<
Categories: देश

‘सबूत दीजिए’, संसद में वेपिंग के आरोप पर TMC सांसद कीर्ति आजाद ने दी चुनौती, बीजेपी ने शेयर किया वीडियो, देख आंखें फटी की फटी रह जाएगी

Kirti Azad vaping Controversy Video: सांसद अनुराग ठाकुर  द्वारा TMC सांसद कीर्ति आजाद लोकसभा के अंदर वेपिंग करने का आरोप लगाया था. इस पर बीजेपी ने अपने X हैंडल पर एक वीडियो जारी किया है, आइए देखें.

BJP Releases Parliament Vaping Video: बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) द्वारा तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कीर्ति आजाद ( Kirti Azad) लोकसभा के अंदर वेपिंग ( Vaping in Lok Sabha) करने का आरोप लगाया था, जिसपर TMC सांसद ने पार्टी से सबूत मांगा था, इस पर बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट करते हुए एक वीडियो जारी किया है. आइए विस्तार से देखें कि पूरा मामला क्या है और इस वीडियो में क्या नजर आ रहा है.

बीजेपी ने सोशल मीडिया X पर वीडियो पोस्ट किया

बीजेपी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कथित तौर पर TMC सांसद कीर्ति आज़ाद संसद के अंदर बैठे हुए वेपिंग करते दिख रहे हैं. इससे पहले, ठाकुर ने सांसद का नाम लेने से परहेज किया था और केवल TMC के एक सदस्य पर सदन के अंदर ई-सिगरेट पीने का आरोप लगाया था. फुटेज जारी होने के साथ ही, बीजेपी ने अब साफ तौर पर कीर्ति आज़ाद का नाम लिया है.

यहां देखें वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो शेयर करते हुए, बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने जिस TMC सांसद पर संसद के अंदर वेपिंग करने का आरोप लगाया है, वह कोई और नहीं बल्कि कीर्ति आज़ाद हैं. उनके जैसे लोगों के लिए नियम और कानून साफ ​​तौर पर कोई मायने नहीं रखते। ज़रा सोचिए, सदन में रहते हुए अपनी हथेली में ई-सिगरेट छिपाने की हिम्मत! धूम्रपान करना शायद गैर-कानूनी न हो, लेकिन संसद में इसका इस्तेमाल करना पूरी तरह से अस्वीकार्य है। ममता बनर्जी को अपने सांसद के इस दुर्व्यवहार पर सफाई देनी चाहिए.

कीर्ति आज़ाद ने ‘सबूत’ मांगा

सूत्रो के मुताबिक, यह वीडियो शेयर करने से पहले TMC सांसद कीर्ति आज़ाद ने सत्ताधारी पार्टी से सांसद के नाम के साथ सबूत पेश करने को कहा था कि मेरा जवाब सीधा है. लोकसभा में नियम बने हुए हैं. अगर आप किसी सदस्य या पार्टी पर कोई आरोप लगा रहे हैं, तो आपको सबूत के साथ स्पीकर को देना होगा। यह बेकार है. वे इन मंचों का इस्तेमाल फालतू के आरोपों के लिए कर रहे हैं, अगर आपने शिकायत दर्ज कराई है, तो वह कौन है? नाम सामने आना चाहिए. अगर मैं इसे संसद में उठाता हूं, तो मुझे सबूत के साथ उठाना होगा.

अनुराग ठाकुर ने लोकसभा स्पीकर ओम बिराला को दी थीं शिकायत 

पिछले हफ्ते ठाकुर ने संसदीय नियमों और कानूनों के उल्लंघन के संबंध में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से शिकायत दर्ज कराई थी.  शिकायत में कहा गया था कि ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के एक संसद सदस्य को सदन की बैठकों के दौरान खुलेआम इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का इस्तेमाल करते देखा गया. भारतीय लोकतंत्र के पवित्र स्थान, लोकसभा कक्ष के अंदर प्रतिबंधित पदार्थ और प्रतिबंधित उपकरण का खुलेआम इस्तेमाल न केवल संसदीय मर्यादा और अनुशासन का घोर उल्लंघन है, बल्कि इसी सदन द्वारा बनाए गए कानूनों के तहत एक संज्ञेय अपराध भी है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Varmora Granito के शेयरों में करीब 6% की तेजी, पहली छमाही का मुनाफा 498% बढ़कर Rs 53.7 करोड़ पहुंचा

पहली छमाही में राजस्व 3.3% बढ़कर ₹714.2 करोड़; सितंबर तिमाही में मजबूत रिकवरी दर्ज अहमदाबाद:…

Last Updated: October 22, 2026 19:22:11 IST

Prohibition in Lucknow: लखनऊ में दो दिन नहीं मिलेगी शराब, 23 और 27 अक्टूबर को बंद रहेंगी दुकानें, जानें वजह

Prohibition in Lucknow: विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन के मद्देनजर लखनऊ में 23 अक्टूबर को…

Last Updated: October 22, 2026 18:46:46 IST

नाजिया इलाही खान करेंगी सनातन में वापसी! लोनी विधायक को बताया पिता समान, गोत्र को लेकर कही बड़ी बात

Nazia Ilahi Sanatan Dharma: सुप्रीम कोर्ट की वकील और BJP नेता नाजिया इलाही खान ने…

Last Updated: October 22, 2026 18:38:07 IST

Aligarh road accident: पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर सड़क पर गिरे युवक को कुचला, अलीगढ़ में ऑडी से दर्दनाक हादसा

Aligarh road accident: अलीगढ़ में ऑडी कार की टक्कर से एक युवक की मौत का…

Last Updated: October 22, 2026 18:11:52 IST

Kal Ka Rashifal 23 October 2026: शुक्रवार को इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल.

Kal Ka Rashifal 23 October 2026: शुक्रवार को ग्रहों की स्थिति का सभी 12 राशियों…

Last Updated: October 22, 2026 17:54:36 IST

सूरत में आनंद ओन्को केयर ने किया कैंसर वॉरियर्स गेट-टुगेदर का आयोजन, नए अस्पताल की घोषणा

सूरत (गुजरात) [भारत], 22 अक्टूबर: आनंद ओन्को केयर द्वारा 10 अक्टूबर, 2026 को अलथान-भटार कम्युनिटी…

Last Updated: October 22, 2026 17:37:22 IST