होम / Aditya-L1: आदित्य-एल1 ने सफलतापूर्वक पांचवीं बार बदली कक्षा, इसरो ने ट्वीट कर दी जानकारी

Aditya-L1: आदित्य-एल1 ने सफलतापूर्वक पांचवीं बार बदली कक्षा, इसरो ने ट्वीट कर दी जानकारी

Shubham Pathak • LAST UPDATED : September 19, 2023, 4:17 am IST

India News,(इंडिया न्यूज)Aditya-L1: भारत के कदम अब सूरज की ओर लगातार तेज रफ्तार के साथ बढ़ रहे है। जहां भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 ने एक और उपल्बधी हासील करते हुए पांचवीं बार कक्षा बदलने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। जिसकी जानकारी भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने ट्वीट कर लिखा कि, आदित्य-एल1 अब सूर्य और पृथ्वी के बीच एल1 प्वाइंट की ओर बढ़ गया है।

जानिए कितनी दूरी तय करेगा आदित्य-एल1

इसरो द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बता दें कि, आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान को सौर कोरोना के दूरस्थ अवलोकन और एल-1 पर सौर हवा के अवलोकन के लिए बनाया गया है। जहां एल-1 पृथ्वी से करीब 15 लाख किलोमीटर दूर है। तो जाहीर सी बात है कि, आदित्य-एल1 कुल 15 लाख की दूरी तय करने वाला है।

जानिए कब-कब आदित्य-एल1 ने बदली कक्षा

अगर बात इससे पहले के कक्षाओं में बदलाव की करें तो आदित्य-एल1 ने चौथी बार 15 सितंबर को सफलतापूर्वक कक्षा में बदलाव किया था। इसरो ने 10 सितंबर को रात करीब 2.30 बजे तीसरी बार आदित्य L1 स्पेसक्रॉफ्ट की कक्षा बदली थी। तब इसे पृथ्वी से 296 किमी x 71,767 किमी की कक्षा में भेजा गया था। तीन सितंबर को आदित्य एल1 ने पहली बार सफलतापूर्वक कक्षा बदली थी।

इसरो ने सुबह करीब 11.45 बजे बताया था कि आदित्य एल-1 की अर्थ बाउंड फायर किया था, जिसकी मदद से आदित्य एल1 ने कक्षा बदली। इसरो ने दूसरी बार पांच सितंबर को अपनी कक्षा बदली थी। इसरो ने ट्वीट कर इसकी भी जानकारी दी थी। वहीं, कक्षा बदलने का चौथा अभ्यास 15 सितंबर को लगभग 02:00 बजे निर्धारित किया गया है। इसरो के अनुसार, आदित्य-एल1 16 दिन पृथ्वी की कक्षा में बिताएगा। इस दौरान पांच बार आदित्य-एल1 की कक्षा बदलने के लिए अर्थ बाउंड फायर किया जाएगा।

ये भी पढ़े

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Palestinian State: इजरायल ने फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने वाले देशों को दी चेतावनी, जानें क्या कहा-Indianews
‘भारत और नेपाल की साझा बौद्ध विरासत’, भारतीय दूतावास ने Buddha Jayanti पर लुंबिनी में आयोजन किया कार्यक्रम- Indianews
Donald Trump: ट्रम्प ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन लेकर किया बड़ा दावा, जानें क्या कहा-Indianews
Cannes Film Festival: अदिति राव हैदरी ने कान्स 2024 में की शिरकत, रेड कार्पेट पर एक्ट्रेस ने बिखेरा जलवा- Indianews
IPhone: मुझे आईफोन नहीं दिला सकते…,पिता नहीं दिला पाया फोन तो बेटी ने किया कुछ ऐसा- Indianews
Chabahar Port: चाबहार पोर्ट को लेकर तालिबान ने किया भारत का समर्थन, पाकिस्तान को बड़ा झटका- Indianews
Lok Sabha Election: 1971 में करतारपुर साहिब को पाकिस्तान से वापस ले…, पंजाब में पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला
ADVERTISEMENT