<
Categories: देश

Maharashtra: बदलापुर नगर पालिका में जमकर हंगामा, शिंदे-अजित पवार गुट के नेता भिड़े, आपत्तिजनक बयान पर हुआ विवाद

Badlapur Municipality News: महाराष्ट्र के बदलापुर नगर पालिका की आम बैठक में शिवसेना और एनसीपी सदस्यों के बीच बहस हो गई, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के बदलापुर नगर पालिका की आम बैठक में शिवसेना और एनसीपी सदस्यों के बीच तीखी बहस हुई. एनसीपी की ओर से अनुमोदित पार्षद प्रभाकर पाटिल ने शिक्षक विधायक ज्ञानेश्वर म्हात्रे के पत्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी की. इससे म्हात्रे के भाई और पार्षद वामन म्हात्रे और तुकाराम म्हात्रे बेहद नाराज हो गए. इसके चलते हॉल में जमकर बहस हुई. इसका असर नगर पालिका परिसर में भी देखने को मिला.

शिवसेना कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए और पुलिस के सामने हंगामा खड़ा कर दिया. इसके चलते कुछ समय के लिए वहां तनावपूर्ण माहौल बन गया. खासकर, पुलिस की मौजूदगी में जब हॉल में हंगामा चल रहा था, तब इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नगर निगम परिसर में कैसे घुस गए? यह सवाल अब उठ रहा है.

मेयर रुचिता घोरपड़े ने विवाद को शांत कराया

इस तरह बदलापुर पुलिस की निष्क्रियता एक बार फिर सामने आ गई है. हालांकि, राजनीतिक माहौल गरमा गया था, लेकिन मेयर रुचिता घोरपड़े ने हस्तक्षेप कर विवाद को शांत कराया. इससे आगे का हंगामा टल गया. वहीं इस तीखी बहस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बता दें कि बदलापुर नगर परिषद में बीजेपी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अजीत पवार गुट सत्ता में हैं. शिवसेना का शिंदे गुट विपक्ष में है. चुनाव के दौरान बीजेपी और शिवसेना के बीच आरोप-प्रत्यारोप का तीखा दौर चला.

बीजेपी उम्मीदवार के मेयर बनने से शिंदे गुट को लगा था झटका

बीजेपी उम्मीदवार के नगर परिषद महापौर चुने जाने के बाद शिवसेना का शिंदे गुट सदमे में था. बदलापुर में अमृतगड्डी सभा के बाद नगर परिषद परिसर में हुए विवाद ने हलचल मचा दी है. 

गौरतलब है कि राज्य में शिवसेना-बीजेपी और एनसीपी का गठबंधन है और तीनों ही सरकार में है. तीनों ही पार्टी महायुती गठबंधन के तहत राज्य में सरकार चला रही है. इसके अलावा केंद्र में शिवसेना और एनसीपी, बीजेपी के साथ है. हालांकि, हाल में हुए निकाय चुनाव में इन दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

Caught On Camera: भूख ने इंसान को बना दिया हैवान! सड़क पर मरे कुत्ते का मांस नोच-नोचकर खाता दिखा आदमी, देखकर कांप उठे लोग

Odisha News: संबलपुर के मानेश्वर चौक पर भूख से तड़प रहे एक व्यक्ति ने सड़क…

Last Updated: November 15, 2026 12:59:17 IST

44 की उम्र में फिर दूल्हा बने टीवी एक्टर नंदीश संधू, रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद कविता बनर्जी संग रचाई शादी

Nandish Sandhu Wedding: टीवी एक्टर और एक्ट्रेस रश्मि देसाई के पहले पति ने दूसरी बार…

Last Updated: November 15, 2026 12:48:50 IST

Chhath Puja 2026: आज शाम डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, जानें पूजा की पूरी विधि, मंत्र और सामग्री की लिस्ट

Chhath Puja 2026: छठ पूजा 2026 के तीसरे दिन आज डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य…

Last Updated: November 15, 2026 12:30:27 IST

Watch Video: शेर को रोकने के लिए वन विभाग ने अपनाया अजीब तरीका, 5 बाइकों से घेरकर रोकने की कोशिश; वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर…

Last Updated: November 15, 2026 12:10:10 IST

पंजाब के तरनतारन में भीषण सड़क हादसा, तीर्थ यात्रियों से भरी दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 4 की मौत

Tarn Taran Bus Accident: पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज…

Last Updated: November 15, 2026 11:52:29 IST