Aadhaar Card Verification: देश के नागरिक के लिए आधार कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है. बैंक खाते से लेकर हर सरकारी काम या नौकरी-पेशे में आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए आधार कार्ड से जुड़े फ्रॉड सामने आ रहे हैं, जहां नकली आधार कार्ड दिखाके नौकरी लेने, ठगी करने या पैसों की मदद ली जाती है. कई बार आपकी ही डिटेल्स का गलत इस्तेमाल करके फर्जी आधार कार्ड भी बना दिया जाता है. ये दिखने में इतना रियल होता है कि असली-नकली का फर्क तक पहचानना मुश्किल हो जाता है. काफी बार आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल किया जाता है और आपको खबर तक नहीं होती, क्योंकि आपके हाथ फोटोफॉप से बना नकली आधार कार्ड होता है, जिसकी ई-केवाईसी तक नहीं होती. इस स्थिति में आपको कानूनी कार्रवाई भी झेलनी पड़ सकती है. इसलिए सबसे पहले ये पता लगाना जरूरी है कि आपका आधार कार्ड असली है या नकली, यदि नकली है तो आपको सबसे पहले कौन-सा कदम उठाना चाहिए?
क्या है असली-नकली की पहचान?
हर एक व्यक्ति के आधार कार्ड पर एक स्पेसिफिक QR कोड छपा होता है. फिर चाहे आधार कार्ड पीवीसी फॉर्म में हो, ई-कार्ड हो या आधार लैटर. इस क्यू आर कोड में हर व्यक्ति की पर्सनल डिलेल्स का लेखा-जोखा होता है. इसे स्कैन करते पर कुछ ही सैकेंड में व्यक्ति विशेष की सारी जानकारी सामने आ जाती है. यदि आधार कार्ड नकली हो तो जानकारी में फर्क होता है या क्यूआर स्कैन नहीं होता.
क्या है क्यूआर स्कैन करने का प्रोसेस?
देश में दिन-ब-दिन बढ़ते फ्रॉड और स्कैम्स के चलते UIDAI ने एडवायजरी जारी की है, जिसके तहत UIDAI के सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया गया है. इस वीडियो में नकली आधार कार्ड को पहचानने के तरीके बताए गए हैं-
- आधार कार्ड के वेरिफिकेशन के लिए आपके मोबाइल में आधार ऐप होना चाहिए.
- आधार ऐप पर जाके अपना 6 डिजिट का सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा.
- ऐप ओपन होते ही बॉटम नेविगेशन बार में क्यूआर कोड स्कैन के ऑप्शन को चुनें.
- स्कैनर पर टैप करते ही मोबाइल फोन का कैमरा ऑन हो जाएगा.
- इससे आधार कार्ड पर छपे क्यूआर कोड को स्कैन करें.
- ऐसा करते ही आधार ऐप्लीकेशन पर सारी पर्सनल इन्फॉर्मेशन आ जाएंगी.
- ऐप्लीकेशन पर दिखाई गई आधार डिटेल्स को आधार कार्ड से मैच करके वेरिफाई कर सकते हैं
Use the scanner in Aadhaar App to scan QR code on Aadhaar and verify identity easily.#Aadhaar #UIDAI #AadhaarApp #SecureVerification #ShowShareVerify #DigitalIdentity #DigitalIndia #OfflineVerification@GoI_MeitY @AshwiniVaishnaw @JitinPrasada @SecretaryMEITY @NeGD_GoI… pic.twitter.com/f2tcEYf6Ms
— Aadhaar (@UIDAI) March 30, 2026
पुराना आधार अपडेट कैसे करें?
कई बार आधार कार्ड धारकों को बैंकिग या सरकारी कामों में देरी का सामना करना पड़ता है. ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि उनका आधार कार्ड अपडेट नहीं होता. कुछ लोगों को आधार अपडेट कराने का समय नहीं मिलता तो कहीं आधार सेंटर की उपलब्धता नहीं होती. ऐसी स्थिति अब आप चाहें तो घर बैठे अपना आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं. जानें इसका प्रोसेस-
- सबसे पहले My Aadhaar Portal या ऐप पर जाएं.
- यहां आधार नंबर डालें और मोबाइल पर मिले OTP को फिल करके लॉगिन करें.
- नए वेब पेज पर Document Update के ऑप्शन पर टैप करें.
- यहां अपनी पर्सनल डिटेल्स चेक करें.
- यदि सारी जानकारी सही हैं तो कन्फर्म बटन पर क्लिक कर दें.
- अगले स्टेप में अपना पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ अटैच कर दें.
- इसके बाद Submit करने पर SRN (Service Request Number) मिलता है.
- इस एसआरएन नंबर से अपने नए स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.