य को रेखांकित करती है कि सूरत और गुजरात के इवेंट प्लानर्स अब देश की सीमाओं से बाहर भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सूरत के कई इवेंट प्रोफेशनल्स एशिया, यूरोप और अमेरिका के विभिन्न अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशंस पर अपने क्लाइंट्स के लिए इवेंट्स और डेस्टिनेशन वेडिंग्स आयोजित कर रहे हैं।
वहीं, क्लाइंट्स और सरकार का बढ़ता विश्वास गुजरात को बड़े और विश्वस्तरीय आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण डेस्टिनेशन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे मेगा इवेंट्स का गुजरात से जुड़ना इसी बदलते परिदृश्य का संकेत है।
इवेंट इंडस्ट्री के भविष्य पर होगी चर्चा
EVOLVE 2.0 में इवेंट और वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।
‘Storytelling & Designing – Designing Emotions: Storytelling Beyond Decor’ के माध्यम से यह चर्चा होगी कि किस तरह डिजाइन और स्टोरीटेलिंग किसी आयोजन को केवल सजावट से आगे ले जाकर एक भावनात्मक अनुभव में बदल सकती है।
“लोकल टू ग्लोबल” टूरिज्म कारपोरेशन ऑफ़ गुजरात लिमिटेड (टीसीजीएल) के द्वारा शादी गुजरात में, माइस और विविध इवेंट की गुजरात में अपेक्षित सम्भावनाओ के बारे में.
डॉ. विपिन गर्ग – IAS (कमिश्नर ऑफ़ टूरिज्म एव मैनेजिंग डायरेक्टर ऑफ़ TCGL – गवर्नमेंट ऑफ़ गुजरात)
‘The Destination Playbook – Strategies for Planning Weddings Anywhere in the World’ विषय पर Sushil Wadwa, Platinum World Group, Mumbai और Dr. Jaydeep Mehta, True Events, Ahmedabad अपने अनुभव साझा करेंगे।
‘Beyond Wedding / The IP Blueprint – Creating Sustainable Event Brands’ विषय पर Shaju Ignatius, Laqshya Media Group, Saurabh Khurana, Laqshya Live Experiences, Giresh Vasudev Kulkarni, Temple Connect और Vincent Samuel, Greenstone Entertainment चर्चा करेंगे।
‘Behind the Curtain – Unveiling the Secrets of Event Excellence’ सत्र में Vikram Chaudary, Taxi Design Studio; Warren D’Souza, Sound.com; Akshay, Giant Trussing; Viral Shah, Mint Lab; Kaycee, Pixadoo और Vincent Samuel, Greenstone Entertainment इवेंट एक्सीलेंस के पीछे की प्रक्रियाओं और विशेषज्ञता पर चर्चा करेंगे।
वहीं, ‘Pitch Perfect with AI – From Brief to Boardroom: Building Winning Event Pitches with AI’ विषय पर Sukriti Sachar, New Delhi बताएंगी कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस किस तरह इवेंट पिचिंग और बिजनेस प्रेजेंटेशन की प्रक्रिया को बदल रहा है।
इवेंट्स और वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े कुछ अन्य राष्ट्रीय स्तर के वक्ताओं की भागीदारी की भी प्राथमिक पुष्टि हुई है।
EVOLVE 2.0 के प्रमुख उद्देश्य
SGEMA के अनुसार EVOLVE 2.0 के प्रमुख उद्देश्यों में:
- गुजरात को राष्ट्रीय और वैश्विक इवेंट डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना।
- वेडिंग्स, स्पोर्ट्स, रिक्रिएशन, कल्चरल, टूरिज्म और एक्सपीरिएंशियल इवेंट्स के क्षेत्र में नए अवसरों को बढ़ावा देना।
- इंडस्ट्री विशेषज्ञों के साथ संवाद के माध्यम से स्थानीय प्रोफेशनल्स के ज्ञान और कौशल को उन्नत करना।
- टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में नए अवसर पैदा करना।
- रोजगार, निवेश और स्थानीय व्यवसायों के लिए नई संभावनाएं विकसित करना।
- गुजरात की स्थानीय इवेंट इंडस्ट्री को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर से जोड़ना।
SGEMA का मानना है कि EVOLVE 2.0 केवल एक कॉन्क्लेव नहीं, बल्कि गुजरात की इवेंट इंडस्ट्री को ‘Local to Global’ यात्रा पर आगे ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

माननीय उपमुख्यमंत्री श्री हर्षभाई संघवी, गुजरात सरकार का विशेष संदेश एवं दृष्टिकोण
“‘वेड इन गुजरात पहल के माध्यम से गुजरात को भारत के अग्रणी वेडिंग टूरिज्म गंतव्यों में स्थापित करने के लिए गुजरात सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
गुजरात अपनी समृद्ध विरासत, सांस्कृतिक वैभव, उत्कृष्ट आतिथ्य, आधुनिक अवसंरचना तथा विविध पर्यटन स्थलों के अद्भुत संगम के कारण देश का एक विशिष्ट राज्य है। रण उत्सव की भूमि कच्छ, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, शिवराजपुर और डुमस जैसे मनोहारी समुद्री तट, तथा भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी जी के दिव्य विवाह से जुड़ा सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व रखने वाला माधवपुर—ये सभी गुजरात को विवाह एवं विशेष आयोजनों के लिए एक अनूठी पहचान प्रदान करते हैं।
हमारा उद्देश्य भारत ही नहीं, बल्कि विश्वभर के वेडिंग प्लानर्स, इवेंट प्रोफेशनल्स और परिवारों के समक्ष गुजरात की इन अपार संभावनाओं को प्रस्तुत करना है, ताकि पर्यटन, आतिथ्य, स्थानीय कारीगरों तथा संपूर्ण इवेंट इकोसिस्टम के लिए नए अवसरों का सृजन हो सके और गुजरात वैश्विक स्तर पर एक पसंदीदा वेडिंग एवं इवेंट डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित हो।”
— माननीय उपमुख्यमंत्री, गुजरात सरकार
By:
Nirav Vachchani – President
South Gujarat Event Management Association
(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)