Honeymoon Tragedy: दार्जिलिंग में हनीमून के दौरान बारबेक्यू की आग में झुलसी नवविवाहिता निकिता साहा की 68 दिन बाद मौत हो गई. पति भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए थे.
Honeymoon Tragedy: पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. दार्जिलिंग में हनीमून मनाने गई एक नवविवाहिता की आग में झुलसने के करीब 68 दिन बाद मौत हो गई. मृतका की पहचान निकिता साहा के रूप में हुई है. वह कोलकाता के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज करा रही थीं. गुरुवार सुबह करीब 4 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली. इस हादसे में उनके पति भी बुरी तरह झुलस गए थे. घटना के बाद से ही निकिता जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थीं.
यह घटना 13 सितंबर को दार्जिलिंग के सिटोंग इलाके में स्थित एक होमस्टे की है. निकिता अपने पति सौविक दास के साथ हनीमून मनाने पहुंची थीं. वहां दोनों बारबेक्यू पार्टी में शामिल हुए थे. इसी दौरान आग में अचानक तेज लपटें उठीं और निकिता उसकी चपेट में आ गईं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, होमस्टे के एक कर्मचारी ने जलती आग पर थिनर या लाइटर फ्लूइड जैसा ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया था. इसके बाद आग अचानक भड़क उठी और निकिता के कपड़ों तक पहुंच गई. उन्हें बचाने की कोशिश में उनके पति सौविक भी झुलस गए.
इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था. वीडियो में देखा जा सकता है कि आग अचानक भड़कती है और निकिता उसकी चपेट में आ जाती हैं. उनके पति आग बुझाने की कोशिश करते नजर आते हैं. वहीं, एक अन्य व्यक्ति अपनी टी-शर्ट से आग बुझाने का प्रयास करता दिखाई देता है. वीडियो सामने आने के बाद घटना ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं.
Honeymoon Tragedy: Newlywed from Chopra Dies Two Months After Darjeeling Barbecue Fire Chopra Newlywed Passes Away After Suffering Burn Injuries in Sittong A newly married woman from Chopra, Nikita Saha, passed away in #Kolkata on Thursday morning after battling severe burn injuries for over two months. She was injured in a barbecue fire at a homestay in Sittong, #Darjeeling, on 13 September while on her honeymoon. https://t.co/0yczthoQuu
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) November 19, 2026
घटना के बाद निकिता के पति सौविक ने होमस्टे प्रबंधन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि होमस्टे की लापरवाही के कारण हादसा हुआ और समय पर इलाज की व्यवस्था भी नहीं की गई. हालांकि, होमस्टे प्रबंधन ने इन आरोपों से इनकार किया था. पुलिस ने मामले में होमस्टे के मालिकों, मैनेजर और एक कर्मचारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि होमस्टे कथित तौर पर बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था. इसके बाद प्रशासन ने उस संपत्ति को सील कर दिया.
हादसे के बाद निकिता को पहले सिलीगुड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोलकाता भेजा गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका शरीर करीब 60 से 65 फीसदी तक जल गया था. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन करीब 68 दिनों तक इलाज चलने के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. इस घटना ने एक बार फिर होमस्टे और बारबेक्यू के दौरान ज्वलनशील पदार्थों के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
IND vs NZ Wellington Test में प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर और अंशुल कंबोज उम्मीदों पर…
Silver Price 20 Nov 2026: 20 नवंबर 2026 को चांदी की कीमत घटकर 1.75 लाख…
Gold Price 20 Nov 2026: 20 नवंबर 2026 को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज…
Aaj Ka Love Rashifal 20 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, शुक्रवार (20 नवंबर…
AAP Leader Office Firing: दिल्ली के शाहदरा में AAP नेता अभिषेक धिंगान के कार्यालय पर…
UP Encounter: बुलंदशहर में नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में गैंगस्टर नसीम…