<
Categories: देश

Delhi Riots Case: ताहिर हुसैन को दंगा भड़काने का दोषी ठहराया, 12 सह-आरोपी बरी; अंकित शर्मा हत्याकांड में भी मिली थी उम्रकैद

Delhi Riots 2020: कुछ समय पहले दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या मामले में ताहिर हुसैन को दोषी ठहराया गया. इस मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई. अब दिल्ली में दंगा भड़काने के आरोप में भी ताहिर हुसैन को दोषी ठहराया गया है.

Delhi Riots 2020: दिल्ली दंगों से जुड़े एक मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को अदालत ने दोषी ठहराया है. मामला 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में आगजनी और दंगा भड़काने से जुड़ा है. शनिवार को कड़कड़डूमा कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए 12 अन्य आरोपियों को बाकी सभी आरोपों से बरी कर दिया. अदालत के इस आदेश के बाद एक बार फिर 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े मामलों की चर्चा तेज हो गई है.

दिल्ली दंगा 2020 मामले में फैसला

कड़कड़डूमा कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर बाजपेयी ने मामले की सुनवाई के बाद ताहिर हुसैन को दंगा भड़काने का दोषी माना. इस मामले में भारतीय दंड संहिता (IPC) की दंगा करने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आगजनी और आपराधिक साजिश से संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदालत ने 12 सह-आरोपियों को बाकी सभी आरोपों से बरी कर दिया. 

अंकित शर्मा हत्याकांड में भी दोषी

बता दें कि ताहिर हुसैन के खिलाफ यह दूसरा मामला है, जिसमें उन्हें दोषी ठहराया गया है. इससे पहले उन्हें 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में भी दोषी ठहराया गया था. उस मामले में अदालत ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी. अंकित शर्मा की हत्या को लेकर सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने घटना की गंभीरता का हवाला दिया था. स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर मधुकर पांडे ने अदालत में कहा था कि शर्मा को अगवा कर उन पर बेरहमी से हमला किया गया था.

अंकित के शरीर पर 51 चोटें

अभियोजन पक्ष के अनुसार, अंकित शर्मा के शरीर पर कुल 51 चोटें थीं, जिनमें 18 धारदार हथियारों से लगी थीं. सरकारी वकील ने दलील दी थी कि हमला बेहद क्रूर था और पीड़ित की मौत के बाद भी मारपीट जारी रही. 

ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से गरमाई सियासत, कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर कसा तंज, बोलीं- अंगूर खट्टे हैं…

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

नवरात्रि से पहले हंसराज रघुवंशी के घर गूंजी किलकारी, पत्नी कोमल ने दिया बेटी को जन्म

Singer Hansraj Raghuvanshi becomes father: भजन गायक हंसराज रघुवंशी और उनकी पत्नी कोमल सकलानी के…

Last Updated: October 10, 2026 17:39:23 IST

ना रोहित ना कोहली ये खिलाड़ी है टी20 में छक्कों का बादशाह कौन? नंबर सुन पकड़ लेंगे माथा

IND VS WI: रिकॉर्ड्स के मुताबिक, क्रिस गेल टी 20 क्रिकेट में 1,000 छक्कों का…

Last Updated: October 10, 2026 17:18:45 IST

Maharashtra News: पैरों में जंजीर बांधकर नदी में लगा दी छलांग, लव मैरिज के बाद कपल ने खुद को किया खत्म

Maharashtra News: महाराष्ट्र के धुले जिले में एक नए-नवेले जोड़े ने आत्महत्या कर ली. दोनों…

Last Updated: October 10, 2026 17:17:37 IST

बिना परमिशन के प्रोटेस्ट, क्या CJP पर चलेगा मुकदमा? जानें क्या कहता है कानून

CJP Protest: पुलिस के मुताबिक, ऑर्गनाइज़र से एप्लीकेशन 7 अक्टूबर को मिली थी, जबकि तय…

Last Updated: October 10, 2026 17:01:46 IST

Cjp Protest: ध्रुव राठी और दीपके को हिरासत में लेकर कहां ले गई पुलिस? सामने आई बड़ी जानकारी

CJP Protest: CJP के तीनों लीडर्स को हिरासत में लेने के बाद, दिल्ली पुलिस उन्हें…

Last Updated: October 10, 2026 16:42:07 IST

Delhi Protest: महात्मा गांधी के पोते को दिल्ली पुलिस ने किया डिटेन, पोती ने की ये मांग, दिखाया मैसेज

Delhi Protest: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा…

Last Updated: October 10, 2026 16:35:54 IST