<
Categories: देश

Aaj Ka Mausam: किन 9 राज्यों में होगी बारिश, कहां चलेगी लू और कहां पर गिरेंगे ओले; जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Aaj Ka Mausam 27 April 2026:  चक्रवाती संचरण और पश्चिमी विक्षोभ के असर से देशभर में मौसम करवट ले चुका है. अगले 24-48 घंटे के दौरान कई राज्यों में लू चलेगी तो कहीं बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट मौसम विभाग की ओर जारी है.

Aaj Ka Mausam 27 April 2026: दिल्ली, यूपी, बिहार और हरियाणा समेत समूचा उत्तर भारत भीषण गर्मी, लू और तेज धूप से जूझ रहा है.  पश्चिमी विक्षोभ और चंक्रवाती संचरण के चलते आगामी 12 से 24 घंटे के दौरान देशभर के कई राज्यों में मौसमी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. देश की राजधानी दिल्ली को छोड़ दें तो उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब समेत कई अन्य राज्यों में भी या कहें देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. सोमवार (27 अप्रैल, 2026) को जहां एक ओर दिल्ली के अलावा अगले कुछ दिनों तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में लू, तेज धूप और गर्मी का कहर देखने को मिलेगी, वहीं कई इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. 

कहां-कहां होगी बारिश

 IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में सोमवार (27 अप्रैल, 2026) को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगीं. बारिश का दौर शुरू होने की भी संभावना है. वैसे यहां पर बता दें कि पूर्वोत्तर के राज्यों में लगातार कई सप्ताह से बारिश हो रही है और यह सिलसिला आगे भी जा रहेगा. पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और बिहार समेत कई राज्यों में मौसमी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. इन राज्यों में मिला-जुला मौसम का मिजाज देखने को मिलेगा. कहीं पर बारिश होगी तो कहीं पर बारिश देखने को मिल सकती है. कुल मिलाकर देश के 9 राज्यों में बारिश-तूफान लोगों की परेशानी में इजाफा कर सकते हैं. 

बारिश वाले राज्य

उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल

कहां-कहां होगी गर्मी

 दिल्ली में सोमवार (27 अप्रैल, 2026) को गर्मी, तेज धूप और लू का कहर देखने को मिलेगा. सुबह 10 बजे के बादद से हवा की रफ्तार 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. ये लू है और लोगों को इससे परेशानी होगी. सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यूपी की बात करें तो भले ही बारिश का संकेत IMD की ओर से है, लेकिन गर्मी भी लोगों को परेशान करेगी.

 कई इलाकों में लू चलेगी और तेज धूप लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है.  बिहार के  अररिया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई और मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा में बारिश होगी, लेकिन गर्मी लोगों परेशान करती रहेगी, क्योंकि बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है.

भिवानी, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत, सोनीपत में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है, जिससे हरियाणा में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी. मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ अलग-अलग क्षेत्रों में अगले तीन दिनों के दौरान लू चलने की संभावना है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

IND VS NZ 4th T20i Highlights: न गेंदबाज चले, न बल्लेबाज! कीवियों ने टीम इंडिया को बुरी तरह धोया, न्यूजीलैंड में 7 साल बाद हारा भारत

IND VS NZ 4th T20i Highlights: चौथे T20I में, इंडियन कैप्टन श्रेयस अय्यर ने टॉस…

Last Updated: October 30, 2026 17:12:52 IST

Eetha Trailer: नौवारी साड़ी, हरी चूड़ियां और लावणी का जलवा…लावणी की दुनिया में दिखा श्रद्धा कपूर का दमदार अंदाज

Eetha Trailer: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म 'ईठा' का ट्रेलर 30 अक्टूबर को रिलीज हो…

Last Updated: October 30, 2026 17:02:45 IST

BPSC एस्पिरेंट को बड़ा झटका! असिस्टेंट प्रोफेसर के 1711 पदों की भर्ती रद्द, नई रिक्तियों के साथ आएगा विज्ञापन

BPSC Assistant Professor Recruitment: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर (स्पेशियलिटी) के 1711…

Last Updated: October 30, 2026 16:15:07 IST

Watch Video: यूट्यूबर शिवानी कुमारी और अमेरिकी इन्फ्लुएंसर मार्विन आची के दोस्ती में दरार बीच विवाद, रोते हुए शिवानी ने लगाई गुहार

Shivani Kumari Marvin Achi Controversy: अमेरिकी यूट्यूबर मार्विन आची और शिवानी कुमारी के बीच विवाद…

Last Updated: October 30, 2026 16:02:13 IST

Caught on Camera: बस रुकते ही दौड़ पड़े 2 युवक, कंडक्टर का सिर फोड़ा; भागते समय आरोपी की टी-शर्ट निकली-हुआ ‘नंगा’

Caught on Camera: बुलंदशहर के अनूपशहर में दो युवकों ने बस रुकते ही परिचालक पर…

Last Updated: October 30, 2026 15:57:30 IST

Lawrence Bishnoi Sabarmati Jail: पंजाब-दिल्ली में गैंग का नेटवर्क, फिर साबरमती जेल ही क्यों बनी लॉरेंस का ठिकाना? जानिए गुजरात में कैद रहने की असली वजह

Lawrence Bishnoi Sabarmati Jail: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल के हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में कड़ी…

Last Updated: October 30, 2026 15:50:11 IST