<
Categories: देश

Amarinder Singh Raja Warring Resign: पंजाब कांग्रेस में ‘कुर्सी’ का खेल शुरू! राजा वडिंग ने छोड़ा पद, अगला ‘कप्तान’ कौन?

Amarinder Singh Raja Warring Resign: पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के इस्तीफे के बाद नए अध्यक्ष की तलाश तेज है. विजय इंदर सिंगला, परगट सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा दावेदार हैं.

Amarinder Singh Raja Warring Resign: पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने इस्तीफा दे दिया है. पार्टी अगले 24 से 48 घंटों में उनके उत्तराधिकारी का ऐलान कर सकती है. खबरों के मुताबिक, पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला इस पद के लिए सबसे आगे हैं, जबकि परगट सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा के नामों पर भी विचार किया जा रहा है.

कौन-कौन है दावेदार?

सूत्रों के मुताबिक, पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला को इस पद के लिए मुख्य दावेदार माना जा रहा है, साथ ही जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के नामों पर भी विचार किया जा रहा है.

किसके नाम पर लगेगी मुहर?

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने सिंगला के नाम पर मुहर लगा दी है और 2 अक्टूबर को इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है. सूत्रों के अनुसार, वडिंग के अगले एक-दो दिनों में दिल्ली जाकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात करने की उम्मीद है. यह बदलाव पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले हो रहा है और राज्य में पार्टी के नेतृत्व को लेकर वडिंग और चन्नी के बीच कथित मतभेदों के बाद आया है.

ये भी पढ़ें: Meerut Blue Drum Murder Case: मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी, अब सजा पर फैसला बाकी

कब संभाला था वडिंग ने पद?

वडिंग ने 2022 में पंजाब कांग्रेस प्रमुख का पद संभाला था और इस पद पर लगभग साढ़े चार साल पूरे कर लिए हैं. कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि वडिंग को सूचित कर दिया गया है कि PCC प्रमुख के तौर पर उनका कार्यकाल समाप्त हो गया है और उन्हें यह पद अपने उत्तराधिकारी को सौंपना होगा.

ये भी पढ़ें:  LPG Price Hike: फिर महंगा हुआ सिलेंडर, ₹71.50 तक बढ़े दाम; जानें दिल्ली-मुंबई समेत नए रेट

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

पटाखों का दिया लालच, झाड़ियों में ले जाकर मासूम से दरिंदगी, 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Kashipur Rape Case: उत्तराखंड के काशीपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 11, 2026 23:02:12 IST

बेगूसराय में हैवानियत! गैंगरेप केस वापस लेने का दबाव, पीड़िता को छत से फेंका; एक आरोपी गिरफ्तार

Begusarai Gangrape Case: बिहार के बेगूसराय में एक कुछ महीने पहले एक महिला के साथ…

Last Updated: November 11, 2026 22:21:10 IST

Hardoi Accident: त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं, गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, IT कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत परिवार के 4 की मौत

Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को भीषण हादसा हो…

Last Updated: November 11, 2026 22:12:40 IST

Mosque Viral Video: पहले मस्जिद की मीनारों पर फोड़े पटाखे, वीडियो वायरल हुआ तो मांगी नीलेश कुंडल ने माफी!

Nilesh Kundal Apology: गुजरात के नवसारी से सामने आए एक वीडियो ने दीवाली के जश्न…

Last Updated: November 11, 2026 21:58:11 IST

Amul Milk Price Hike: आम आदमी पर बढ़ी महंगाई की मार!मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाई दूध की कीमत, जानें नई कीमत

Amul Milk Price Hike: मदर डेयरी के दूध की कीमत बढ़ने के बाद अब अमूल…

Last Updated: November 11, 2026 21:33:40 IST

Maharashtra Crime: सौतेले पिता ने 10 साल की बेटी के साथ बार-बार किया रेप, फिर मां ने चुपके से लगवाया सीसीटीवी कैमरा, फिर हुआ खुलासा

Nagpur Crime: जानकारी के मुताबिक बच्ची अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहती थी.…

Last Updated: November 11, 2026 21:32:20 IST