Live TV
Search
Home > देश > 13 राज्यों में भारी पड़ेंगे 24 घंटे, आंधी-तूफान संग गिरेंगे ओले; जरूरी नहीं तो ना निकलें घर से

13 राज्यों में भारी पड़ेंगे 24 घंटे, आंधी-तूफान संग गिरेंगे ओले; जरूरी नहीं तो ना निकलें घर से

Aaj Ka Mausam 19 April 2026: पिछले एक सप्ताह से  देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और लू की गतिविधियां तेज हो गई  हैं. मौसम की ओर से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है.

Written By: JP YADAV
Last Updated: April 19, 2026 06:57:11 IST

Mobile Ads 1x1

Aaj Ka Mausam 19 April 2026: चक्रवाती संचरण (Cyclonic circulation) और पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) की वजह से भले ही फिलहाल देश में मौसम का मिजाज बदला है. इसकी वजह से बारिश के चलते देश के कुछ हिस्सों में भले ही गर्मी से राहत मिली हो, लेकिन ज्यादातर हिस्सों में बुरा हाल है.  भारतीय  मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में रविवार (19 अप्रैल, 2026) तक एक पश्चिमी विक्षोभ है. इसके चलते पर्वतीय राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के अलावा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के घाटी वाले पर्वतीय भागों पर तेज हवाओं के बीच बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि अलर्ट है.

उत्तर भारत में गर्मी रहेगी बरकरार

IMD के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है. दिल्ली-एनसीआर के अलावा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश रविवार (19 अप्रैल, 2026) को आंशिक तौर पर बादल छाए रहे सकते हैं, जबकि कुछ हिस्सों पर बूंदाबांदी होगी. इसका असर गर्मी पर अधिक नहीं होगा. गर्मी उसी अंदाज में लोगों की मुसीबत बढ़ाती रहेगी. 

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश और बिहार में भी गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. सुबह और शाम को हल्की राहत है, लेकिन सुबह 10 बजे के बाद ही तेज धूप और गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं. मौसम विभाग के ताजा अलर्ट के मुताबिक,  बिहार-यूपी में रविवार (18 अप्रैल, 2026) को भीषण गर्मी और धूल भरी लू लोगों की समस्या में इजाफा करेंगीं.

गुजरात और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में हीटवेव का कहर

मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अलर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में लू का कहर जारी रहेगी, जबकि ताजा चक्रवाती परिसंचरण के चलते इन राज्यों के कुछ जिलों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की भी संभावना है, इसके लिए IMD की ओर से भी अलर्ट जारी किया गया है.

पूर्वोत्तर में तूफान और बारिश बनेगी मुसीबत

पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर भारत, पूर्वोत्तर और कुछ दक्षिणी हिस्सों पर आंधी-बारिश से मौसम सुहावना हुआ है, वहीं स्काईमेट वेदर के मुताबिक, चक्रवाती परिसंचरण समेत कई मौसमी तंत्र एक्टिव हैं. इससे बादलों की आवाजाही तेज हुई और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. वहीं, अगले 12-24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर के राज्यों में 60 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से तूफान आने की

संभावना है, वहीं बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी भी IMD की ओर से जारी की गई है. असम, अरुणाचल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ भागों पर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने के साथ मध्यम से भारी बारिश होगी.

MORE NEWS