होम / हिमस्खलन की चपेट में आने से जेसीबी ऑपरेटर की मौत, 2 लोग लापता, बचाव अभियान जारी

हिमस्खलन की चपेट में आने से जेसीबी ऑपरेटर की मौत, 2 लोग लापता, बचाव अभियान जारी

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : March 28, 2023, 9:41 pm IST

Anantnag Sinthan Top JCB Operator Death: जम्मू-कश्मीर अनंतनाग जिले में हिमस्खलन की चपेट में आने से आज मंगलवार, 27 मार्च को एक जेसीबी ऑपरेटर की मौत हो गई है। सिंथन टॉप पर बर्फ हटाने के दौरान जेसीबी ऑपरेटर की मौत हो गई है। अनंतनाग जिले के कोकेरनाग में ब्रेंग घाटी तथा जम्मू क्षेत्र की चिनाब घाटी के किश्तवाड़ जिले के बीच में यह एक फेमस पर्वतीय दर्रा है।

बर्फ हटाने के दौरान आया हिमस्खलन

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इस क्षेत्र में हिमस्खलन के बाद बर्फ हटाने के लिए कई जेसीबी लगी हुई थीं। इस दौरान अचानक से हिमस्खलन हुआ। जिसकी चपेट में आकर जेसीबी ऑपरेटर की जान चली गई है। उन्होंने बचाने तक का मौका नहीं मिला। हिमस्खलन में वह बह गए। वहीं इस हिमस्खलन में दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग हिमस्खलन से बाहर निकलने में कामयाब रहे। हादसे में मारे गए जेसीबी ऑपरेटर की पहचान लारनू जिले के रहने वाले 35 वर्षीय अहमद जागू के तौर पर हुई है।

बड़े पैमाने पर जारी बचाव अभियान 

हिमस्खलन के तुरंत बाद तहसीलदार लारनू के साथ SHO लारनू की देखरेख में एक बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया है। जेसीबी ऑपरेटर का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है। लापता लोगों की तलाश अभी जारी है। प्रारंभिक रिपोर्टों से ये पता चला कि हिमस्खलन के बाद बर्फ हटाने के लिए लगे लोगों में से 2 लोग लापता थे। मगर अभी भी सटीक विवरण जुटाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा, “बचाव अभियान अब भी जारी है और हम किसी भी लापता व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।”

Also Read: BJP के आवासीय परिसर का PM मोदी ने किया उद्घाटन, कहा- ‘बीजेपी एकमात्र पैन इंडिया पार्टी है

Also Read: सलमान खान ने मुक्केबाज़ निखत जरीन को दी बधाई, पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘आपने मुझसे वादा किया था कि…’

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT