Live TV
Search
Home > देश > Assam Exit Poll Results 2026: असम चुनाव के एग्जिट पोल का रिजल्ट आया सामने, किसकी बन रही सरकार?

Assam Exit Poll Results 2026: असम चुनाव के एग्जिट पोल का रिजल्ट आया सामने, किसकी बन रही सरकार?

Assam Exit Poll Results 2026: असम विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल सामने आ गया है. एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक असम में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बन सकती है. वहीं कांग्रेस को फिर से धक्का लगा है.

Written By:
Last Updated: 2026-04-29 18:47:05

Mobile Ads 1x1

Assam Assembly Exit Poll Results 2026: असम में किसकी सरकार बनेगी, यह तो 4 मई को पता चलेगा, जब वोटों की गिनती होगी, लेकिन चुनाव रिजल्ट से पहले एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल सामने आया है. एग्जिट पोल के मुताबिक, असम में एक बार फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए की सरकार बन सकती है, जबकि कांग्रेस को झटका लगने जा रहा है.

एग्जिट पोल के मुताबिक, राज्य की 126 सीटों में से एनडीए को 88 से 100 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, वहीं कांग्रेस गठबंधन को 24 से 36 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य को 0-3 सीटें मिलती दिख रही हैं. 

बदरुद्दीन अजमल के लिए बुरी खबर

इसके अलावा एग्जिट पोल में बदरुद्दीन अजमल के लिए बुरी खबर है. पिछली बार 16 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली उनकी पार्टी AIUDF को एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है.

कांग्रेस गठबंधन को 38 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान

असम चुनाव के वोट शेयरिंग प्रतिशत की बात करें तो, एनडीए को 48 प्रतिशत और कांग्रेस गठबंधन को 38 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य को 14 प्रतिशत वोट मिलने के अनुमान हैं.

असम में 85.91 फीसदी हुई थी वोटिंग

गौरतलब है कि असम की 126 सीटों पर एक चरण में वोट डाले गए थे. असम में सभी 126 सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान हुए थे. राज्य में 85.91 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी. चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे.

बता दें कि 2021 के चुनाव में बीजेपी ने 60 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं कांग्रेस को 29 सीटों पर जीत मिली थी. इसके अलावा एआईयूडीएफ ने 16 सीटों पर कामयाबी हासिल की थी. एजीपी को 9, यूपीपीएल को 6 और बीपीएफ 4 सीटें जितने में कामयाब रही थीं.

MORE NEWS