Live TV
Search
Home > देश > Chunav 2027: BSP ने तय की चुनावी रणनीति, यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में अकेले लड़ेगी चुनाव, मायावती ने बताया प्लान

Chunav 2027: BSP ने तय की चुनावी रणनीति, यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में अकेले लड़ेगी चुनाव, मायावती ने बताया प्लान

Chunav 2027: 2027 में आगामी चुनाव को लेकर बसपा सुप्रीमो ने रणनीति तय कर ली है. इसके लिए उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट भी शेयर किया है. इस पोस्ट में बताया गया है कि बसपा यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी.

Written By:
Last Updated: 2026-08-25 14:09:20

Mobile Ads 1x1

Chunav 2027: बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगामी चुनावों के लिए बड़ा एलान किया है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए प्रेस रिलीज शेयर की है. इसमें कहा गया है कि बसपा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी. 25 अगस्त 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, मायावती ने पंजाब के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं. 

इस प्रेस रिलीज में बड़ी बात ये है कि आगामी चुनाव बसपा किस पार्टी के साथ मिलकर लड़ेगी, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. इससे साफ है कि पार्टी उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन या समझौता किए बिना अकेले चुनाव लड़ेगी. पार्टी के अनुसार, चुनावी गठबंधन से BSP को सीट और वोट प्रतिशत दोनों में होने वाले नुकसान से बचाने के लिए यह रणनीति अपनाई गई है.

पंजाब चुनाव के लिए रणनीति

मायावती ने पंजाब में पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनाधार बढ़ाने पर जोर देते हुए संगठन के कामकाज की समीक्षा की. आगामी विधानसभा चुनाव में कर्मठ और ईमानदार लोगों को पार्टी उम्मीदवार बनाने पर विशेष जोर दिया है. मायावती ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वे पंजाब में संगठन मजबूत करने पर जोर दें. साथ ही बसपा की नीतियों को और कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने की अपील की है. 

9 अक्तूबर को विशेष कार्यक्रम

प्रेस रिलीज में इस बात की भी जानकारी दी गई है कि 9 अक्तूबर को BSP के संस्थापक और जन्मदाता कांशीराम की पुण्यतिथि मनाई जाएगी. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भी मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है. पिछले साल दिए गए दिशानिर्देश के अनुसार ही इस कार्यक्रम को आयोजित किया जाना चाहिए. 

मनाया जाएगा जनकल्याणकारी दिवस

मायावती के जन्मदिन के मौके पर बर साल 15 जनवरी को बसपा की तरफ से ‘जनकल्याणकारी दिवस’ मनाया जाता है, वहीं इस बार 15 जनवरी 2027 को जनकल्याणकारी दिवस के मौके पर पिछली बार के मुकाबले ज्यादा बेहतर आर्थिक सहयोग करने की बात कही गई है. उन्होंने प्रेस रिलीज में इसे अंबेडकरवादी कार्यों और BSP मूवमेंट को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी बताया है. 

Tags:

MORE NEWS