Live TV
Search
Home > क्राइम > Pune News: पुणे में 65 साल के बुजुर्ग का ‘महापाप’ दुष्कर्म और हत्या के बाद शरीर को भी किया ‘गंदा’

Pune News: पुणे में 65 साल के बुजुर्ग का ‘महापाप’ दुष्कर्म और हत्या के बाद शरीर को भी किया ‘गंदा’

Pune Crime News: पुणे के एक गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग ने पहले तो 4 वर्षीय बच्ची की हत्या की फिर उसे मार डाला और उसका शव गोबर में छिपा दिया.

Written By:
Edited By: Gaurav Verma
Last Updated: 2026-05-02 14:07:46

Mobile Ads 1x1

Pune Crime News: पुणे से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां पर 65 साल के एक बुजुर्ग ने पहले तो 4 साल की मासूम के साथ दरिंदगी की और इसके बाद उसे मार डाला. दरिंदगी का सिलसिला इसके बाद भी नहीं थमा. बुजुर्ग ने मासूम बच्ची का शव तबेले में ले जाकर गोबर के नीचे छिपा दिया. इस वारदात का खुलासा होने के बाद आसपास के लोगों में काफी गु्स्सा है. आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर बच्ची का शव थाने के बाहर रख दिया. 

दरिंदगी का यह पूरा मामला पुणे के भोर तालुका के नसरापुर गांव की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबि, गांव के 65 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग ने 4 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर उस समय तबेले में ले गया जब वह घर के बाहर खेल रही थी. इसके बाद तबेले में बुजुर्ग ने इंसानियत को शर्मसार करते हुए बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. हवस का नशा उतरा तो पहचान छिपाने और पकड़े जाने के डर से बच्ची को मार डाला. बुजुर्ग ने बच्ची की पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी. बचने के लिए उसने बच्ची के शव को गोबर के ढेर के नीचे छिपा दिया.

सीसीटीवी से सामने आई घिनौनी सच्चाई

इधर, बच्ची के काफी देर तक नजर नहीं आने पर परिजन को चिंता हुई. सुबह से दोपहर हो गई, लेकिन बच्ची नजर नहीं आई तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की. इस बीच शव तबेले में गोबर में बराबर हुआ. पुलिस को शिकायत दी गई. पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले गए, तो उसमें आरोपी मासूम बच्ची को तबेले की ओर ले जाता हुआ दिखाई दिया, जिससे इस जघन्य अपराध का खुलासा हुआ. उधर, पूछताछ में बुजुर्ग ने कबूल किया उसने ही 4 साल की बच्ची के साथ गंदा काम किया और फिर पकड़े जाने के डर से मार डाला.

घिनौने कृत्य और हत्या के बाद भड़के ग्रामीण

उधर, जैसे ही लोगों को (ग्रामीण) को इस कृत्य और बच्ची की हत्या की जानकारी मिली तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. नाराज ग्रामीणों ने इंसाफ की मांग और बुजुर्ग के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर हाईवे जाम कर ‘रास्ता रोको’ आंदोलन किया. 

ये भी पढ़ें:-Amrit Das Death Mystery: कौन थे अमृत दास, जिनकी थी दो पत्नियां; संदिग्ध हालात में हुई मौत

भारी पुलिस बल किया गया तैनात

ग्रामीओं को कहना था कि बुजुर्ग दरिंदे को उनके हवाले किया जाए. वह फांसी देने की मांग करने लगे. इसके बाद पुलिस थाने को घेर लिया. वहीं, ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. 

Tags:

MORE NEWS