Live TV
Search
Home > देश > प. बंगाल में दिखा चुनावी तेवर! वोटर्स में उत्साह, पहले चरण में हुआ 89.93% मतदान, कहीं हुई मारपीट तो कहीं रही शांति

प. बंगाल में दिखा चुनावी तेवर! वोटर्स में उत्साह, पहले चरण में हुआ 89.93% मतदान, कहीं हुई मारपीट तो कहीं रही शांति

Aaj Bangal Chunav Me kya kya Hua: पश्चिम बंगाल में गुरुवार (23 अप्रैल, 2026) को विधानसभा चुनाव के पहले चरण में तेजी से मतदान हुआ. शाम 5 बजे तक 36 लाख मतदाताओं में से 89.93% ने मतदान कर अपने मत डाले. हालांकि, बीच-बीच में हिंसा और मतदाताओं को डराने-धमकाने की घटनाएं भी हुईं.

Written By:
Last Updated: April 23, 2026 19:12:38 IST

Mobile Ads 1x1

 Aaj Bangal Chunav Me kya kya Hua: पश्चिम बंगाल में गुरुवार (23 अप्रैल, 2026) को विधानसभा चुनाव के पहले चरण में तेजी से मतदान हुआ. शाम 5 बजे तक 36 लाख मतदाताओं में से 89.93% ने मतदान कर अपने मत डाले. 

हालांकि, बीच-बीच में हिंसा और मतदाताओं को डराने-धमकाने की घटनाएं भी हुईं. पहले चरण मतदान में 294 सदस्यीय राज्य विधानसभा की 152 सीटों पर 1478 उम्मीदवारों का भविष्य तय होगा.

कहां हुआ सबसे अधिक मतदान

पं. बंगाल में पहले चरण के दौरान मतदान को लेकर लोगों में उत्साह था. झारग्राम में सबसे अधिक 90.53% मतदान हुआ, उसके बाद कलिम्पोंग में 81.98% और मालदा में 89.56% मतदान हुआ. पहले चरण में मतदान करने वाले लगभग सभी 16 जिलों में 78% से अधिक मतदान दर्ज किया गया. बता दें कि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा, जब कोलकाता और उसके आसपास की 142 सीटों पर मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होगी.

हिंसा और झड़प 

पहले चरण के मतदान के दौरान कुछ जगह हिंसा और मार-पीट भी हुई. पुलिस ने बताया कि आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में रहमत नगर के पास भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर पत्थर फेंके गए और उसकी पिछली खिड़कियां तोड़ दी गईं. वहीं कुमारगंज से भाजपा के एक अन्य उम्मीदवार सुभेंदु सरकार ने दावा किया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया और उन्हें घायल कर दिया, साथ ही उनकी कार में तोड़फोड़ की. इसके अलावा मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (एयूजेपी) के संस्थापक हुमायूं कबीर के आगमन पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और पुलिस के साथ झड़प की, जिसके बाद वहां भी स्थिति बेकाबू होते होते बची. अधिकारियों ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल में कई लोगों को मतदान करने से रोकने के आरोपों पर अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है.

MORE NEWS