<
Categories: देश

December Holidays 2025: दिसंबर में कब बंद रहेंगे स्कूल? इस जगह के छात्रों के हुए मज़े

December School Holidays: 8, 9, 10, 11, 12, 13 और 14 दिसंबर को देश में एक जगह स्कूलों में छुट्टी रहेगी. इससे बच्चों के मज़े हो गए हैं और साथ ही अभिभावकों और टीचर्स को भी आराम मिला है.

December  School Holidays 2025: पूरे देश में ठंड बढ़ रही है. कई राज्यों में पहले ही शीतलहर शुरू हो गई है. ठंड बढ़ने के साथ ही बच्चों में स्कूल की छुट्टीयों का इंतजार भी बढ़ रहा है. तापमान में गिरावट और कोहरे की वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कत हो रही है. हालांकि ज्यादातर स्कूल में अभी आधिकारित तौर पर सर्दियों की छुट्टियां शुरू नही हुई है. देश के एक हिस्से में बच्चों को 8, 9, 10, 11, 12, 13 और 14 दिसंबर को स्कूल की छुट्टियां दी गई है.

छुट्टियां कहां होंगी?

ठंड, कोहरे और बर्फबारी को देखते हुए जम्मू और कश्मीर में बच्चों के लिए स्कूल की छुट्टियों की घोषणा की गई है. जम्मू और कश्मीर के विंटर ज़ोन (मुख्य रूप से पहाड़ी इलाकों) के स्कूल 8, 9, 10, 11, 12, 13 और 14 दिसंबर को बंद रहेंगे. इसके अलावा इन तारीखों के बाद भी स्कूल बंद रहेंगे, क्योंकि जम्मू और कश्मीर के विंटर ज़ोन में सभी प्री-प्राइमरी स्कूल और क्लास 8 तक के स्कूल पूरे दिसंबर महीने बंद रहेंगे.

छुट्टियों का शेड्यूल क्या है?

जम्मू और कश्मीर में प्री-प्राइमरी स्कूल 26 नवंबर, 2025 से 28 फरवरी, 2026 तक बंद रहेंगे. क्लास 1 से 8 तक के छात्रों के लिए छुट्टियां 1 दिसंबर, 2025 से 28 फरवरी, 2026 तक होंगी. क्लास 9 से 12 तक के छात्रों के लिए छुट्टियां 11 दिसंबर 2025 से 22 फरवरी 2026 तक होंगी.

बच्चे खुश है और माता-पिता और शिक्षकों को भी ब्रेक मिला

जम्मू और कश्मीर में लंबी स्कूल की छुट्टियों से बच्चों में खुशी की लहर है. वे बहुत खुश हैं कि उन्हें ठंड के मौसम में स्कूल नहीं जाना पड़ेगा. बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता और शिक्षकों को भी एक जरूरी ब्रेक मिला है और वे भी उतने ही उत्साहित है.

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Recent Posts

Vaidhriti Yoga 2026 Effects: वैधृति योग 2026 का खतरनाक असर! इन राशियों के जीवन में आएगा तूफान,जानें आसान उपाय

Vaidhriti Yoga 2026 Effects:14 अप्रैल, 2026 को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेगा, जिससे 'वैधृति…

Last Updated: April 10, 2026 11:53:05 IST

प्रेमिका के पीठ पीछे बॉयफ्रेंड कर रहा था कांड, युवती ने पकड़ा रंगे हाथ, फिर चढ़ बैठी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अपने…

Last Updated: April 10, 2026 11:34:45 IST

Viral Video: जहां जाएंगे भसड़ मचाएंगे! नेपाल की सड़क पर भारतीय शख्स ने थूका गुटखा; करा ली बेइज्जती

Nepal Viral Video: भारत से हजारों लोग विदेश तक यात्रा करने जाता हैं. वहीं वहां…

Last Updated: April 10, 2026 11:32:33 IST

सूरत में गूंजेगा नवकार मंत्र का महामंत्र: 9 अप्रैल को होगा विश्व शांति का महाजाप

108 देशों में 10 करोड़ लोगों की भागीदारी का लक्ष्य, JITO सूरत द्वारा इंडोर स्टेडियम…

Last Updated: April 10, 2026 11:22:23 IST

शाबाशी देकर सीने से लगाया… मुकुल चौधरी की पारी देख भावुक हुए संजीव गोयनका, वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने केकेआर के खिलाफ…

Last Updated: April 10, 2026 11:21:57 IST

Raaka Movie Meaning: क्या है ‘राका’ का मतलब? ये बात सोचकर अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की फिल्म को मिला ऐसा नाम

Meaning Of Raaka Movie: अल्लू अर्जुन एक बार फिर अपनी शानदार फिल्म लेकर आ रहे…

Last Updated: April 10, 2026 11:15:02 IST