<
Categories: देश

Aviva Baig Raihan Vadra Engagement: कब होगी रेहान-अवीवा की रिंग सेरेमनी, कौन-कौन होंगे गेस्ट? जानें क्या है रणथंभौर से कपल का कनेक्शन

Aviva Baig Raihan Vadra Engagement: बताया जा रहा है कि शेरबाग होटल के मालिक जैसल सिंह हैं. उन्होंने अपने बेटे के बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए गांधी परिवार को खास न्योता दिया है.

Aviva Baig Raihan Vadra Engagement: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की अनौपचारिक रूप से सगाई दिल्ली के बिजनेसमैन इमरान बेग की बेटी अवीवा बेग से हो चुकी है. सोमवार (29 दिसंबर, 2025) की रात को संक्षिप्त आयोजन में प्रियंका गांधी और इमरान बेग के परिवार के सामने रेहान ने अपनी 7 साल पुरानी गर्लफ्रेंड अवीवा के सामने सगाई और शादी के लिए प्रपोज किया. इस पर अवीवा ने सहमति दे दी. इसके बाद मीडिया में खबर आई कि अवीवा और रेहान की सगाई हो गई है.

सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी और राबर्ट वाड्रा ने इमरान बेग और नंदिता बेग के साथ बातचीत करके विधिवत अवीवा और रेहान की सगाई करने का फैसला लिया है. इस दौरान रेहान और अवीवा की विधिवत सगाई होगी. 

किस होटल में होगी सगाई

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अवीवा और रेहान की सगाई राजस्थान के रणथंभौर के नामी होटल में होगी. दिल्ली में रिंग सेरेमनी के बाद इमरान बेग और प्रियंका गांधी का पूरा परिवार रणथंभौर  पहुंच गया है. ये सभी होटल शेर बाग में रुके हैं. यह भी खबर सामने आई है कि होटल के मालिक के बेटे का बर्थडे भी है. इसमें शामिल होने के लिए प्रियंका गांधी को न्योता मिला है. 

कौन-कौन होंगे मेहमान

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेहान और अवीवा की रिंग सेरेमनी में बहुत ही कम लोगों को बुलाया गया है. राहुल गांधी, सोनिया गांधी के अलावा परिवार के रिश्तेदार और करीबी लोग ही शामिल होंगे. यह भी बात सामने आ रही है कि इस आयोजन में नेताओं की संख्या बहुत ही सीमित होगी, जबकि कई कारोबारी भी इसमें शामिल होंगे.  

क्या है रणथंभौर से प्रियंका गांधी का खास कनेक्शन

 रणथंभौर से प्रियंका गांधी समेत गांधी परिवार का काफी पुराना रिश्ता है. गांधी परिवार अपने आयोजन रणथंभौर में ही करते रहे हैं. इतना ही नहीं होटल शेर बाग को ही आयोजन के लिए चुना जाता है. रणथंभौर टाईगर पार्क के साथ गांधी परिवार का इस होटल भी खास लगाव है. प्रियंका गांधी छुट्टियां बिताने भी रणथंभौर आती हैं तो ठहरने के लिए इसी होटल को चुनती हैं. इस होटल के मालिक जैसल सिंह की करीब भी गांधी परिवार से हो गई है. प्रियंका गांधी और राहुल गांधी होटल शेर बाग में ही हैं.

रणथंभौर में ही रेहान-अवीवा की दोस्ती बदली प्यार में

रणथंभौर के पार्क में ही मंगलवार को रेहान और अवीवाएक ही जीप में दोस्तों के साथ काफी देर तक पार्क में घूमते और मस्ती करते नजर आए. बताया जाता है कि इसी पार्क में घूमने-फिरने के दौरान रेहान और अवीवा बेग की दोस्ती प्यार में बदली और अब शहर के होटल में दोनों की सगाई होने वाली है.   

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

थिएटर के बाद अब OTT पर मचेगा धमाल , जानें ‘भाबीजी घर पर हैं’ कब और कहां देखें

Bhabiji Ghar Par Hain: टीवी सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' की स्पिन-ऑफ फिल्म 'भाभीजी घर…

Last Updated: March 24, 2026 19:05:38 IST

40 हीरों वाली अंगूठी में दिखा आमिर खान का प्यार! गौरी स्प्रैट ने पहनी एक्वामरीन रिंग, क्या है खासियत

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को हीरे की दो…

Last Updated: March 24, 2026 18:50:58 IST

कौन है सोनू पंजाबन? जिन्हें दिल्ली हाईकोर्ट ने मानव तस्करी केस में किया बरी, जानें पूरा मामला

Sonu Punjaban: दिल्ली उच्च न्यायालय ने वेश्यावृत्ति और मानव तस्करी के एक मामले में गीता…

Last Updated: March 24, 2026 18:42:05 IST

MacBook Neo को टक्कर देते हैं ये 4 लैपटॉप, जबरदस्त फीचर्स के साथ कीमत में भी किफायती

हालांकि, देखा जाए तो टेक मार्केट में ऐसे कई लैपटॉप हैं, जो न सिर्फ इसकी…

Last Updated: March 24, 2026 18:36:03 IST

हमेशा के लिए खाली रहेंगी चिन्नास्वामी की 11 सीटें… RCB का बड़ा फैसला, प्रैक्टिस में 11 नंबर की जर्सी पहनेंगे

चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें हमेशा के लिए खाली रखी जाएंगी. ये खाली सीटें उन…

Last Updated: March 24, 2026 18:23:56 IST

Viral Video: नई गाड़ी लेकर बच्चों को घुमा रहा था व्यक्ति, बच्चा चोर समझ लोगों ने कर दी धुनाई

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक आदमी ने नई गाड़ी खरीदी. वो अपनी गली के…

Last Updated: March 24, 2026 18:12:43 IST