Watch Video: कहते हैं कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती, और ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के बहराइच में देखने को मिला है. बहराइच के रहने वाले 70 साल के रफीक अहमद बाबा ने 40 साल की जुलेखा से शादी करके अपनी ज़िंदगी में एक नई शुरुआत की है. बहराइच में इस शादी की खूब चर्चा हो रही है, और लोग अपनी खुशी ज़ाहिर कर रहे हैं. बहराइच के मोहल्ला बड़ीहाट, मकबरा चौराहा के रहने वाले रफीक अहमद बाबा की पहली पत्नी की मौत करीब 14 महीने पहले हो गई थी. उनकी पहली पत्नी से उनके तीन बच्चे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है. वे अपने परिवारों के साथ खुशी-खुशी रह रहे हैं.
लाइफ पार्टनर की ज़रूरत-रफीक अहमद बाबा
बहराइच में 70 साल की उम्र में शादी करने वाले रफीक अहमद बाबा की पहली पत्नी की मौत 14 महीने पहले हो गई थी. पहली पत्नी की मौत के बाद रफीक अहमद बाबा को ज़िंदगी के इस पड़ाव पर एक लाइफ पार्टनर और सहारे की ज़रूरत महसूस हुई, जिसके चलते उन्होंने दूसरी शादी करने का फ़ैसला किया.
अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए 70 साल के रफीक अहमद बाबा ने पूरे जोश के साथ बहराइच के शेखदाहिर गांव में अपनी बारात निकाली, जहां उन्होंने 40 साल की ज़ुलेखा से शादी की. शादी का जश्न बड़े धूमधाम से मनाया गया, जिसमें ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी की आवाज़ें भी थीं. इस खुशी के मौके पर परिवार के लोग, रिश्तेदार और जान-पहचान वाले भी शामिल हुए.
*इश्क़ कभी बूढ़ा नहीं होता, इसी की मिसाल पेश करते हुए, बहराइच के मोहल्ला- बड़ीहाट, मकबरा चौराहा के निवासी रफीक अहमद “बाबा” ने लगभग 80 साल की उम्र में की दूसरी शादी।* @PTI_News @BBCHindi @ndtvindia @ABPNews @ajitanjum @abhisar_sharm https://t.co/tlz7l4Dhbz
— Shareef babu khan IYC (@sharefbabu786) October 30, 2026
शादी की शहर में चर्चा
70 साल से ज़्यादा उम्र के दूल्हे और 40 की उम्र की दुल्हन रफीक अहमद बाबा और जुलेखा की शादी अब बहराइच में चर्चा का विषय बनी हुई है. कुछ लोग इसे ज़िंदगी की नई शुरुआत कह रहे हैं, तो कुछ लोग मुस्कुराते हुए इस शादी की चर्चा कर रहे हैं.
लेकिन रफीक अहमद बाबा की शादी यह ज़रूर दिखाती है कि लाइफ पार्टनर की ज़रूरत किसी खास उम्र तक सीमित नहीं होती. प्यार और साथ का जुनून कभी खत्म नहीं होता.