<
Categories: देश

BJP ने केरल में कर दिया खेला, ‘सोनिया गांधी’ को ही लड़ा दिया पंचायत चुनाव, मुश्किल में कांग्रेस पार्टी

Sonia Gandhi: केरल की सोनिया गांधी अचानक चर्चा में आ गई हैं, क्योंकि वह भारतीय जनता पार्टी से राज्य में हो रहे पंचायत चुनाव में बतौर प्रत्याशी मैदान में हैं.

Sonia Gandhi: ‘केरल में पंचायत चुनाव लड़ेंगीं सोनिया गांधी’ यह पढ़कर और सुनकर कोई भी चौंक सकता है. यह सवाल उसके जेहन में दौड़ने लगेगा कि राज्यसभा से सांसद और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी क्या वास्तव में पंचायत चुनाव लड़ने जा रही हैं. अगर आपके भी मन में यह सवाल और इसके जवाब को लेकर उलझन है तो हम इसे दूर कर देते हैं. केरल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन मुन्नार से यह अहम खबर है. दरअसल, यहां भारतीय जनता पार्टी ने स्थानीय पंचायत के नल्लथन्नी वार्ड (वार्ड 16) से स्थानीय नेता सोनिया गांधी को बतौर उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारा है.  

कौन हैं 34 साल की सोनिया गांधी?

केरल में नल्लथन्नी वार्ड (वार्ड 16) से BJP की उम्मीदवार सोनिया गांधी सिर्फ 34 साल की हैं और वह नल्लथन्नी कल्लर की रहने वाली हैं. सोनिया के पिता दुरे राज पूर्व में स्थानीय मजदूर और कांग्रेस नेता रह चुके हैं. यह भी रोचक है कि पिता कांग्रेस से जुड़े थे और उनका पार्टी के प्रति बहुत लगाव था. यही वजह है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम सोनिया गांधी रख दिया. BJP से उम्मीदवार सोनिया गांधी अब एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. 

पति भी हैं राजनीति में

यहां पर बता दें कि सोनिया गांधी की शादी सुभाष से हुई है. वह भारतीय जनता पार्टी के पंचायत जनरन सेक्रेटरी हैं. सुभाष सक्रिय राजनीति में हैं और BJP से जुड़े हुए हैं. उन्होंने पहले ओल्ड मुन्नार मुलक्कड़ से चुनाव भी लड़ा था. कुछ समय बाद ही सोनिया गांधी ने भी पति के नक्श-ए-कदम पर चलते हुए भाजपा का दामन थाम लिया और अब वह पंचायत चुनाव लड़ रही हैं. 

किससे हो रही टक्कर?

सोनिया गांधी अपने नाम की वजह से केरल से लेकर दिल्ली तक चर्चा में आ चुकी हैं. उनका मुकाबला कांग्रेस की उम्मीदवार मंजुला रमेश से हैं. इसके अलावा उन्हें सीपीआई (एम) की वलारमती से भी कड़ी टक्कर मिल रही है. मुन्नार मुकाबला रोचक इसलिए भी हो गया है, क्योंकि BJP की उम्मीदवार का नाम कांग्रेस की सुप्रीमो सोनिया गांधी के नाम पर है. सबसे रोचक बात यह है कि सोनिया गांधी कांग्रेस की उम्मीदवार के खिलाफ ही चुनावी मैदान में हैं. 

कब होंगे चुनाव और कब आएगा परिणाम?

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, केरल में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव हो रहे हैं. ये दो चरणों में 9 और 11 दिसंबर को होंगे. वोटों की गिनती 13 दिसंबर को होगी. इस चुनाव में 152 ब्लॉक पंचायत, 14 जिला पंचायत, 87 नगरपालिका, 941 ग्राम पंचायत और 6 निगम शामिल हैं. इसमें सोनिया गांधी की हार हो जीत, लेकिन इसके नतीजे पर देशभर की नजरें लगीं हैं

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST