Aaj Ka Mausam 19 April 2026: पिछले एक सप्ताह से देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और लू की गतिविधियां तेज हो गई हैं. मौसम की ओर से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है.
Weather Update 19 April 2026: फिर बिगड़ा मौसम, जानें कहां-कहां होगी बारिश
Aaj Ka Mausam 19 April 2026: चक्रवाती संचरण (Cyclonic circulation) और पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) की वजह से भले ही फिलहाल देश में मौसम का मिजाज बदला है. इसकी वजह से बारिश के चलते देश के कुछ हिस्सों में भले ही गर्मी से राहत मिली हो, लेकिन ज्यादातर हिस्सों में बुरा हाल है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में रविवार (19 अप्रैल, 2026) तक एक पश्चिमी विक्षोभ है. इसके चलते पर्वतीय राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के अलावा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के घाटी वाले पर्वतीय भागों पर तेज हवाओं के बीच बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि अलर्ट है.
IMD के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है. दिल्ली-एनसीआर के अलावा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश रविवार (19 अप्रैल, 2026) को आंशिक तौर पर बादल छाए रहे सकते हैं, जबकि कुछ हिस्सों पर बूंदाबांदी होगी. इसका असर गर्मी पर अधिक नहीं होगा. गर्मी उसी अंदाज में लोगों की मुसीबत बढ़ाती रहेगी.
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश और बिहार में भी गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. सुबह और शाम को हल्की राहत है, लेकिन सुबह 10 बजे के बाद ही तेज धूप और गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं. मौसम विभाग के ताजा अलर्ट के मुताबिक, बिहार-यूपी में रविवार (18 अप्रैल, 2026) को भीषण गर्मी और धूल भरी लू लोगों की समस्या में इजाफा करेंगीं.
मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अलर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में लू का कहर जारी रहेगी, जबकि ताजा चक्रवाती परिसंचरण के चलते इन राज्यों के कुछ जिलों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की भी संभावना है, इसके लिए IMD की ओर से भी अलर्ट जारी किया गया है.
पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर भारत, पूर्वोत्तर और कुछ दक्षिणी हिस्सों पर आंधी-बारिश से मौसम सुहावना हुआ है, वहीं स्काईमेट वेदर के मुताबिक, चक्रवाती परिसंचरण समेत कई मौसमी तंत्र एक्टिव हैं. इससे बादलों की आवाजाही तेज हुई और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. वहीं, अगले 12-24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर के राज्यों में 60 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से तूफान आने की
संभावना है, वहीं बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी भी IMD की ओर से जारी की गई है. असम, अरुणाचल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ भागों पर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने के साथ मध्यम से भारी बारिश होगी.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…