Live TV
Search
Home > देश > Ujjain Shahi Masjid Controversy: उज्जैन में आधी रात हाईवोल्टेज हंगामा, मस्जिद हटाने पहुंचा प्रशासन; सड़क पर उतरी भीड़

Ujjain Shahi Masjid Controversy: उज्जैन में आधी रात हाईवोल्टेज हंगामा, मस्जिद हटाने पहुंचा प्रशासन; सड़क पर उतरी भीड़

Ujjain Shahi Masjid Controversy: उज्जैन में सिंहस्थ के लिए सड़क चौड़ीकरण के बीच शाही मस्जिद हटाने को लेकर विरोध हुआ. प्रशासन और मुस्लिम समाज में सहमति बनी, वहीं मामले पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज होगी.

Written By:
Last Updated: September 28, 2026 08:17:00 IST

Mobile Ads 1x1

Ujjain Shahi Masjid Controversy: उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों के तहत कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है. करीब 900 मीटर लंबी इस सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जाना है. चौड़ीकरण की जद में सात धर्मस्थल आ रहे थे, जिनमें से अधिकांश को हटाया जा चुका है. अब शाही मस्जिद, खड़े हनुमान मंदिर और एक मजार को लेकर स्थिति संवेदनशील बनी हुई है.

शाही मस्जिद हटाने को लेकर विरोध

शाही मस्जिद को चौड़ीकरण की जद से हटाने के विरोध में मुस्लिम समाज पिछले दो दिनों से प्रदर्शन कर रहा था. रविवार रात प्रशासन जेसीबी और पोकलैंड मशीनों के साथ मौके पर पहुंचा. इसके बाद बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और कार्रवाई का विरोध करने लगे. देर रात तक मौके पर भीड़ जुटी रही. स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया और प्रशासनिक अधिकारियों ने समाज के प्रतिनिधियों से बातचीत की. बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने की बात सामने आई, जिसके बाद प्रदर्शन कर रहे लोग अपने घर लौट गए.

सोमवार से आगे की कार्रवाई की तैयारी

शहर काजी खलीफुर्रहमान के मुताबिक, प्रशासन के साथ आपसी सहमति बन गई है. उन्होंने बताया कि सोमवार से आगे की कार्रवाई शुरू हो सकती है और मुस्लिम समाज मस्जिद के उस हिस्से को स्वयं हटाने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है, जो सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहा है. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए रविवार रात करीब 2 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी. मौके पर जेसीबी और पोकलैंड मशीनें भी मौजूद रहीं.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में सूखे के बीच किसानों को बड़ी राहत! फडणवीस सरकार ने बिजली, लोन से लेकर रोजगार तक किए 10 बड़े एलान

हाईकोर्ट में आज सुनवाई

इस बीच शाही मस्जिद से जुड़े मामले में मुस्लिम समाज ने इंदौर हाईकोर्ट का रुख किया है. मामले पर सोमवार को सुनवाई होनी है. नगर निगम की कार्रवाई की तैयारियों के बीच रविवार को बड़ी संख्या में लोग मस्जिद परिसर में जुटे और कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी की. शनिवार रात से ही मस्जिद परिसर में लोगों की मौजूदगी बनी हुई थी. प्रशासन की तैयारियों के बीच अब सोमवार की हाईकोर्ट सुनवाई और आपसी सहमति के आधार पर होने वाली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं.

ये भी पढ़ें:  Bank Strike: 3 दिन की देशव्यापी हड़ताल टली, आज बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद? UFBU-IBA की बैठक में बनी सहमति

MORE NEWS