Aaj Ka Mausam 27 April 2026: दिल्ली, यूपी, बिहार और हरियाणा समेत समूचा उत्तर भारत भीषण गर्मी, लू और तेज धूप से जूझ रहा है. पश्चिमी विक्षोभ और चंक्रवाती संचरण के चलते आगामी 12 से 24 घंटे के दौरान देशभर के कई राज्यों में मौसमी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. देश की राजधानी दिल्ली को छोड़ दें तो उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब समेत कई अन्य राज्यों में भी या कहें देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. सोमवार (27 अप्रैल, 2026) को जहां एक ओर दिल्ली के अलावा अगले कुछ दिनों तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में लू, तेज धूप और गर्मी का कहर देखने को मिलेगी, वहीं कई इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है.
कहां-कहां होगी बारिश
IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में सोमवार (27 अप्रैल, 2026) को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगीं. बारिश का दौर शुरू होने की भी संभावना है. वैसे यहां पर बता दें कि पूर्वोत्तर के राज्यों में लगातार कई सप्ताह से बारिश हो रही है और यह सिलसिला आगे भी जा रहेगा. पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और बिहार समेत कई राज्यों में मौसमी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. इन राज्यों में मिला-जुला मौसम का मिजाज देखने को मिलेगा. कहीं पर बारिश होगी तो कहीं पर बारिश देखने को मिल सकती है. कुल मिलाकर देश के 9 राज्यों में बारिश-तूफान लोगों की परेशानी में इजाफा कर सकते हैं.
बारिश वाले राज्य
उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल
कहां-कहां होगी गर्मी
दिल्ली में सोमवार (27 अप्रैल, 2026) को गर्मी, तेज धूप और लू का कहर देखने को मिलेगा. सुबह 10 बजे के बादद से हवा की रफ्तार 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. ये लू है और लोगों को इससे परेशानी होगी. सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यूपी की बात करें तो भले ही बारिश का संकेत IMD की ओर से है, लेकिन गर्मी भी लोगों को परेशान करेगी.
कई इलाकों में लू चलेगी और तेज धूप लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है. बिहार के अररिया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई और मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा में बारिश होगी, लेकिन गर्मी लोगों परेशान करती रहेगी, क्योंकि बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है.
भिवानी, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत, सोनीपत में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है, जिससे हरियाणा में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी. मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ अलग-अलग क्षेत्रों में अगले तीन दिनों के दौरान लू चलने की संभावना है.