Live TV
Search
Home > देश > Brics Summit 2026: कब होगी PM मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात? जानिए आज दिल्ली में क्या-क्या होगा खास, देखें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

Brics Summit 2026: कब होगी PM मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात? जानिए आज दिल्ली में क्या-क्या होगा खास, देखें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

Brics Summit 2026 Schedule: नई दिल्ली में आज 18वें ब्रिक्स सम्मेलन का आगाज हो रहा है. पीएम मोदी, शी जिनपिंग और पुतिन समेत दुनिया के दिग्गज नेता भारत मंडपम में जुट चुके हैं. बैठकों के इस लंबे शेड्यूल, ट्रैफिक नियमों और दिल्ली के बदलते मौसम के बीच, हर किसी की नजरें पीएम मोदी और शी जिनपिंग की आमने-सामने होने वाली उस खास मुलाकात पर टिकी हैं. आइए नजर डालते हैं आज के कार्यक्रम के शेड्यूल पर...

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-09-12 13:00:14

Mobile Ads 1x1

भारत की राजधानी नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन की शुरुआत होने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई प्रमुख वैश्विक नेता इसमें हिस्सा ले रहे हैं. दिन भर हैदराबाद हाउस और भारत मंडपम में अहम बैठकों का दौर चलेगा.

अहम द्विपक्षीय बैठकों का शेड्यूल

सुबह से शाम तक प्रधानमंत्री मोदी और अन्य वैश्विक नेताओं के बीच कई अहम बैठकें होंगी:

सुबह 10:00 बजे (इथियोपिया): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैदराबाद हाउस में इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ बैठक से दिन की शुरुआत करेंगे.

सुबह 10:30 बजे (दक्षिण-पूर्व एशिया): पीएम मोदी मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिलेंगे. इसके बाद वियतनाम के प्रतिनिधि ले मिन्ह हंग के साथ चर्चा होगी.

सुबह 11:00 बजे (खाड़ी देश और ईरान): पीएम मोदी अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान से मुलाकात करेंगे. वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन की अगवानी करेंगी.

शाम 5:45 बजे (मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात): भारत मंडपम में प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच होने वाली द्विपक्षीय बातचीत दिन की सबसे अहम मुलाकात होगी.

भारत मंडपम में ब्रिक्स सम्मेलन का मुख्य कार्यक्रम

दोपहर के बाद शिखर सम्मेलन के आधिकारिक सत्र की शुरुआत होगी:

दोपहर 2:00 बजे: सभी ब्रिक्स सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत मंडपम के लेवल 2 पर पहुंचेंगे.

दोपहर 2:35 बजे (बंद कमरे में बैठक): सम्मेलन हॉल में सभी प्रमुख नेताओं की एक गुप्त/बंद कमरे में बैठक होगी. इसका मुख्य विषय “समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करना” है.

शाम 4:25 बजे (प्रदर्शनी): सभी प्रतिनिधि हॉल नंबर 14 में आयोजित ‘भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी’ का अवलोकन करेंगे.

शाम 5:05 बजे (ग्रुप फोटो और पौधरोपण): लॉन में सभी नेताओं की एक साथ ग्रुप फोटो (फैमिली फोटोग्राफ) होगी. इसके बाद पौधे लगाने का कार्यक्रम रखा गया है.

शाम 7:30 बजे (आधिकारिक डिनर): प्रधानमंत्री मोदी भारत मंडपम के लेवल 3 पर सभी विदेशी मेहमानों के लिए आधिकारिक रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे.

सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और मौसम का हाल

सम्मेलन को देखते हुए राजधानी में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं:

ट्रैफिक नियम: दिल्ली पुलिस ने सुबह 9:30 बजे से रात 9:30 बजे तक लुटियंस दिल्ली और भारत मंडपम के आसपास के रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है.

कलर-कोडेड मैप गाइड: पुलिस ने रास्ते बताने के लिए नक्शा जारी किया है. नीले रंग से वैकल्पिक रास्ते, नारंगी से नियंत्रित सड़कें, बैंगनी से प्रतिबंधित सुरक्षा क्षेत्र और लाल स्टार से मुख्य डायवर्जन प्वॉइंट दिखाए गए हैं.

मौसम का अलर्ट: मौसम विभाग ने सम्मेलन के दौरान दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है.

MORE NEWS